Hum Tumhare Hain Sanam

हम तुम्हारे है सनम | Hum Tumhare Hain Sanam

हम तुम्हारे है सनम

( Hum Tumhare Hain Sanam )

 

मन में कभी तुम ना लाना प्रियवर ऐसा ये विचार,
छोड़ जायेगी हमको ऐसे कर देगी जीवन बेकार।
सात-वचन से बंधकर आयी मैं पतिव्रता यह नार,
साथ रहूॅंगी पूरी उम्रभर मैं भरती हूॅं ऐसी हूॅंकार।।

एक तेरे ही खातिर छोड़ आई हूॅं मैं सारा घर-बार,
गाॅंव-शहर माॅं-बाप भाई-बहन और पूरा परिवार।
सर्वस्व न्यौछावर कर दिया उस वक्त मैंने मेरे यार,
माॅंग भराई किया तुमने मंगलसूत्र पहनाया हार।।

तुम लाख चाहोंगे फिर भी न छोडूंगी मैं तेरा हाथ,
जिस माहौल में तुम रहोंगे रह लेंगे हम तेरे-साथ।
अब है मेरा अस्तित्व तुमसे वो वचन याद है सात,
कही नही जाऊॅंगी छोड़कर याद रखना ये बात।।

आज दौलत के बाज़ार में कई बिखर रहे परिवार,
इंसान होकर इंसानियत को कर रहा ये शर्मसार।
यादें नही बिछड़ती कभी भी बिछड़ जाते है लोग,
रिश्ते निभाऍं सच्चे दिल से नर नारी इस संसार।।

आज साजिश रच रही है दुनिया प्रेम हो रहा कम,
ख़ून-हत्या-बलात्कार-अपहरणों से ऑंखें है नम।
इसीलिए लिखे है कविता थोड़ा दिखाये है ये दम,
इस प्यार में फ़कीर हो गये हम तुम्हारे है सनम।।

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त | Maithili Sharan Gupt

Similar Posts

  • सियासत बहुत है | Siyasat Par Kavita

    सियासत बहुत है ( Siyasat bahot hai )   मेरी तालीम मुझसे कहती सियासत बहुत है… हंसती दुनिया को रुलाती सियासत बहुत हैl   कोई हमें बताए जरा हम महफूज कैसे रहे ….. भाई को भाई से लड़ाती सियासत बहुत है।   फूलों की खुशबू सा महकता जीवन अपना …. हवाओं में  जहर घोलती  सियासत…

  • बसंत के बहार में | Basant ke Bahar Mein

    बसंत के बहार में ( Basant ke bahar mein )   हवा चली पत्तियां चलीं पेड़ भी थिरकने लगें प्रकृति मदहोश थी बसंत के बहार में प्यार का प्रथम बार अंकुरण जब हो रहा था कण-कण धड़क रहे थे प्यार के इजहार में हर्ष था उल्लास था प्रेम और विश्वास था धड़कनों में चाह थी…

  • जज्बातों की आंधी

    जज्बातों की आंधी ***** जब चलती है वेदी पर उसके बहुत कुछ जल जाती है। वेग उसकी होती अथाह, पल में सब-कुछ कर देती तबाह। रौंद डालती सब-कुछ, विशाल और क्षुद्र। दिखता न उसको- सही और ग़लत, मिले जो कुछ पथ में- उठाकर देती है पटक! शांत वेग जब होता, सामने कुछ न होता। बिखरे…

  • टूटकर फूल डाली से | Phool par Kavita

    टूटकर फूल डाली से ( Toot kar phool daali se )    टूटकर फूल डाली से गिरा जब चमन में बगिया हर्षित हुई थी भाव उमड़े मन में खुशबुओं को यूं समेटे समाए हो तन में चेहरे की हो मुस्कान उमंग सारे बदन में टूटकर फूल ना फूली समाई थी जब दुनिया ये सारी फूल…

  • चांद पर तिरंगा | Chand par Tiranga

    चांद पर तिरंगा ( Chand par tiranga )   आज हमने चांद को अपना बना लिया तिरंगा अपने देश का उस पर फहरा दिया…. आईं जो मुस्किलें हम उनसे डरे नहीं मुस्किलों में हौसलों को थामें हम रहें हम भारती के लाल हैं क्यों हार से डरे हार में ही जीत है सबको दिखा दिया…

  • लेखक संविधान के

    लेखक संविधान के हमारा संविधान हमें जीने का स्वतंत्र अधिकार देता हैहमारा संविधान हम सबको हमारा स्वाभिमान देता है।सबसे ज्यादा योगदान डॉ भीमराव अंबेडकर जी का रहा,जिसको पूरा देश संविधान का गौरव मान देता है।। प्रेम बिहारी नारायण रायजादा संविधान के सुलेखक है,नंदलाल बोस,राम मनोहर सिन्हा मूल संस्करण वेदक है।शांतिनिकेतन के कलाकारों द्वारा सुशोभित किया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *