atal bihari vajpayee

युग मनीषी श्री अटल बिहारी वाजपेयी

युग मनीषी श्री अटल बिहारी वाजपेयी

राष्ट्र हित के नाम कर दिया आपने जीवन सारा
आप झूठ से दूर रहे लिया सच का सदा सहारा ।।

सादा जीवन जिया आपने रख्खे उच्च विचार
राजनीति में रहकर भी बेदाग़ रहा किरदार ।।

उनके नेतृत्व में देश का खूब हुआ उत्थान
दुनिया के नक्शे पर उभर कर आया हिन्दोस्तान ।।

ऐसा व्यक्तितव इस धरती पर सदियों बाद है आता
जिसको पाकर धन्य हुई थी अपनी भारत माता ।।

वो थे अपने देश में एक ऐसे सियासत दान
अपोजिशन वाले भी जिनका करते थे सम्मान ।।

त्याग और लियाक़त ने आप को किया महान
राजनीति को आप ने की थी नयी दिशा प्रदान ।।

गाँधी जी के आदर्शों को जीवन में अपनाया
बी जे पी का कमल आपने दुनिया में महकाया ।।

प्रेणादायक सबके लिए है आपका सारा जीवन
मानवता को किया समर्पित आप ने अपना तन मन ।।

आप सा कर्मठ नेता हो जिस पार्टी के पास
उसका कभी कम हो नहीं सकता धैर्य और विश्वास ।।

ध्रुव तारे की तरह ‘फ़लक’ वोह राजनीति में चमके
कर्म के पथ पर चले निरंतर आप कभी न भटके ।।

Dr Jaspreet Kaur Falak

डॉ जसप्रीत कौर फ़लक
( लुधियाना )

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • सिंदूरी सूरज | Poem Sindoori Suraj

    सिंदूरी सूरज ( Sindoori suraj )    सिंदूरी सूरज विशाल तेजी से अस्त हुआ धीरे-धीरे सांझ को बुलावा दे चला सरसराती पवन ने बालियों को यू छुआ पंछियों के कलरव ने अंबर से धरती तक चारों दिशाओं को गुंजायमान किया घरौंदो को लौट चलो कि अब अंधेरा हुआ गायों के गले की बजती हुई घंटियां…

  • आज की शाम दोस्तों के नाम | Poem on aaj ki shaam dosto ke naam

    आज की शाम दोस्तों के नाम ( Aaj ki shaam dosto ke naam )     अल्फाजों के मोती बरसे हर्ष खुशियां आनंद आए खुशियों की घड़ियों में शाम मित्रों के नाम हो जाए   सुख-दुख बांटे बड़े प्रेम से गीतों की लेकर लड़ियां सद्भावों की बहा दे सरिता बरसे सुंदर सी झड़ियां   सारे…

  • ढ़लती जवानी | Kavita Dhalti Jawani

    ढ़लती जवानी ( Dhalti jawani )    मेंरे भाई अब यह उम्र ढ़लती जा रही है, इन हड्डियों से माॅंस अब कम हो रहा है। ये बाल भी काले रंग से सफ़ेद हो रहें है, टांगों में भी दर्द अब यह शुरु हो रहा है।। अब भागना और दौड़ना दूर की बात है, पैदल चलने…

  • अगर तू जो एक किताब है

    अगर तू जो एक किताब है तुम्हें पढ़ना चाहता हूं तेरे हर एक पन्ने को अगर तू जिंदगी है जीना चाहता हूं आहिस्ता-आहिस्ता पूरी उम्र अगर तू फूल है तो मैं तेरा रंग बनना चाहता हूं अगर तू जो एक किताब है तुम्हें पढ़ना चाहता हूं तेरी तस्वीर में बिखरे रंगों का एक एहसास बनना…

  • लहजा | Lehja

    लहजा ( Lehja )   ऐ जिंदगी! सीख रही हूँ जीने का लहजा थोड़ी देर तू जरा और ठहर जा हर शाम खुद को खोज रही हूँ हर रिश्ते के राज समझ रही हूँ ढलते सूरज से धीरज सीख रही हूँ तारो से झिमिलाना सिख रही हूँ ख्वाबों की मुट्ठी खोल रही हूँ धीरे धीरे…

  • मीठी-मीठी ठण्डक | Kavita

    मीठी-मीठी ठण्डक ( Meethi meethi thandhak )   कांप रहे सब हाथ पांव, मौसम मस्त रजाई का। देसी घी के खाओ लड्डू, मत सोचो भरपाई का।   ठिठुर रहे हैं लोग यहां, बर्फीली ठंडी हवाओं से। धुंध कोहरा ओस आई, अब ठंड बढ़ गई गांवों में   गजक तिल घेवर बिकती, फीणी की भीनी महक।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *