Kishangarh

ऐतिहासिक स्थल किशनगढ़ | Kishangarh

ऐतिहासिक स्थल किशनगढ़

( Aitihasik sthal kishangarh ) 

 

राजस्थान राज्य का है यह ऐतिहासिक ऐसा शहर,
समस्त सुविधाएं मिल जाती है जहां पर हर पहर।
ऐतिहासिक एवम धार्मिक स्थल है यहां पर अनेंक,
मदनगंज किशनगढ़ नाम से विख्यात है ये शहर।।

मार्बल मंडी डंपिंग यार्ड से भी यह शहर है मशहूर,
बाॅलीवुड‌ फिल्मों की शूटिंग यहां पर हुई है ज़रुर।
इतिहास की बात करें तो ये शहर है राजसी-शहर,
विश्व के पर्यटकों को करता आकर्षित यह शहर।।

संपूर्ण किशनगढ़ में फैले है यहां किले और महल,
आकर्षित करता है जिसे ये लोकप्रिय फूलमहल।
बड़े-पैमाने पर ये शहर संगमरमर उत्पादन करता,
पेंटिंग एवं भित्तिचित्र करती है जैसे चहल पहल।।

यहां रियासती गुंदोलाव-झील भी है बहुत प्रसिद्ध,
और सबसे सुंदर चित्र में यहां बणी-ठणी प्रसिद्ध।
सौंदर्य की गाथाओ में यह नायिका बनकर उभरी,
वो राजस्थान की मोनालिसा से हुई फिर प्रसिद्ध।।

महाराज किशनसिंह ने बसाया था इसी-शहर को,
जो अजमेर संभाग में आता है २७ किमी दूर को‌।
२५० साल पुराना मन्दिर है यही खोडा गणेश को,
एयर-पोर्ट भी है यहां पर किशनगढ़ अजमेर को।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • तपती दोपहरी | Poem tapti dopahar

    तपती दोपहरी ( Tapti dopahar )   सन सन करती लूऐ चलती आसमां से अंगारे। चिलचिलाती दोपहरी में बेहाल हुए पंछी सारे।   आग उगलती सड़कें चौड़ी नभ से ज्वाला बरसे। बहे पसीना तन बदन से पानी को प्यासा तरसे।   आंधी तूफां नील गगन में चक्रवात चले भारी। गरम तवे सी जलती धरा फैले…

  • सुन्दर श्याम | Sundar Shyam

    सुन्दर श्याम ( Sundar Shyam )    शांत सौम्य सुन्दर श्याम जन्म पर जिनके क्या खूब बरसे घनश्याम पहुँचे फिर भी गोकुल धाम बंसी की धुन पर नाचे गैया नचाते राधा को भी श्याम ध्यान में जिनके जग सारा, उनको राग सिखाते श्याम खेल है जिनका सृष्टि रचना उस सृष्टि का हिस्सा श्याम करने नए…

  • पर्दे के पीछे | Kavita Parde ke Peechey

    पर्दे के पीछे ( Parde ke peechey )   रंगमंच है ये सारी दुनिया पर्दे के पीछे क्या होता। दिखता है वो बिकता है मंचों पर अभिनय होता। भांति भांति किरदार लिए लाना रूप धरे जाते हैं। नाटक में डूबी दुनिया मुखौटो पे मुखोटे आते हैं। पता नहीं ऐसा लगता है कलाकार जब आते हैं।…

  • ओ भारति माॅं! ओ प्यारी माॅं! | Geet

    ओ भारति माॅं! ओ प्यारी माॅं! ( O Bharati maan  O pyari maan )     ओ भारति माॅं ! ओ प्यारी माॅं !! हम  तुझ पर  हैं  बलिहारी माॅं! तू  हमको  सब  से  प्यारी माॅं !! हम तेरा पूजन करते हैं , हे करुणामयि उपकारी माॅं !! ओ भारति माॅं  ! ओ प्यारी माॅं …

  • झमाझम बारिश | Jhamajham Barish

    झमाझम बारिश ( Jhamajham Barish ) देखो देखो बारिश का मौसम है आया। सुहाना मौसम ये सबके मन को भाया। काले काले घनघोर बादल नभ में छाए। गर्मी से व्याकुल पशु पक्षी देख हर्षाए। पेड़ पौधे नव पुष्पों से हुए आच्छादित। जीव जगत के हृदय देख हुए हैं पुलकित। बारिश की बूंदें तन मन को…

  • बचा लो खुदा | Poem Bacha lo Khuda

    बचा लो खुदा ( Bacha lo Khuda )    बचा लो खुदा मेरी दुनिया को आकर, देखा नहीं तूने लाशों को जाकर। साया वो मौत का पीछे पड़ा है, नाटो के साथ देखो वो भी खड़ा है। तबाही का मंजर बहुत ही बुरा है। पीछे पड़ा दुश्मन हाथों को धोकर, देखा नहीं तूने लाशों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *