शख्सियत

शख्सियत | Shakhsiyat

शख्सियत

( Shakhsiyat ) 

 

बदल तो लेते हालात भी हम
गर साथ भी तुम्हारा मिल गया होता
झुका लेते हम तो जमाने को भी
गर हाथों मे हाथ मिल गया होता

गलियों से गुजरने मे चाहत थी तुम्हारी
आज भी वो यादें दफन हैं सीने में
गैरों पर उछलने के काबिल ही कहां
यादों के संग ही गुजरता है वक्त पीने मे

रूह में समाए बैठे हैं आप इस कदर
आपकी शख्सियत के ही चर्चे हैं जिगर में
बेरुखी तो किए बैठा हैं जहां से हम
वजूद मे आप ही आप हैं अब भी नजर में

भूल जाऊं कैसे वो आपका छत पर आना
तड़पा देती हैं मुझे वो आपका मुस्कराना
जिंदा भी हूं तो बस यादों के सहारे
ऐसे ही बाकी है अब दिल का धड़कना

कल भी थे आपही ,कल भी मेरे तुम ही हो
आज के मेरे होने की वजह भी तुम ही हो
खुदा रखे महफूज आपकी इस मुस्कान को
मेरे मुस्कान की मुस्कान भी तुम ही हो

 

मोहन तिवारी

( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

बिन सहारे | Bin Sahare

Similar Posts

  • धूप का टुकड़ा | Dhoop ka tukda

    “धूप का टुकड़ा” ( Dhoop ka tukda )     अलसाई सी सुस्ताई सी सर्दी में दुबकती सी मुरझाई सी कमरे के इक कोने में अपने में ही खुद से उलझती सी मैं…… और मुझमें मुझको ही ढूँढता सा आ गया कहीं से छिपता छिपाता सा मुझको मेरे हिस्से की गरमी तपिश देने वो ….

  • किसने देखा | Kavita kissne dekha

    किसने देखा ( Kissne dekha )      कल के कल को किसने देखा ना हमने ना तुमने देखा जीवन के हर गुणा गणित में तू -तू, मैं -मै सबने देखा,   बिन मौसम बरसातें देखा कितने दिन और रातें देखा बदल गये सूरज चंदा क्या? बदला क्यों जज्बातें देखा?   बहती सर्द हवाएं देखा…

  • कच्चे धागे | Kachche Dhaage

    कच्चे धागे ( Kachche dhaage )    एक कच्चे धागे से बँधी प्रेम की डोर, भाई बहन कहीं रहे खींचे अपनी ओर। युग बदले पर बदले न स्नेह के रिवाज, कहे बिन सुने भाई बहना की आवाज़। हज़ारों कोस जग में जा रहने लगो सुदूर, अकाट्य रक्षा कवच से रह न पाओ दूर। परस्पर प्रेम…

  • अभिनंदन नववर्ष अभिनंदन | Nav varsh par kavita

    अभिनंदन नववर्ष अभिनंदन ( Abhinandan nav varsh abhinandan )    खुशियां लेकर आया अब प्यारा नूतन वर्ष, झूमो-नाचो, गाओ सभी मनाओ यारों हर्ष। अब बीत गया वह वर्ष बनाया जिसने नर्क, सुख का हुआ आगमन करो स्वागतम वर्ष।। अभिनंदन है अभिनंदन नववर्ष अभिनंदन, महके यह सारा जहां हम सब करते वंदन। बीत गया जो बीत…

  • नया साल मुबारक | Naya Saal Mubarak

    नया साल मुबारक ( Naya saal mubarak )   सबको ये नया साल मुबारक, गुजरा जो गया हाल मुबारक ! जात धरम के थप्पड़ पड़ते, इनसे बचते गाल मुबारक! नेताओं की गोरों वालीं, बँटवारे की चाल मुबारक ! हिन्दू मुस्लिम आपस लड़ लो, बहता लोहित लाल मुबारक !! भूखे प्यासे बालक रोते, उनको अमृत काल…

  • अडिग | Adig

    अडिग ( Adig )    किसको कहे हम खास अपना किस पर जतायें हम विश्वास अपना हर किसी दिल में फरेब है पल रहा किस पर लगाएं हम आश अपना तोड़े हैं वही जिन्हें जोड़ा था हमने छोड़े हैं वही जिन्हें संभाला था हमने बहाये थे आंसू हमने जिनके खातिर वे हि कहते हैं ,उन्हें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *