aaeena

आईना

आईना

आईना बनकर
लोगों के अक्स हूं दिखाता
बहुत साधारण और हूं सादा
न दिखाता कभी कम न ज्यादा
जो है दिखता
हू-ब-हू वही हूं दिखाता।
लेकिन न जाने क्यों?
किसी को न सुहाता?
जाने ऐसा क्या सबको है हो जाता?
तोड़ लेते हैं झट मुझसे नाता!
होकर तन्हा कभी हूं सोचता
कभी पछताता
मैं सच्चाई ही क्यों हूं दिखाता?
इसीलिए तो किसी को नहीं हूं भाता
आंखों को हूं चुभता और खटकता
कांच समझ सब दिल तोड़ जाते हैं
सच से मुंह सब मोड़ जाते हैं
सिर्फ बड़ाई और हां में हां चाहते हैं
जो मुझसे नहीं होता।
ना कभी होगा
देखा जाएगा,
जो भी आगे होगा!
आईना का अक्स न कभी बदला है
ना बदलेगा
जो है वही रहेगा
वही दिखेगा
ग़लत बयानी वही करेगा
जो बिका रहेगा!
जो ज्यादा दिन नहीं टिकेगा
अनंत काल तक सिर्फ सच ही दिखेगा।

 

नवाब मंजूर

लेखक-मो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

 

यह भी पढ़ें :

हे राम | Hey Ram

Similar Posts

  • श्रमिक | Shramik

    श्रमिक ( Shramik )  पाँव में घाव सिर पर बोझ कुछ ऐसी गिरानी लिख। पसीने में डुबोकर लेखनी मेरी कहानी लिख।। उदर में मुझको रख के माँ ईंट गारे उठाती थी, जरा सी देर होने में मालकिन कहर ढाती थी, लगी जो चोट गिरने से अभी तक है निशानी लिख। पसीने ० ग़रीबी ने कहर…

  • जिम्मेदारी | Jimmedari kavita

    जिम्मेदारी ( Jimmedari )   रिश्तों की डगर पे जिम्मेदारी खूब निभाता हूं जीवन के उतार-चढ़ाव में संभल कर जाता हूं   घर परिवार कुटुंब अपनों में स्नेह लुटाता हूं अपनापन अनमोल है सबसे प्यार पाता हूं   मात पिता की सेवा करें समझे सब जिम्मेदारी तरुणाई चार दिन की फिर आगे अपनी बारी  …

  • धन्य त्रयोदशी

    धन्य त्रयोदशी सबसे निस्पृह महावीर प्रभु अनंत चतुष्टय रत रहते,समवसरण की बाह्य लक्ष्मी पर भी चौ अंगुल स्थित रहते,कार्तिक मास की त्रयोदशी पर तीर्थंकर पुण्य भी त्याग दिया,सारा वैभव पीछे छूटा प्रभु एकल विहार रत रहते !! धन्य हुई कार्तिक त्रयोदशी आपने योग निरोध किया,मन वच काय साध आपने आत्म तत्व को शोध लिया ,योग…

  • हमारी बिटिया | Kavita hamari bitiya

    हमारी बिटिया ( Hamari bitiya )   पुष्प में मकरंद जैसे सूर्य की किरण जैसे चहकती चिड़ियों जैसे गुलाब की सुगंध जैसे स्वच्छ निर्मल जल जैसे स्थिर वृक्ष पर्वतों जैसे हवा के उन्मुक्त वेग जैसे दीप की ज्योति जैसे बज रहे हो नूपुर जैसे ऐसी थी हमारी बिटिया जज्ब किए जज्बात कैसे मूक बनी रही…

  • ‘वाचाल’ की हरियाणवी कुंड़लियाँ

    ‘वाचाल’ की हरियाणवी कुंड़लियाँ तड़कै म्हारे खेत में, घुस बेठ्या इक साँड़।मक्का अर खरबूज की, फसल बणा दी राँड़।।फसल बणा दी राँड़, साँड़ नै कौण भगावै।खुरी खोद कै डुस्ट, भाज मारण नै आवै।।फुफकारै बेढ़ाल़ भगावणिये पै भड़कै,घुस्या मरखणा साँड़ खेत में तड़कै-तड़कै।। बहुअड़ बोल्ली जेठ तै, लम्बा घूंघट काढ़।दीदे क्यूँ मटकावता, मुँह में दाँत न…

  • चाहता हूँ | Ghazal chahta hoon

    चाहता हूँ ( Chahta hoon )     प्यार का अपने पिला दे ए सनम पानी मुझे तू बना ले ज़िंदगी भर के लिये जानी मुझे   प्यार की करके फुवारे हर किसी पर हाँ मगर नफरतें हर शख्स के दिल से करनी  फ़ानी मुझे   इसलिये ही बढ़ गयी रिश्ते वफ़ा में दूरियां दे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *