निजी आजादी | Niji Zindagi

निजी आजादी

( Niji zindagi ) 

 

गलत को गलत यदि कह न सको
तो गलत का साथ भी गलत ही होगा
स्वयं को निर्दोष समझने से पहले
अपनी भूमिका भी माननी होगी…

दुनियां के उसूलों के साथ चलना
स्वयं को गुलाम बना लेना है
विशिष्टता मे लोग अलग कुछ नही करते
ढंग ही उनका अलग होता है…

आप सभी के लिए जरूरी भले न हों
अपनों मे आपकी जरूरत है
आपका अपना व्यक्तित्व ही
अपनों को गर्वित और अपमानित करता है…

निजी आजादी की भी अपनी सीमा है
सीमा के बाहर सिर्फ अंधकार ही होगा
आपकी योग्यता हो सकती है बेहतर
किंतु, संगत के अनुसार ही व्यवहार होगा….

आपकी निजता से ही आपकी पहचान होगी
आपसे ही अपनों का कल होगा
आज तो जो आया है ,गुजर ही जायेगा
सोचिए सिर्फ इतना की
कल क्या होगा …

 

मोहन तिवारी

 ( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

प्रतिस्पर्धा | Pratispardha

Similar Posts

  • शीर्ष लोकतंत्र | Shirsh Loktantra

    शीर्ष लोकतंत्र ( Shirsh loktantra )    हिंद अनुपमा,दिव्य भव्य नव्य रोहक शीर्ष लोकतंत्र वैश्विक श्रृंगार, शासन प्रशासन नैतिक छवि । सुशोभित प्रथम स्थान संविधान, लिखित रूप अंतर ओज रवि । प्राण प्रियल राष्ट्र ध्वज तिरंगा, शौर्य शांति समृद्धि संबोधक । हिंद अनुपमा,दिव्य भव्य नव्य रोहक ।। बाघ उपमित राष्ट्रीय पशु, देश पक्षी शोभना मोर…

  • शेर की कविताए | Hindi poem of Sher Singh Hunkar

    शेर की कविताए ( Sher ki kavitayen )   हाँ दबे पाँव आयी वो दिल में मेरे, दिल पें दस्तक लगा के चली फिर गयी। खोल के दिल की कुण्डी मैं सोचूँ यही, मस्त खूँशबू ये आके कहाँ खो गयी॥ हाँ दबे पाँव….   सोच मौका दोबारा मिले ना मिले, ढूँढने मैं लगा जिस्म सें…

  • तुम्हें मनाने आया हूं | Prarthana

    तुम्हें मनाने आया हूं ( Tumhe manane aaya hun )   दीन दयाल दया के सागर तुम्हें   मनाने   आया  हूं शब्दों के मोती चुनकर फूल  चढ़ाने  लाया  हूं   हे  जग  के करतार सुनो केशव माधव दातार सुनो करुणा के सागर आप प्रभु अब दीनों की पुकार सुनो   कुछ चमत्कार हरि कर दो दूर …

  • हालाते जिंदगी | Halat-E-Zindagi

    हालाते जिंदगी ( Halat-E-Zindagi ) अचानक एक ख़्याल ने, हमें अपने में बांध लिया। ताने-बाने बुनती जिजिविकाओं, ज़िंदगी के हालातो से रूबरू कराने के प्रयास ने हमें, उस मोड़ पर न जाने कितने बरसों पीछे ले जाकर छोड़ दिया। और फिर हां फिर एक-एक चेहरा शतरंज के मोहरे सा मानस पटल पर अपनी, मौजूदगी स्थापित…

  • सूर्य उपासना | Surya upasana kavita

    सूर्य उपासना ( Surya upasana )     हे सूर्यदेव दिनकर देव रवि रथ पर होकर सवार ओज कांति प्रदाता तुम्ही आदित्य हरते अंधकार   सारी दिशाएं आलोकित किरणें प्रकाशित करती नव भोर उमंगे सृष्टि में प्रभायें  प्रभावित करती   सारे जगत में ऊर्जा का नव शक्ति का भंडार हो सकल चराचर जगत में प्रगति…

  • अद्भुत है रुद्राक्ष | Rudraksh

    अद्भुत है रुद्राक्ष ( Adbhut hai rudraksh ) भगवान शंकर के अश्रुओं से हुई जिसकी उत्पति, असरदार और अद्भुत लाभ अचूक जिनमें शक्ति। हिंदूधर्म में पूज्य और पवित्र जिसको माना जाता, कलाई कंठ हृदय पर धारण करके करते भक्ति।। पौराणिक मान्यता से जिसे रूद्र-अक्ष कहा जाता, जो एक मुखी से चौदह मुखी का रुद्राक्ष है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *