डॉ के एल सोनकर ‘सौमित्र’ की कविताएँ | Dr. K. L. Sonkar Poetry

क्या करूं

 

समय है
काम नहीं है
काम है
समय नहीं है
दोनो है
पैसा नहीं है
पैसा है
बल नहीं है
बल है
तीनो नहीं है
सब है
सम्मान नहीं है
आखिर
तुम्हीं बताओ मैं क्या करूं
इस अनियंत्रित;
अव्यवस्थित
समाज व्यवस्था में रहकर ?

 

दीवार

 

लगता है
ये दीवार कितनी अहम है
कितनी अनिवार्य
हमारे, आपके
और इस पूरे क़ायनात के
अस्तित्व के लिये।

अन्यथा
हमारा-आपका अस्तित्व
अलग क्यों होता

क्यों होता
खट्टा,मीठा,तीखा और चटपटा का स्वाद ?
कैसे होती
अमृत,शराब,औषधि
और गरल की पहचान ?
कैसे जानते हम
चाँद,तारे और सूरज के गुणकर्म ?

और यहाँ तक कि
देवता और दानव को भी अलग नहीं कर पाते
नहीं कर पाते अलग
दुःख और सुख को भी
पौधों और जन्तुओं को भी
अपनों और परायों को भी
और यहाँ तक कि मानवों और मानवों को भी।

माना कि ये दीवार नहीं होती
तो इस क़ायनात में
सब कुछ वैसा नही होता
जैसा कि है
साँप, साँप नहीं होता
नहीं होती उसकी ज़हरीली ग्रन्थि
और कोई नहीं मरता उसके दंश से।

नहीं होते खट्टे-मीठे अनुभव
नहीं होती इतनी भाग-दौड़
नहीं होता कोई संघर्ष
नहीं होता इतना आडम्बर
द्वेष; डाह; ईर्ष्या और जिजीविषा
आदमी-आदमी के बीच।

नहीं गढ़नी पड़ती
प्रकृति को इतने घड़े
नहीं होते इतने रंग
नहीं होते इतने विचार
नहीं होते इतने वैविध्य
और नहीं खड़े होते पहचान के संकट।

 

डॉ.के.एल. सोनकर ‘सौमित्र’
चन्दवक ,जौनपुर ( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

नहीं पचा पाओगे | Nahi Pacha Paoge

Similar Posts

  • वो महामानव | Dr. Bhim Rao Ambedkar par kavita

    वो महामानव  ( Wo mahamanav )      वन्दन करतें बाबा आपकों हम सब बारम्बार, दिलाया आपनें ही हमें मौलिकता अधिकार। समाजिक शैक्षणिक और आर्थिक अधिकार, समान राजनीति और नागरिक के अधिकार।।   आपनें ही इस प्रजा‌तन्त्र को मजबूती है दिया, मत और मूल्य के तत्वों को प्रस्थापित किया। विद्युत-प्राधिकरण के मार्ग को प्रशस्त किया,…

  • भगवान पार्श्वनाथ का जन्म कल्याणक दिवस

    भगवान पार्श्वनाथ का जन्म कल्याणक दिवस धर्म मार्ग को जीवन आचरण में अपनायें ।विकट – विकटतम मार्ग से पार लगायें ।कही न रुके सदैव आगे बढ़ते जायें ।मानव जीवन से मोक्ष पायें ।प्रभु पार्श्वनाथ की तरह मंजिल पायें ।धर्म से भावना प्रबल रहती ।गलत आचरण से कोसों दूर रहते ।मन में निर्मल सरिता की भावना…

  • राजस्थान दिवस | Kavita Rajasthan Diwas

    राजस्थान दिवस ( Rajasthan Diwas )   चंबल की अदाओं पर,मरुस्थल की अंगड़ाई त्याग बलिदान शौर्य धरा, उत्सर्ग उपमित भव्य इतिहास । लोक कला संस्कृति अद्भुत, सर्वत्र दर्शन जन उल्लास । रजपूती माटी रज रज, अनंत सूरमा सुप्रभा जड़ाई । चंबल की अदाओं पर,मरुस्थल की अंगड़ाई ।। मिट्टी अंतर जोश उमंग, मलयज सम स्फूर्त बयार…

  • खत् | Khat par kavita

    खत् ( Khat )   हमारे “खत्” ही थे एक सहारे….||✉️|| 1.कलम उठा के कागज पर, अरमान दिलों के लिख डाले | मम्मी-पापा सब कैसे रहते हैं, सब हाल घरों के लिख डाले | मुहल्ले-पडोस की खट्टी-मीठी, सब चाहत-बातें-दिल काले | खत् लिख पोस्ट किया अब बैठे, जबाब की चाह मे दिल वाले | हमारे…

  • दहलीज | Dahleez kavita

    दहलीज ( Dahleez )   दहलीज वो सीमा रेखा मर्यादाएं जिंदा रहती है आन बान और शान की सदा कहानी कहती है   घर की दहलीज से बेटी जब ससुराल को जाती है आंगन की मीठी यादें रह रहकर याद सताती है   दहलीज समेटे रखती है आदर्शों को संस्कारों को रिश्तो की नाजुक डोर…

  • धरा हरसाई | Chhand Dhara Harsai

    धरा हरसाई  ( मनहरण घनाक्षरी )    वसुंधरा मुस्काई है, ऋतु बसंत आई है। खिलने लगे चमन, बहारें महकती। झूम उठी धरा सारी, नाच रहे नर नारी। पुष्प खिले भांति भांति, चिड़िया चहकती। अवनी अंबर सारे, नभ मे दमके तारे। वादियों में गूंज रही, धमाले धधकती। हरी भरी हरियाली, घर घर खुशहाली। रंगों की रंगत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *