Soch mein Dooba Dil hai

सोच में डूबा दिल है | Soch mein Dooba Dil hai

सोच में डूबा दिल है

( Soch mein dooba dil hai )

 

सर पर रोज़ खड़ी मुश्किल है
हर पल सोच में डूबा दिल है

ज़ख्म मिले ऐसे अपनों से
दिल रहता हर पल बेदिल है

कांटों ने घेरा है ऐसा
फूल न उल्फ़त का हासिल है

पहरा है इतना दुख का ही
हाँ आँखें होती बोझिल है

जिसको समझा अपना साथी
वो ही उल्फ़त का क़ातिल है

नफ़रत ने रोका है रस्ता
न मिली उल्फ़त की मंज़िल है

ग़ैर हुआ वो आज़म मुझसे
यादों में ही जो शामिल है

 

शायर: आज़म नैय्यर
(सहारनपुर )

यह भी पढ़ें :-

दर्द ए जुदाई | Dard – E – Judai

Similar Posts

  • जान देंगे हमेशा वतन के लिये | Watan ke Liye

    वतन के लिये ( Watan ke liye )   जान देंगे हमेशा वतन के लिये ? हम जीयेंगे यूं ही इस चमन के लिये देश ने दी है तहजीब ऐसी हमें सर झुकेगा सदा इस नमन के लिये सैनिको के लिये जीत का जश्न है रौनके है नहीं अंजुमन के लिये सरहदों पर करे है…

  • रह गए हम | Rah Gaye Hum

    रह गए हम हम नज़र होते होते रह गए हमहमसफ़र होते होते रह गए हम शब में लगने लगा मुकम्मल हैऔर सहर होते होते रह गए हम हमने सोचा किसी के हो जाएँहाँ मगर होते होते रह गए हम बस कहानी थी यूँ तो कहने कोचश्मे-तर होते होते रह गए हम साथ हमने बाताए सात…

  • बेकरार | Bekarar Shayari

    बेकरार ( Bekarar )   ये दुनिया इतनी आसानी से न तुझे समझ आएगी, प्यार भी करेगी तुझसे और तुझ को ही रुलाएगी! बेकरार दिल की धड़कनों में शामिल करके तुझे दिल के तेरे जज्बातों को ही नामुनासिब ठहराएगी! ख्यालों को तेरे बेसबब यह दुनिया साबित कर एक दिन प्रश्नों से कटघरे में तुझको फसाएगी!…

  • कोई बात नहीं | Koi Baat Nahi

    कोई बात नहीं ( Koi Baat Nahi ) दिल दुखाने की कोई बात नहींदुख न जिसमें हों वो हयात नहीं उनका जाना तो कोई बात नहींऐसा लगता है कायनात नहीं दिल इसी बात से परेशाँ हैएक उसकी ही इल्तिफ़ात नहीं उसने दीवाना कर दिया इतनायाद अब कोई हादसात नहीं चाँद तारे भी तुझको दे देताक्या…

  • मुझे अपने काबिल बना ज़िन्दगी

    मुझे अपने काबिल बना ज़िन्दगी मुझे अपने काबिल बना ज़िन्दगीनहीं ऐसे ठोकर लगा ज़िन्दगी हमें भी तो जीना सिखा ज़िन्दगीनई राह कोई दिखा ज़िन्दगी किसी रोज़ उनसे मिला ज़िन्दगीपता उनका मुझको दिला ज़िन्दगी बने बुत हैं बैठे मेरे ईश तोउन्हें हाल मेरा सुना ज़िन्दगी मिली ही नही है जिसे छाँव कलउसे धूप से मत डरा…

  • किसी के लिए | Kisi ke Liye

    किसी के लिए ( Kisi ke Liye ) कौन मरता जहाँ में किसी के लिएमर मिटे हम मगर दोस्ती के लिए तुग़लक़ी देते फ़रमान वो हैं सदामारे निर्दोष भी बंदगी के लिए ग़ैर की बाँह में प्यार को देखकरचाँद रोता रहा चाँदनी के लिए आज छाई उदासी चमन में बहुतकोई भँवरा मरा है कली के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *