अलविदा | Alvida

अलविदा

( Alvida )

 

मैने पल-पल गुजारा है, तेरे संग-संग बिताया है।
तुझे अलविदा क्या कहना, तू दिल में समाया है।
तुझे अलविदा…।।

कुछ खट्टी मीठी बातों में, जिन्दगी को गुजारा है।
यादों के सहारे जो मैने, हर पल दिल लगाया है।
क्या परायों की आस करे, मेरे अपने तो अपने है,
अपने के लिए ही मैंने, अपनो को भी संभाला है।
तुझे अलविदा…।।

तू छोड़ जा रहा क्यों, लौटकर फिर ना आना है,
तुझे याद हम आयेंगे, फिर गुजरा हुआ जमाना है
तू दूर हो खड़ा क्यों है, मेरे पास में क्या कांटे है।
तेरी नजर में धोखा क्यों, मेरे पास एक भरोसा है।
तुझे अलविदा…।।

तुझे अलविदा मैं कैसे कहूं, एक तेरा ही किनारा है,
तूने दिलसे लगाकर यूं तो, किया मुझे बेसहारा है।
मेरे दर्द को भी अब समझ, यहां कौन अब मेरा है,
तेरी यादों में अब रहकर, मैने दिल को समझाया है।
तुझे अलविदा…।।

हरिदास बड़ोदे ‘हरिप्रेम’
शिक्षाविद/गीतकार/लोकगायक/समाजसेवी
आमला, जिला- बैतूल (मध्यप्रदेश)

यह भी पढ़ें :-

नूतन वर्ष मंगलमय हो | Nutan Varsh Mangalmay ho

Similar Posts

  • प्रतिस्पर्धी | Pratispardhi

    प्रतिस्पर्धी ( Pratispardhi )   हार जीत तो जीवन का हिस्सा है यह जरूरी नही की धावक के हर कदम पर पदक ही धरा हो हार भी तो जीत के लिए ही किया गया प्रयास है जो सीखा देता है स्वयं की कमियों को जीत की दिशा मे बढ़ने के लिए सफलता मे यदि प्रसन्नता…

  • कृष्ण दीवानी | Krishna Diwani

    कृष्ण दीवानी ( Krishna diwani )    प्रेम गली में ढूंढ रही, कान्हा तोहे प्रेम दीवानी। प्रेम है मेरा मन मोहन, मोहे मोहे रुप मोहिनी। कटि कारी करधन डारी, चले चाल मतवाली। कटि कमरी पीली बांधो, करधन धूधरू डारौ। पांव पैजनी बाजे छम छम, नाचै और नचावै। कान्हा ढूढे तोहे , तोरी सखी प्रेम दीवानी…

  • हवाओं में तेरी खुशबू है | Romantic poem in Hindi

    हवाओं में तेरी खुशबू है ( Hawaon mein teri khushboo hai )   तुम मेरे ख्वाबों में ही आती हो ख्यालों में मेरे लम्हें लम्हें को सजाती हो तेरे प्यार के एहसास से महकता रहता हूँ छूकर फूलों को तेरे डिम्पल का एहसास होता है नाजुक कलियों का स्पर्श लबों का स्पर्श लगता है धड़कते…

  • संयम करना सिखा दिया

    संयम करना सिखा दिया तेरे प्यार ने सिखा दिया, कैसे दर्द को हँसते हुए सहना है। तुझे अपनी यादों में बसाकर, तुझमें ही खोया रहना है। तेरे ख्यालों ने समझाया, दूरी को कैसे सहेजा जाता है। तेरी याद मात्र से भी मुस्काना, यह प्यार में कितना मज़ा आता है। तेरी बातों की मिठास, हर दर्द…

  • मैं चाहता हूं

    मैं चाहता हूं   मैं चाहता हूं तुम्हारे हृदय में दो इंच ज़मीन जहाँ तुम रख सको मुझे विरासत की तरह सम्भाल कर पीढ़ियों तक बिना गवाएँ एक इंच भी……. बस तुम इतना कर लेना ज़मीन की तरह मुझ में बोते रहना अपने प्रेम का अंकुर और देखते रहना अपलक बढ़ते हुए……!!   ? कवि : सन्दीप…

  • कहाँ थे पहले?

    कहाँ थे पहले? खिड़की के हिलते पर्दों के पासतुम्हारी परछाईं नज़र आती हैकाश !तुम होते –ख़यालों में, कल्पनाओं मेंकितने रंग उभरते हैंदूर कहीं अतीत कीझील में डूब जाते हैंकभी लगता है, स्वप्न देख रही हूँकभी लगता है जाग रही हूँ यह बोझिल सन्नाटा, यादों का तूफ़ान,तुम्हारे ख़यालों की चुभती लहरें,मेरे भीतर कहीं टूटती, बिखरती,एक अनकही…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *