बरसाती मेंढक

बरसाती मेंढक!

बरसाती मेंढक!

***

माह श्रावण शुरू होते ही-
दिखते टर्र टर्र करते,
जाने कहां से एकाएक प्रकट होते?
उधम मचाते,
उछल कूद करते।
कभी जल में तैरते,
कभी निकल सूखे पर हैं धूप सेंकते।
माह दो माह खूब होती इनकी धमाचौकड़ी,
लोल फुला फुला निकालते कर्कश ध्वनि।
इन्हें देख बच्चे खुश होते,
तो कभी हैं डरते।
उछलने पर अक्सर हैं ऐसा करते;
बाद बरसात ढ़ूंढ़ने पर भी नहीं ये मिलते।
जहां कहां चले हैं जाते?
किस लोक में जा छुप हैं जाते!
फिर अगले भादो में ही हैं आते,
ठीक इसी प्रकार चुनावी वर्ष में-
श्वेतवस्त्र धारी अपने नेता जी ऐसा हैं करते।
क्षेत्र में बढ़ जाती उनकी आवाजाही,
लोगों से मिलते, लूटते वाहवाही।
कभी कर जोड़ते,पग पकड़ते,
भाषण और आश्वासन देते;
भीड़ जुटाते बातें बनाते।
साथ खड़े हैं पल पल,
ऐसा हैं जताते,
गरीब, दलित को गले लगाते।
साथ पंगत में बैठ खाना हैं खाते,
चिकनी-चुपडी बातों से उन्हें रिझाते;
अपने पक्ष में मतदान को उन्हें मनाते।
चुनावी तिथि तक खूब करते सेवा का नाटक,
जीतते ही बंद कर लेते अपने घर के फाटक।
जनता को दिखाते अपनी असली ताकत,
वह सेवा था क्षणिक और नाटक;
यही आजकल के राजनीतिज्ञों की है हकीकत।
मानों हों बरसाती मेंढक!

 

?

नवाब मंजूर

लेखक-मो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

 

यह भी पढ़ें :

आईना

Similar Posts

  • मां पर प्यारी सी कविता

    मां पर प्यारी सी कविता   ऐ टूटते हुए तारे दुआ कबूल तो करो मेरी मेरी माँ को मेरे सामने सलामत सदा रखना|| हँसते मुस्कुराते चेहरे आँखों की नमी देखी है परदेश में सब कुछ है माँ बस तेरी कमी देखी हैं|| उजाले को गुमान था अपनी कलाकारी पर माँ के आँखे खोलते ही वह…

  • हुंकार की कवितायेँ | Hunkar ki Kavitayen

    हुंकार की कवितायेँ 23. रिश्ते बहुत मजबूत रिश्ते थे, कि कुछ कमजोर लोगो से। निभाते तो भला कैसे, कि कुछ मजबूर लोगो से। कशक थी दिल मे जो मेरे ,बताते तो भला कैसे। बडे बेबस थे हम जुड के, कुछ मशहूर लोगो से। बडे ही सख्त लहजे मे, हमे इल्जाम दे कर के। मोहब्बत को…

  • माता पिता | Kavita Mata Pita

    माता पिता ( Mata Pita )   माता पिता छोड़ चले मुझे अधर झूल में दुआ आशीष छोड़ चले मुझे अधर झूल में दुखों का पहाड़ टूटा मेरे सिर पर भारी प्यार ममता छोड़ चले मुझे अधर झूल में अनुभव नहीं था कोई बोझ उठाने का ज़रा भरा परिवार छोड़ चले मुझे अधर झूल में…

  • काल चक्र | kaalchakra

    काल चक्र ( kaalchakra )    मोन हूं शांत हूं, समय गति का सद्भाव हूं! रुकता नही कभी समय , यह ” काल चक्र ” सदैव ही कालांतर से निरंतर गतिमान हैं ।। वह रही समय की धारा, टूटती तो सिर्फ श्वास हैं, फिर भी काल खंड रुका नही यह समय कभी थमा नहीं बदलता…

  • परिकल्पना | Kavita parikalpana

    परिकल्पना ( Parikalpana )   बाइस  में  योगी आए हैं, चौबीस में मोदी आएगे। भारत फिर हो विश्व गुरू,हम ऐसा अलख जगाएगे।   सदियों की अभिलाषा हैं, हर मन में दीप जगाएगे, हूंक नही हुंकार लिए हम, भगवा ध्वज लहराएगे।   सुप्त हो रहे हिन्दू मन में, फिर से रिद्धम जगाएगे। जाति पंथ का भेद…

  • गणपत लाल उदय की कविताएं | Ganpat Lal Uday Poetry

    जी हां मैं वही अरावली हूं जी हां मैं वही अरावली हूं,जो सर्दी का जाड़ा सहती हूं।बारिश के कहर को रोकती हूं,और गर्मी लू का आघात झेलती हूं।। जी हां मैं वही अरावली हूं,जो पीढ़ियों से सुरक्षा देती हूं।चुप-चाप दर्द सबका सहती हूं,ॠषियों की तपो भूमि कहलाती हूं।। जी हां मैं वही अरावली हूं,जो सूरज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *