Jo Jag ka Kartar Prabhu

जो जग का करतार प्रभु | Jo Jag ka Kartar Prabhu

जो जग का करतार प्रभु

( Jo jag ka kartar prabhu )

 

आस्था विश्वास श्रद्धा से, मनमंदिर में दीप जलाओ।
उजियारा हो हृदय में, हरि भजन में मन लगाओ।

नीली छतरी वाला ईश्वर, वो जगदीश्वर अंतर्यामी है।
सारी दुनिया का रखवाला, सकल चराचर स्वामी है।

नानी बाई को भात भरने, सांवरियो खुद आयो हो।
सखा सुदामा द्वारकापुरी, कृष्णा नंगे पांव धायो हो।

नरसी की भक्ति रंग लाई, मीराबाई कृष्ण समाई।
कर्माबाई लाई खिचडो, रुचि भोग कर रहे गुसाई।

धरती अंबर पर्वत नदियां, भावन नजारे सजते है।
सारी सृष्टि उसके हाथों में, भाग्य सितारे चलते हैं।

जो जग का करतार प्रभु, जो जग पालनहारा है।
डूबी नैया पार लगा दे, पग पग पे देता सहारा है।

जिसने भी ध्यान लगाया, सच्चे मन से पुकारा है।
भक्त वत्सल करुणासागर, दीनबंधु प्रभु प्यारा है।

सांस सांस नस नस समाया, उसकी लीला न्यारी है।
वो ही डोर हिलाता सबकी, चलती ये दुनिया सारी है।

 

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

गांव की झोपड़ी | Gaon ki Jhopdi

Similar Posts

  • गुरुर | Gurur

    गुरुर ( Gurur )  ( 2 )    समझ ले कोई प्रेम को हर किसी के वश की बात नही मित्रता मे भी कृष्ण जैसी सुदामा से कोई मुलाकात नही… महज ,प्रेम को ही प्रेम कह देना ये तो सांसारिक दिखावा है यादों की तड़प मे दिल रहे मगरुर यही तो गर्व से कहने का…

  • शीशों के घर | Sheeshon ke Ghar Kavita

    शीशों के घर ( Sheeshon ke ghar )     शीशों के घर लड़ते हैं । पत्थर हम पर पड़ते हैं ।।   कहने के ही पत्थर हैं । शीशों से भी डरते हैं ।।   चाकू और सियासत को । हम भेड़ो से लगते हैं ।।   कच्चे शीशों की पत्थर । पहरेदारी करते…

  • भटक रहा बंजारा सा मन | Bhatak Raha Banjara sa Man

    भटक रहा बंजारा सा मन ( Bhatak raha banjara sa man )   आहत इतना कर डाला है, तन-मन मेरा, गुलाबों ने, कांटों के इस मौसम में हम, क्या फूलों की बात करें। सूरज आग उगलता रहता, विद्रोही हो गईं हवाएं। परछाईं भी साथ छोड़ दे, तो फिर गीत कौन हम गायें। जिसने इतना दर्द…

  • भ्रमित इंसान | Kavita Bhramit Insaan

    भ्रमित इंसान ( Bhramit insaan )    जाने किस वहम में खोया क्या-क्या भ्रम पाले बैठा है। जाने किस चक्कर में वो औरों के छीनें निवाले बैठा है। भाति भाति सपने संजोए झूठ कपट का सहारा क्यों। मोहमाया के जाल में फंसता पैसा लगता प्यारा क्यों। रिश्ते नाते छोड़ चला नर अपनापन वो छोड़ दिया।…

  • छलकती जवानी | Kavita Chalakti jawani

    छलकती जवानी ( Chalakti jawani )    जुल्फों में खोने के दिन देखो आए, निगाहों से पीने के दिन देखो आए। छलकती जवानी पे दिल उसका आया, छूकर बदन मेरा दिल वो चुराया। सुलगती अगन को कैसे दबाएँ, निगाहों से पीने के दिन देखो आए, जुल्फों में खोने के दिन देखो आए। मेरी जिन्दगी का…

  • ताजमहल | Kavita Taj Mahal

    ताजमहल ( Taj Mahal ) बेगम मुमताज की याद में ताजमहल बनवाया। शाहजहां बादशाह ने दुनिया को प्रेम दिखाया।   आगरा में आकर देखो संगमरमर का महल। कलाकृतियां बेमिसाल प्रसिद्ध हो गया शहर।   प्रेम का प्रतीक हो गया सुंदर सा ताजमहल। पर्यटक स्थल बना जवां दिलों का कौतूहल।   सुंदर से नजारे सारे महकती…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *