Kahani Ek Hansti Hui Ladki

एक हंसती हुई लड़की | Kahani Ek Hansti Hui Ladki

लोग उसे बातूनी कहते हैं। कभी-कभी तो उसकी सहेलियां उसे निरी पागल तक कह कर चिढ़ाती हैं। ऐसा कहने पर भी चिढ़ने की जगह वह ठठा मार कर हंसती रहती हैं। खुश वह इतनी रहती की पूरी क्लास में उसके हंसी ठहाके गूंजता।

वह क्लास में हो और ठहाके ना हो ऐसा कभी हुआ नहीं । गंभीर किस्म के टीचरों को भी वह ऐसे छकाती की मुस्कुराए बिना नहीं रह पाए।

आज जब मैं क्लास में गया तो वह गुमसुम सी बैठी थी। फिर मुस्कुराने लगी । मैंने सभी बच्चों को यात्रा वर्णन लिखने को कहा तो और बच्चे लिखने लगे परंतु वह मुस्कुराती रही। उसे थोड़ा जब घूर कर देखा तो वह भी शांत होकर लिखने लगी । सब बच्चे जब लिखने लगे तो मैं क्लास से बाहर चला आया।

कुछ देर बाद जब गया तो कुछ बच्चों ने लिख लिया था । मैंने जांच कर उनकी कमियों को बताया । एक दूसरी लड़की जो उसी के समान लिखी हुई थी।

मैंने उससे कहा कि आपने बहुत अच्छा लिखा परंतु उसमें एक कमी बता दीं । इतना सुनते ही वह भड़क गई । मेरी जगह यदि कोई बच्चा होता तो वह दो चार थप्पड़ जड़ें बिना ना रहती।

मैंने उसे समझाने का प्रयास किया कि -” देखो बेटा ! आज मैं आपकी कमी बता रहा हूं तो आपको खुश होना चाहिए । हमारी आपसे कोई दुश्मनी तो है नहीं कि आपकी गलती बताऊं। ”
क्षण भर में उसका गुस्सा ऐसा रफू चक्कर हो गया पता ही नहीं चला। वह फिर ही ही करके मुस्कुराने लगी और अपने हाथों की उंगलियों के नाखून को चबाने लगी । फिर जाकर अपनी सीट पर बैठ गई।

अब तक सभी छात्राओं ने लिख लिया था। मैं भी सभी के लिखे को जांचने में व्यस्त हो गया। उसे तब तक कहीं से खबर मिल गई कि कल गुरु जी का जन्मदिन था । अब फिर क्या था वह कहने लगी -“नहीं गुरु जी ट्रॉफी खिलाने से काम नहीं चलेगा अब तो पार्टी होनी चाहिए । ”

मैंने कहा -” बताओगी की कैसी पार्टी होनी चाहिए उसके स्वर में स्वर मिलाते हुए एक दूसरी छात्रा ने भी कहा -“आर्केस्ट्रा मंगाना चाहिए। जिसमें खूब नाचेंगे गाएंगे झूमेंगे”। फिर वह ठठा मारकर हंसने लगी।

सामने की सीट पर बैठे पिंकी ने कहा-” सर वो ऐसे ही हंसती रहती है। उसकी बात का बुरा मत मानना। वह तो पागल है। समझती नहीं कब क्या कहना चाहिए क्या नहीं!”मैंने कहा-” ऐसा नहीं कहते! दुनिया में पागलों ने हीं महान से महान कार्य किया है । ऐसे लोग ही जिंदगी में कुछ करते हैं । ”
इतना सुनते हो ऐसे ठठा मार कर हंसी की जैसे दुनिया भर की खुशी उसे मिल गई हो। उसकी हंसी रुकने का नाम ही नहीं ले रही थी। पता नहीं क्यों उसकी हंसी देखकर मुझे भी हंसी आ गई।

तब तक घंटी बोली और सभी बच्चे क्लास से निकलने लगे। जाते-जाते भी तिरछी नजरों से वह मुस्कुराए जा रही थी ।

मुझे पता नहीं ऐसा क्यों लग रहा था कि उसकी हंसी के बीच कोई गहरा घाव भरा हुआ है । जिसे छुपाने के लिए वह हंसे जा रहे थी। परंतु दर्द था कि छुपाई ना छुप रहा था। बिना छुपाए चुप ना सकेगा असली नकली चेहरा।

हजारों गम भी मेरी फितरत को बदल नहीं सकते मैं क्या करूं मेरी आदत है मुस्कुराने की।

मनुष्य जीवन में बहुत से ऐसे व्यक्ति होते हैं जो अपने दुखों को छुपा कर दुनिया में खुशी फैलाने का प्रयास करते हैं। अक्सर हम उनके खुशी के बीच छुपा हुआ कष्ट कठिनाइयां देख नहीं पाते हैं।

योगाचार्य धर्मचंद्र जी
नरई फूलपुर ( प्रयागराज )

यह भी पढ़ें :-

लवली | Kahani Lovely

Similar Posts

  • नमो नारायण – गुरु जी | Namo Narayan

    सौम्य से दिखते चेहरों के बीच एक अनकहा दर्द हृदय में छुपाए रिसेप्शन पर आने जाने वालों को मधुर मुस्कानों से सबका स्वागत करती है । पहली बार जब उन्होंने मुझे देखा तो पहचान नहीं होने के कारण अपनी उसी स्टाइल में पूछा – ” आपको किसी से मिलना है क्या? इंक्वारी के लिए आए…

  • देश की माटी | Kahani Desh ki Mati

    अभी रमेश को 15 दिन भी नहीं आए हुए थे पता चला उसकी मां को लकवा मार गया है । वह बहुत चाहता था मां के पास पहुंचे लेकिन चाह कर भी घर नहीं जा सकता था। रात्रि में जब वह लेटा हुआ था तो उसे नींद नहीं आ रही थी। वह सोचता रहा की…

  • शक | Shak

    और दिनों से थोड़ा अलग आज कृति काॅलेज से आती हुई थोड़ा ज़्यादा की ख़ुश नज़र आ रही थी । घर आकर उसने अपना बैग रखा ही था कि तभी उसकी माँ अमिता की नज़र उसके मुस्कुराते हुए चेहरे और कलाई पर बंधी घड़ी पर पड़ी । अमिता ने अचानक से उसका हाथ पकड़ लिया…

  • अछूतो का भगवान | Kahani Achuto ka Bhagwan

    चारों तरफ मैले कुचैले कपड़े पहने बच्चे दिखाई दे रहे थे । बदबू ऐसी आ रही है कि एक-दो मिनट बैठना मुश्किल है । कैसे रहते होंगे ये लोग ? क्या लोगों की जिंदगी ऐसे भी हो सकती है ?जहां जानवर भी ना रहना चाहे वहां मनुष्य रह रहे हैं। सुरेश को आज नींद नहीं…

  • सॉल्वर

    2014 की बात है। एक दिन बाजार में सामान खरीदते वक्त मुझे मेरा कॉलेज समय का दोस्त विनोद टकरा गया। बातों बातों में उसने बताया कि वह बैंक में प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) है। “बैंक में पी०ओ० बनने के लिए आपने बहुत मेहनत की होगी। मैंने सुना है कि बैंक पी०ओ० का एग्जाम बड़ा कठिन होता…

  • पौधे की कीमत

    संध्या मैडम ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा, “बच्चों कल पर्यावरण दिवस है। कल हम सभी शिक्षक व बच्चें पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेंगे तथा बाकी लोगों व बच्चों को भी पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रेरित करेंगे। पर्यावरण दिवस के अवसर पर सभी बच्चे अपने घर से एक-एक पौधा लेकर आएंगे और उसको स्कूल में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *