Virah

विरह | Poem in Hindi on Virah

विरह

( Virah ) 

 

नयन सुख ले लेने दो प्रियतम तुम जाने से पहले।
अधर रस पान करा दो सूरज उग जाने से पहले।

सुबह से वही दोपहरी रात कटवावन लागेगी
जिया की प्यास बुझा दो मेरी, तुम जाने से पहले।

विरह की बात बताऊं, सूना सूना जग लागे है।
बहे जब जब पुरवाई, मन मे जैसे टीस जगे है।

छोड कर परदेशी क्यो भटक रहे हो अब ना जाओ,
नही तो मर जाऊँगी सच मै, तेरे जाने से पहले।

ननदिया ताना मारे सासू बात सही ना जाए।
तेरे बिन साजन मेरे, जिया कही भी नाही लागे।

तुम्हारी याद उभर कर, सावन मे तब आग लगाए।
जेठानी जेठ के संग झूले पे जब जब पेग लगाए।

सुनो ना साजन मेरे, अब की ऐसा जतन लगाओ।
चलू संग मै भी तेरे, ऐसा ही कुछ बात बताओ।

नही तो हूंक मेरा हुंकार तेरे संग जाएगी।
मै तडपूगी साजन तुमको भी नींद न आएगी

 

कवि :  शेर सिंह हुंकार

देवरिया ( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें : –

जीवन के इस धर्मयुद्ध में | Poem jeevan ke dharmayudh mein

Similar Posts

  • Samay par kavita | कैसा यह समय है

    कैसा यह समय है ? ( Kaisa Yah Samay Hai ) शिक्षा को मारा जा रहा है अशिक्षा को बढ़ावा देकर असल को महरूम किया जा रहा चढ़ावा लेकर हिसाब बराबर किया जा रहा कुछ ले दे कर विश्वास पर हावी है अंधविश्वास गरीबों को मयस्सर नहीं अब घास देखता आसमान दिन-रात बरसे तो बने…

  • बारिश की बूंदें

    बारिश की बूंदें     ऐसी बरसी थीं मुझ पर कल बारिश की बूंदें बरसा था मुझ पर तुम्हारा प्यार जैसे   मिट गईं खलिश मिट गईं दूरियां एहसासों से मेरे कर गई साजिशें ऐसी बरसी थीं मुझ पर कल बारिश की बूंदें   भीगे भीगे से शिकवे भीगी भीगी शिकायत आंसुओं से मेरे कर…

  • लोकतंत्र के महायज्ञ | Kavita Loktantra ke Mahayagya

    लोकतंत्र के महायज्ञ ( Loktantra ke Mahayagya )   लोकतंत्र के महायज्ञ में,मतदान आहुति अहम अष्टादश वय पार हर नागरिक, अधिकृत अप्रतिम मत प्रयोग । निर्वहन सजग अनूप भूमिका, निर्मित लोकतंत्र सुखद जोग । राष्ट्र धर्म प्रतिज्ञा अनुपालन, उरस्थ चित्र समृद्ध हिंद पैहम । लोकतंत्र के महायज्ञ में, मतदान आहुति अहम ।। देश सेवा तत्पर…

  • नीतीशे कुमार फिर से एकबार

    नीतीशे कुमार फिर से एकबार ******** दस लाख नौकरी पर भारी पड़ा उन्नीस लाख रोजगार का वादा बिहार ने चुना संख्या ज्यादा पाले महत्तम रोजगार का इरादा! बधाई हो सुशासन बाबू जीत गए चुनाव बिहार का। कड़े मुकाबले में हराया जीत का चौका लगाया विपक्ष ने भी था जोर लगाया सफल नहीं हो पाया। लेकिन…

  • गुरु की महिमा

    गुरु की महिमा गुरु की महिमा सबसे न्यारीगुरु ज्ञान की खान है।राह दिखाते हैं सबको हीमिल जाते भगवान है।। बीच भंवर में डूब ही जातागुरु की बात न मानी,अमृत – रस बरसाने वालीहै सदगुरु की वाणी।गुरु के चरणों में ही रहकरमिल जाता सम्मान है।गुरु की महिमा…..।। पुष्प चढ़ाऍं – शीश झुकाऍंकरें वंदना मिलकर सारे,खुशियों की…

  • शिक्षक दिवस पर | Teachers Day Poem in Hindi

    शिक्षक ( Shikshak )    भटके हुए राही को मंजिल का रास्ता दिखाया उन्होंने, रोको न कदम बस बढ़ते रहो ये  सिखाया उन्होंने। अपनी ज्ञान की ज्योति से एक सभ्यता को वह बो‌ कर चले, कलम की धार से समाज के‌ प्रतिबिंब को पिरो कर चले, गलतियों को सुधार गलत को पनपने से बचाया उन्होंने,…

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *