तुम्हें मनाने आया हूं

तुम्हें मनाने आया हूं | Prarthana

तुम्हें मनाने आया हूं

( Tumhe manane aaya hun )

 

दीन दयाल दया के सागर
तुम्हें   मनाने   आया  हूं
शब्दों के मोती चुनकर
फूल  चढ़ाने  लाया  हूं

 

हे  जग  के करतार सुनो
केशव माधव दातार सुनो
करुणा के सागर आप प्रभु
अब दीनों की पुकार सुनो

 

कुछ चमत्कार हरि कर दो
दूर  करो  नाथ महामारी
संकट के बादल छांट सांवरे
कर जोड़ खड़ी दुनिया सारी

 

अभय  दान  देने  वाले
जीवन रक्षक हे बनवारी
जन संघर्षों में साहस भरो
आकर साथ दो गिरधारी

 

घट घट भगीरथी गंगा सा
निर्मल कर दो पावन प्रभु
बरसते तूफानों को आप
कर दो मधुर सावन प्रभु

 

मानवता अब खतरे में
संस्कारों मे नेह भरो
घट घट प्रेम पलता रहे
हृदय प्रभु निवास करो

 

?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

आंचल की छांव | Kavita Aanchal ki Chhaon

Similar Posts

  • मेरे पिया फंसे है परदेश | Kavita mere piya phase hain pradesh

    मेरे पिया फंसे है परदेश ( Mere piya phase hain pradesh )      मेरे पिया फंसे है परदेश, वहां से दिया है मुझे निर्देश। बाहर का खाना नही खाना है, भीड़ में बिलकुल नही जाना है।।   कहा है रहना तुम निवास, और रखना प्रभु पर विश्वास। धीरज बिलकुल नही खोना है, सफाई का…

  • Kavita on Republic Day | गणतंत्र दिवस

    गणतंत्र दिवस ( Republic Day )   भाल भारत का सजाओ रे, दिवस गणतंत्र का है आयो रे। जनतंत्र का जो ग्रंथ २६.११.१९४९ को हुआ तैयार, अपनाने को जिसे थे हम बेकरार। जनवरी २६,१९५० को हुआ लागू, निर्माता थे प्यारे अम्बेडकर बाबू। यह संविधान भारत का,कहलायो रे, विश्व में कई कीर्तिमान जिसने बनायो रे। अध्यक्ष…

  • Kavita On Bachpan | Hindi Kavita | Bachpan Kavita -बचपन

    बचपन ( Bachpan ) कितना सुंदर बचपन का जमाना होता था खुशियों का बचपन खजाना होता था । चाहत चांद को पाने की दिल तितली का दीवाना होता था । खबर ना थी सुबह की बस शाम का ठिकाना होता था । थक हार कर स्कूल से जब आते झटपट खेलने भी जाना होता था…

  • गुरु पूर्णिमा | Guru Purnima

    गुरु पूर्णिमा ( Guru purnima )   सनातन धर्म में इसे एक महत्वपूर्ण पर्व माना जाता, जो आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को आता। इस दिन गुरुदेव महर्षि वेदव्यास का जन्म हुआ था, जिनको वेदों और पुराणों का रचियता कहा जाता।। यें अलौकिक-शक्ति से सम्पन्न और थें त्रिकालदर्शी, माॅं का नाम सत्यवती पिता का…

  • अनुभूति | Anubhooti

    अनुभूति ( Anubhooti )   निशा थी नीरव था आकाश नयन कब से अलसाये थे। जान कर सोता हुआ मुझे चले सपनों में आये थे। हुई जो कुछ भी तुमसे बात, उसे कब जान सकी थी रात, गया था सारी सुधबुध भूल हृदय को इतना भाये थे। रहे थे जो अनगाये गीत तुम्हें अर्पित कर…

  • अनोखा आंदोलन!

    अनोखा आंदोलन! **** कृषि कानूनों के खिलाफ अन्नदाता आंदोलनरत हैं, भीषण सर्दी में ही- दिल्ली बार्डर पर दिए दस्तक हैं। भीड़ बढ़ती जा रही है! ठसाठस सड़कों पर डटे हैं, सरकारी दमनचक्र के बावजूद- टस से मस नहीं हो रहे हैं। तू डाल डाल, मैं पात पात की नीति पर चल रहे हैं, शासन की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *