हे राम!

हे राम | Hey Ram

हे राम!

**

कर जोड़ करूं तेरा वंदन,
हे रघुनंदन ! हे रघुनंदन।
दशरथ-कौशल्या के नंदन,
तीनों लोक करे तेरा वंदन;
महादेव इन्द्र ब्रह्मा भी करें पूजन।
अतातायियों के हो संहारक,
सतपथ के हो सृजन कारक।
दुष्ट पापियों के हो काल,
दशानन के हमने देखें हैं हाल।
लंका जलाकर खाक किए,
विभीषण राज्य स्थापित किए।
किसकिंधा नरेश बाली को मारा,
सुग्रीव को शासक बना वचन निभाया;
वचन, मित्रता की खातिर-
अपना सबकुछ दांव पर लगाया।
शासक होकर सेवक की भांति जीवन बिताया,
जनता की मांग पर देवी सीता को ठुकराया।
आदर्श राज्य किए स्थापित,
मर्यादा पुरुषोत्तम सुन होते हम आह्लादित।
पर तेरे नाम पर आज के शासक,
बन गये हैं शोषक।
करते हैं घृणित राजनीति,
जनता कर रही त्राहि-त्राहि;
सब हैं पीड़ित दुःखी और व्यथित ।
आज के नेताओं में-
स्वहित की लगी है होड़,
जनता की भलाई, सेवा दिए हैं छोड़।
इनपर भी आपकी कुदृष्टि होनी चाहिए,
रामराज्य की मर्यादा स्थापित होनी चाहिए।
इनका भी दमन कीजिए,
जनता की सेवा जो ना करे-
पदच्युत उन्हें कीजिए।
रावण और बाली की भांति-
अधर्मी से सत्ता लीजिए,
समुचित दण्ड भी दीजिए;
सचमुच का रामराज्य स्थापित कीजिए।

नवाब मंजूर

लेखक-मो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

 

यह भी पढ़ें :

कलह ( हाइकु )

Similar Posts

  • पूनम का चांद | Poonam ka Chand

    पूनम का चांद ( Poonam ka chand )    आसमान का चांद आज कुछ ऐसा चमचमा रहा है मानो नहा कर चांदनी से बिल्कुल अभी आ रहा है। ए चंदा, चांदी से चमक कर चले हो किस ओर कहीं मिलने तुमसे आज आने वाला है कोई चकोर। फूलों की डाली से झांकते ऐसे लग रहे…

  • हक की बात | Haq ki Baat

    हक की बात ( Haq ki Baat ) पत्थर के सब देवता, पत्थर के जो लोग। होते सौरभ खुश तभी, चढ़ जाता जब भोग।। देकर जिनको आसरा, काटा अपना पेट। करने पर वो हैं तुले, मुझको मलियामेट।। टूटे सपना एक तो, होना नहीं उदास। रचे बढ़े या फिर करे, कोई नया प्रयास। अपने हक की…

  • मैं एक खिलौना हूं | Main ek Khilona Hoon

    मैं एक खिलौना हूं ( Main ek khilona hoon )    चाभी से चलने वाला एक खिलौना हूं किसी की खुशियों की खातिर घूमनेवाला खिलौना हूं मैं एक खिलौना हूं…… मैं ,इंसानों सा जीनेवाला नही मेरा कोई जीवन नही रिवाजों के सांचे मे कैद हूं संस्कारों की सीख का पुतला हूं अच्छाई या बुराई का…

  • तुलसी | Tulsi par kavita

    तुलसी ( Tulsi )   हरी पूजन तुलसी बिना रहता सदा अधूरा हैl विष्णु आशीष से पूजित घर-घर तुलसी चौरा है l वृंदा के पतिव्रत के आगे नारायण भी हारे है l शालिग्राम से ब्याह रचाया तुलसी मान बढ़ाया हैl भोग बिना तुलसी के हरि को कब भाया हैंl नारी की सतीत्व ने हरि को…

  • महुआ | Mahua par kavita

    महुआ ( Mahua )   औषधीय-गुणों का जिसमें भरा है ख़ज़ाना, वैज्ञानिकों ने भी आज इसी-बात को माना। इसका ‌बीज-छाल हर पत्ता भी है उपयोगी, इसके निकलें हुये तेल से बनातें हम खाना।। बनाई जाती है इससे ढ़ेर तरह की दवाईयाॅं, जिससे ठीक होती है मरीज़ की बिमारियाॅं। एक्जिमा मिर्गी बवासीर में होता है आराम,…

  • सुण पगली | Poem soon pagli

    सुण पगली ( Soon pagli )     सुण पागली…..! तनै तो कुछेक दिनां म्हे ही मेरा क़रार लूट लिया तेरी नजरां नै मेरा चैन छीन लिया तेरी मीठी मीठी बातां नै मेरे दिल का सुकून ले लिया……..   तनै तो इसकी ख़बर भी कोन्या पागल कि मैं तनै अपणा ईब मानण लाग गया……….! तनै…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *