Geet o bharti maa

ओ भारति माॅं! ओ प्यारी माॅं! | Geet

ओ भारति माॅं! ओ प्यारी माॅं!

( O Bharati maan  O pyari maan )

 

 

ओ भारति माॅं ! ओ प्यारी माॅं !!

हम  तुझ पर  हैं  बलिहारी माॅं!

तू  हमको  सब  से  प्यारी माॅं !!

हम तेरा पूजन करते हैं , हे करुणामयि उपकारी माॅं !!

ओ भारति माॅं  ! ओ प्यारी माॅं  !!

 

हम  तेरा  पूजन  करते  हैं, हम  तेरा  आरती  गाते हैं

हे माता ! हम मिल कर तेरे,चरणों में शीश झुकाते हैं

तेरी  सेवा , तेरी  रक्षा , का हर इक  वचन  निभाते हैं

हम सारे जग में भारत जन,कह कर ही जाने जाते हैं

हम तेरे पुत्रों  का माता !,  है और  नहीं  कोईं परिचय

हम भारत हैं इस नामऔर,सम्मानों के अधिकारी माॅं !!

ओ भारति माॅं  ! ओ प्यारी माॅं  !!

 

माता ! तेरी पावन रज से,हमको जीवन आधार मिला

तेरे  पावन अपनेपन से,पोषित अनुपम विस्तार मिला

तेरी  ममता के आंचल से , पाया साॅंसों  का  सरमाया

सुख तृप्तिऔरआनंदों,का उसमें मधुरिम संसार मिला

तेरी  गोदी से अधिक नहीं, माता ! जग में ऐश्वर्य कोई

है  स्वर्ग  यहीं  तेरी  भू पर , जो  तूने  है  संचारी  माॅं !!

ओ भारति माॅं  ! ओ प्यारी माॅं  !!

 

तेरे जल,भूमि,हवाओं ने, हमको अद्भुत आकार मिला

साहस,पौरुष,संकल्पऔर,क्षमताबलबुद्धिअपार मिला

दी मेधा,दृष्टि,ज्ञान,क्षमता, हर श्रेष्ठ नीति संस्कार दिया

हमको धरतीपर सर्वोत्तम,जीवन का हैअधिकार मिला

तेरे  आशीषों  से  अजेय , रण कौशल  हमने पाया  है

तूने  वे क्षमताऍं  हममें, जल थल नभ में विस्तारी माॅं !!

ओ भारति माॅं  ! ओ प्यारी माॅं  !!

 

परतंत्र  बनाने  आये  जो, हमने  उनको  निस्तंत्र किया

तुझसे ही पाकर ऊर्जाऍं,था खुद को पूर्ण स्वतंत्र किया

मां ! तेरी  सतत  प्रेरणा पा, फौलाद  बनचुके  हम सब

अब हमने अपना यह भारत, है सर्वश्रेष्ठ गणतंत्र किया

तुझपर  पावन विश्वासों का, यह भारत नाम रहा ऊॅंचा

जगती में श्रेष्ठ कहाने के, हैं हमसब ही अधिकारी माॅं !!

ओ भारति माॅं  ! ओ प्यारी माॅं  !!

?

Manohar Chube

कवि : मनोहर चौबे “आकाश”

19 / A पावन भूमि ,
शक्ति नगर , जबलपुर .
482 001

( मध्य प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

नव-वर्ष शुभ-कामना | Nav-Varsh Shubhkamna

Similar Posts

  • खुशियों की मंगल भोर | Pran Pratishtha par Kavita

    खुशियों की मंगल भोर रामलला प्राण प्रतिष्ठा,खुशियों की मंगल भोर कलयुग आभा त्रेता सम, प्रभु श्री राम अवतरण बेला । भू देवलोक उमंग हर्षोल्लास, रज रज रग रग भाव नवेला । अहो भाग्य साक्षी ऐतिहासिक पल, सर्वजन सजल नयन भाव विभोर । रामलला प्राण प्रतिष्ठा,खुशियों की मंगल भोर ।। बाईस जनवरी मध्यान्ह साढ़े बारह बजे,…

  • शब्दों का सफर | Poem shabdon ka safar

    शब्दों का सफर ( Shabdon ka safar )   शिकस्त शिकस्त कर देंगे मंसूबे हम अपने प्यार से। कह देंगे राज सारे आज अपने दिलदार से। दुश्मनों से कह दो आंखें खोलकर देखें जरा। तूफानों में पलने वाले डरते नहीं तलवार से।   चौबारा घर का आंगन दीवारें वो चौबारा भी गाता है बिटिया आंगन…

  • सहारा | Kavita Sahara

    सहारा ( Sahara )   लड़ा नही जाता अब हालातो से अब टूटते हुए सपनो के टुकड़ों को संभाला नही जाता मां की ममता का स्नेह अब बताया नही जाता अब बस दुआ वों का सहारा है मन्नतो का आसरा है वक्त के साये तले हर शक्स का बेनकाब चेहरा है अपनी तन्हाई में अब…

  • गर्म हवाएं | Kavita Garm Hawayen

    गर्म हवाएं ( Garm Hawayen )   बह रही हवाएं गर्म हैं मुश्किल है लू से बचकर रहना एक छत हि काफी नहीं तुम भी जरा संभलकर चलना उमस भरा माहौल है हो गई है खत्म सोच की शीतलता उठ सी गई है स्वाभिमान की आंधी यद्दयपि कुछ नहीं है कुशलता खो गई है पहचान…

  • शतरंज | Shatranj par Kavita

    शतरंज ( Shatranj )    भारत देश के पुरानें खेलों में से एक यह शतरंज, जिसकी उत्पत्ति यही हुई जिसे कहते थें चतुरंग। लेख व आलेख मिलेंगे जिसके भारतीय ग्रंथों में, आगे चलकर ये चतुरंग खेल कहलाया शतरंज।। पहले जिसको खेला करते थें वो राजा महाराजा, जिसमें भरपूर-बुद्धि का यह प्रयोग किया जाता। उब चुके…

  • नवरात्रि पर्व ( चैत्र ) चतुर्थ दिवस

    नवरात्रि पर्व ( चैत्र ) चतुर्थ दिवस भुवाल माता को नमन हमारा ।भुवाल माता का स्मरण हमकोनिरन्तर अंतर्दृष्टि की औरप्रेरित करता रहता हैं किकुछ भीतर भी हैं ।शायद बाहर कम हैं औरभीतर अधिक का बोध देता रहता हैं ।बाहर की दृष्टि पदार्थ के चक्रव्यूहमें फंसाते हुए अंतर्ज्ञान कोरीकल्पना का बोध कराते हुएअतृप्ति पैदा करती रहती…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *