https://thesahitya.com/hey-kavi/

पुस्तक | Pustak

पुस्तक 

( Pustak ) 

 

गिरने मत दो

    झुकने मत दो

         गिरे अगर तो

               उसे उठा लो,

 

मुड़ने मत दो

    फटने मत दो

        मुड़े अगर तो

             उसे सधा लो,

 

भीग भीग कर

     गल न जाए

         जल वर्षा से

              उसे बचा लो,

 

कट ना जाए

     फट ना जाए

         जोड़ जोड़ कर

              उसे सजा लो,

 

यही भूत है

    यह भविष्य है

            वर्तमान भी

                  इसे बना लो ,

 

शब्द रूप में

     भाव छिपे हैं

          अंतर्मन में

                इसे बसा लो,

 

अक्षर अक्षर

     सुधा बूंद है

         पीकर इसको

              प्यास बुझा लो,

 

पन्ना पन्ना

    ज्ञान भरा है

        अगर सको तो

            यह अपना लो,

 

पंक्ति पंक्ति है

    जीवन रेखा

          इस जीवन का

               खूब मजा लो,

 

सात स्वरों का

     सरगम इसमें

          मिल संगत में

              इसे बजा लो,

 

साथी संगी

    मित्र यही है

        इसे प्यार से

            गले लगा लो,

 

जीना हमको

    यही सिखाते

        इसे प्रेम से

             शीश झुका लो,

 

कवि की सुन लो

    मन में गुन लो

        एक एक को

              इसे बता दो।

 

 

रचनाकार रामबृक्ष बहादुरपुरी

( अम्बेडकरनगर )

यह भी पढ़ें :-

हे कवि | Hey Kavi

Similar Posts

  • खुशी के आंसू | Kavita

    खुशी के आंसू ( Khushi ke aansu : Kavita )     खुशियों के बादल मंडराये हृदय गदगद हो जाए भावों के ज्वार उमड़े खुशियों से दिल भर आए   नैनों में खुशी के आंसू मोती बनकर आ जाते हैं हर्षित मन के आंगन में आनंद के पल छा जाते हैं   उत्साह उमंगों का…

  • ये गूंगी शाम

    ये गूंगी शाम ये गुंगी शाम मेरे कानों में कुछ कहती है, तु है कहीं आसपास ये अहसास मुझे दिलाती है,बेशक तू मुझे छोड़ गया, वादा अपना तोड़ गया, किया था वादा तूने ता-उम्र साथ निभाने का, हर ग़म मेरा बांट कर मुझे खुशी के फूलों की लड़ियां दिखाने का, दे गया तू ग़म उम्र-भर…

  • जटायु राज | Kavita

    जटायु राज ( Jatayu raj )   रावण मारीच को संग ले पंचवटी में जाता है मायावी बाबाजी बनकर सीता हर के लाता है   कोई प्राण बचा लो मेरे मेरी करूण पुकार सुनो आकर रक्षा करो हमारी धरा गगन जहान सुनो   स्वर सुन सीता माता का पक्षी राज जटायु आया रे दुष्ट क्या…

  • कुछ दिन पहले

    कुछ दिन पहले     कुछ दिन पहले मैं आकर्षित हो गया था उसके गौर वर्ण पर उसके मदहोश करते लफ़्ज़ों पर उसके उभरे उरोजों पर……   उसने कहा था-   तुम भी मुझे अच्छे लगते हो मैं जुड़ तो सकती हूं पर…… कैसे तेरे साथ आ सकती हूं.? शंकाओं ने घेरा हुआ है आऊँ…

  • धरती | Muktak dharti

    धरती ( Dharti )   धरा मुस्कुराई गगन मुस्कुराया। खिल गए चेहरे चमन हरसाया। बहती बहारों में खुशबू यू आई। धरती पर चांद उतरकर आया।   धरती अंबर चांद सितारे। हिल मिलकर रहते सारे। वीर तिलक करके माटी का। पूजे माता चरण तुम्हारे।   कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन नवलगढ़ जिला झुंझुनू ( राजस्थान ) यह…

  • विवश | Vivash

    विवश ( Vivash )    उम्मीदों के टूट जाने पर शोर तो नहीं होता बस, उठती है टीस एक हृदय मे और ढलक जाते हैं दो बूंद आंसू पलकों के कोने से जो सूख जाते हैं चेहरे पर ही उम्मीदें भी किसी गैर से नही होती हर रिश्ते भी उम्मीद के काबिल नही होते दर्द…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *