राम सत्व में, विस्थापित दलित शोषित उत्थान

राम सत्व में, विस्थापित दलित शोषित उत्थान

 

कृत संकल्पित राम अनुपमा,
स्वार्थ तज्य अनुज्ञ सिद्धांत ।
उपेक्षित एकता प्रेरणा पुंज,
अनुग्रह तत्पर सदैव क्लांत ।
आत्म गौरव पुनःअभिमंडन,
स्फूर्ति शक्ति संचेतन आह्वान ।
राम सत्व में, विस्थापित दलित शोषित उत्थान ।।

जन भावना सहर्ष स्वागत,
पर पक्ष व्यंजना नीति रीति ।
साधन साध्य नैतिक श्रृंगार,
मानवता हित नित कूटनीति।
समर्थन निर्वासित निष्कासित,
पुनर्स्थापना हिय अरमान ।
राम सत्व में, विस्थापित दलित शोषित उत्थान ।।

वनवास काल निज व्यक्तित्व,
पुनरान्वेषित कल्याण पथ।
विस्मृत राजशाही सुख वैभव,
धर्म सारथी समाज रथ ।
आशा किरण अरण्य जगत,
विस्थापन मैत्री अनूप गुणगान ।
राम सत्व में, विस्थापित दलित शोषित उत्थान ।।

राम चरित स्व निर्मित सत्ता,
आदर्श मर्यादा वंचित हितार्थ ।
अधर्म अन्याय असत्य प्रतिरोध,
सदैव अभिरक्षित पुरुषार्थ ।
सहानुभूति सद्भाव पराकाष्ठा,
भगवत्ता अंतर सेवा प्रज्ञान ।
राम सत्व में, निर्धन दलित शोषित उत्थान ।।

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

यह भी पढ़ें:-

विश्व धरा ज्योतिर्मय : राघवेंद्र के अभिनंदन में

Similar Posts

  • सत्य गुमराह नहीं होता | Satya par Kavita

    सत्य गुमराह नहीं होता ( Satya gumrah nahi hota )   सांच को आंच नहीं होती सत्य गुमराह नहीं होता। सच्चाई छुपती नहीं कभी सच बेपरवाह नहीं होता। श्रद्धा प्रेम विश्वास सत्य के आगे पीछे रहते सारे। सच्चाई की डगर सुहानी दमकते भाग्य सितारे। सत्य परेशान हो सकता सत्य संघर्ष कर सकता। सत्य की जीत…

  • मतदान का अधिकार | Kavita Matdan ka Adhikar

    मतदान का अधिकार ( Matdan ka Adhikar )   लोकतंत्र देश हमारा। है संविधान सर्वोपरि देश का। देकर मतदान अधिकार, मान बढ़ाया जनशक्ति का।। जो बालिग हो वह, देकर अपना मत, मन पसंद नेता चुन सकता है। ऐसा गौरवपूर्ण अधिकार, मिला हमें संविधान से है।। सदुपयोग इसका करें हम। जागरूक सदा रहें हम। जन-जन अलख…

  • जरूरत-मन्द -hindi poetry || jaroorat mand

    जरूरत-मन्द   –>नकली के सम्मुख, असली फीका पड़ जाता है ||   1.नकली जेवर की चमक मे, असली सोना फीका पड गया | नकली नगीनों की चमक मे, असली हीरा फीका पड गया | दिखावटी लोगो की चमक मे, असली इंसान फीका पड गया | मतलबी दोस्तों की धमक मे, सच्चा दोस्त फीका पड गया…

  • अन्तर्मन का दीया

    अन्तर्मन का दीया दीपावली के दीये तोबुझ जाएँगेएक रात के बाद किन्तु अन्तर्मन का दीयासदैव जलाए रखना तांकि मिट सकेनिराशाओं का तिमिरचमकता रहेआशाओं का शिविर जगमगा उठेयह दिवस ओ निशाभावनाओं की हर दिशा यदि हो सके तोजलानाकिसी असहाय केबुझे हुए दीयेरौशनी के लिए। डॉ जसप्रीत कौर फ़लक( लुधियाना ) यह भी पढ़ें :-

  • Hindi poem on Bazaar | Hindi Kavita -बाजार

    बाजार ( Bazaar ) गहन तम में उजाले कि,क्यो मुझसे बात करते हो। अन्धेरों मे ही जब मुझसे वफा की, बात करते हो।   नही पहचान पाते हो जब मुझे, दिन के उजालों में, मोहब्बत वासना है फिर भी क्यो जज्बात कहते हो।   ये महफिल है मोहब्बत की,शंमा हर रात जलती है। सुलगते  जिस्म …

  • पुष्प | Pushp

    पुष्प ( Pushp )   टूट के डाल से जुदा हो गया फूल तो अपना नूर खो गया मुरझाया मगर खुशबू दे गया बिन कहे बहुत कुछ कह गया जिंदगी बस यूं ही तमाम होगी मुस्कुराया अलविदा हो गया नाम था अब बेनाम हो गया काम का अब बेकाम हो गया नियति का उसे भान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *