Rudraksh

अद्भुत है रुद्राक्ष | Rudraksh

अद्भुत है रुद्राक्ष

( Adbhut hai rudraksh )

भगवान शंकर के अश्रुओं से हुई जिसकी उत्पति,
असरदार और अद्भुत लाभ अचूक जिनमें शक्ति।
हिंदूधर्म में पूज्य और पवित्र जिसको माना जाता,
कलाई कंठ हृदय पर धारण करके करते भक्ति।।

पौराणिक मान्यता से जिसे रूद्र-अक्ष कहा जाता,
जो एक मुखी से चौदह मुखी का रुद्राक्ष है होता।
कुंडलियों के कई दोषों को यह रूद्राक्ष दूर करता,
हर रुद्राक्ष का अपनी जगह अलग महत्व होता।।

विज्ञानिको ने भी इसे बहुत ही असरकारक माना,
इलियोकार्पस गेनिट्रस नामक पेड़ फल से जाना।
जिसके धारण से उस व्यक्ति पर शिव कृपा रहती,
सावन माह में धारण का विशेष महत्व है जाना।।

बिन सोचे समझें इसको कोई भी धारण नहीं करें,
विधिवत मंत्रोच्चारण स्नान कर जिसे धारण करें।
लाल अथवा पीले धागे में जिसको पिरोकर पहनें,
किसी का पहना रुद्राक्ष कोई भी धारण ना करें।।

पहाड़ी इलाक़े में ख़ासकर ये हिमालय में मिलता,
१२ ३६ १०८ की जो मनका माला पहना जाता।
देहरादून-उत्तराखंड एवं मध्यप्रदेश में भी‌ मिलता,
हरिद्वार बंगाल गढ़वाल अरुणाचल में भी होता।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • काव्य मिलन | Kavita Kavya Milan

    काव्य मिलन ( Kavya Milan )   माँ-बाप से बढ़कर, हमें करता कोई प्यार नहीं, उनसे ही वजूद हमारा उनके बिना संसार नहीं, हाथ पकड़कर चलना वो ही हमें सिखलाते हैं, उनसे ज़्यादा इस दुनिया में और मददगार नहीं, जब-जब चोट हमें लगती मरहम वो बन जाते, तबीब भी कोई उनके जैसा है तर्जुबेकार नहीं,…

  • रश्मिरथी | Rashmirathi

    रश्मिरथी ( Rashmirathi )    देख सखी दिनकर नहीं आए आहट सुन रश्मि रथियों ने खोली द्वारा निशाचर डींग हांक रहे थे जो वह दुम दबाकर गये भाग कल की रात्रि अति काली जो अब ना दे दिखाई सोच सखी उनके आने पर क्या क्या देगा दिखाई तेज स्वरूप- सिंहासन संपूर्ण क्षितिज सुनहरी छाई निशाचर…

  • रंगीन है मौसम | Rangeen hai Mausam

    रंगीन है मौसम ( Rangeen hai Mausam )   रंगीन है मौसम रंगीला है आलम फूलों से कलियों से कुछ रंग ले उधार इंतजार में तेरे मैं बैँठी तन मन संवार धीरे से हौले से चोरी से सबसे छुपते से ज़रा सा रंगवा लो खुदको थोड़ा सा रंग जाओ मुझको विरह की बदरंगियों को इँद्रधनुषी…

  • आडंबर | Aadambar

    आडंबर ( Aadambar ) करुण रस की रचना   पुकारता वह रह गया कोई बचा लो मुझे, भीड़ व्यस्त थी बहुत वीडियो बनाने में! ठंड में ठिठुर रहा था बेतहाशा वो गरीब, लोग मशगूल थे बहुत चादरें चढ़ाने में! मर गया भूख से अखिर तड़प तड़प कर, फेंक रहे थे बचा हुआ खाना कूड़ेदान में!…

  • अभिनंदन नववर्ष अभिनंदन | Nav varsh par kavita

    अभिनंदन नववर्ष अभिनंदन ( Abhinandan nav varsh abhinandan )    खुशियां लेकर आया अब प्यारा नूतन वर्ष, झूमो-नाचो, गाओ सभी मनाओ यारों हर्ष। अब बीत गया वह वर्ष बनाया जिसने नर्क, सुख का हुआ आगमन करो स्वागतम वर्ष।। अभिनंदन है अभिनंदन नववर्ष अभिनंदन, महके यह सारा जहां हम सब करते वंदन। बीत गया जो बीत…

  • अमर

    अमर दुनिया की हरवस्तु जन्म लेती हैऔर मरती हैइस मरणधर्माजगत में अमर कीकल्पना करने वालाकोई महान हीकल्पनाकार होगाकर्मों के सही सेक्षयोपशम होने परमनुष्य भव मेंसही से कर्मों काक्षयकर संपूर्णज्ञान प्राप्त होनेपर मिलन जबआत्मा से स्वयं काहोता तो आत्माके शुद्ध रूप सेफिर कोई भेदभेद न रहताज़िंदगी का सफ़रआयुष्य जितनाकेवली का होताधर्म का हीउस अवस्था मेंपहुँचने का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *