Kavita Facebook Maitri

फेस बुक मैत्री | Kavita Facebook Maitri

फेस बुक मैत्री

( Facebook Maitri )

फेस बुक मैत्री,नव उत्साह उमंग जगाती

अपनत्व भरी प्रेरक आभा,
अनंत ममता स्नेह दुलार ।
घनिष्ठता परम अभिव्यंजना,
पुनीत पावन शब्द धार ।
ज्ञान गंग विमल लहर,
अंतर्मन सदा सरसाती ।
फेस बुक मैत्री, नव उत्साह उमंग जगाती ।।

आभाषी पथ श्रम अथक,
क्लांत रहित दर्शन अवसर ।
गुंजित रहती मंद्र गिरा,
आनन पर स्मित रेखा प्रखर ।
असंभव है कभी भुलाना,
पसंद प्रतिक्रिया कोष थाती ।
फेस बुक मैत्री, नव उत्साह उमंग जगाती ।।

ज्ञान मार्ग दिग्दर्शक बन,
उज्ज्वल पथ प्रशस्त ।
प्रेरणा पुंज शक्ति प्रभा ,
नैतिकता मंत्र अभ्यस्त ।
ओजमयी दृष्टि सोच,
समता समानता बोध कराती ।
फेस बुक मैत्री, नव उत्साह उमंग जगाती ।।

मधुर मृदु संस्कारी भाव,
पोस्ट अंतर असीम उल्लास ।
आदर सत्कार नेह स्पंदन,
आनंद खुशियां प्रदत्त प्रयास ।
शब्द लघु आभार अभिव्यक्ति,
न्यून आकार आधिक्य बताती ।
फेस बुक मैत्री, नव उत्साह उमंग जगाती ।।

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

Similar Posts

  • बुद्धसिस्ट | Kavita Buddhist

    बुद्धसिस्ट  ( Buddhist )   बुद्ध विशुद्ध मुक्ति का मार्ग बुद्ध विशुद्ध ज्ञान का मार्ग बुद्ध थर्म नहीं धम्म है बुद्ध में मानव सम्म है मन तन वचन तीन ताप बुद्ध मत में तीन पाप बुद्ध शर्ण गच्छामि शुद्ध संस्कार धम्म शर्ण गच्छामि शुद्ध संस्कार संघ शर्ण गच्छामि मुक्ति दाता बुद्ध विशुद्ध ज्ञान ध्यान दाता…

  • माँ से बना बचपन मेरा

    माँ से बना बचपन मेरा अजब निराला खेल बचपन का lदुनिया ने लिया पक्ष सक्षम का llबचपन ने लिया पक्ष माँ का lआज भी धुन माँ की लोरी की llसुनाओ , फिर से कहानी माँ की lमाँ से बना बचपन मेरा ll किसी ने पूँछा ” मुकद्दर ” क्या है ?मैं ने कहा मेरे पास…

  • हृदय के गाँठ | Kavita hriday ke ganth

    हृदय के गाँठ ( Kavita hriday ke ganth )   1. हृदय के गाँठ खोल के,आओ बात बढाते है। परत दर परत गर्द है, आओ उसे उडाते है। ये दुनिया का है मेला,भीड मे सब अन्जाने से, पकड लो हाथ मेरा तो,दिल की बात बताते है।   2. खुद लज्जाहीन रहे जो, वो तेरी क्या…

  • साक्षात लक्ष्मी घर आई | Bahu par Kavita

    साक्षात लक्ष्मी घर आई ( Sakshat laxmi ghar aayi )    घर-परिवार में हमारे अनेंको खुशियाॅं लाई, वो बहु नही हमारे घर साक्षात लक्ष्मी आई। किया मान सम्मान एवं सबका रखा ध्यान, एक बेटी गयी तो दूसरी बेटी बनकर आई।। माताजी-बाबूजी इस तरह होने लगे तैयार, जैसे थे ही नही कभी वे इस घर में…

  • Hindi poem on Bazaar | Hindi Kavita -बाजार

    बाजार ( Bazaar ) गहन तम में उजाले कि,क्यो मुझसे बात करते हो। अन्धेरों मे ही जब मुझसे वफा की, बात करते हो।   नही पहचान पाते हो जब मुझे, दिन के उजालों में, मोहब्बत वासना है फिर भी क्यो जज्बात कहते हो।   ये महफिल है मोहब्बत की,शंमा हर रात जलती है। सुलगते  जिस्म …

  • किताबें

    किताबें *** खाली अलमारियों को किताबों से भर दो, बैठो कभी तन्हा तो निकाल कर पढ़ लो। हो मन उदास तो- उठा लो कोई गीत गजल या चुटकुले कहानियों की किताब, पढ़कर भगा लो अवसाद। ये जीवनसाथी हैं, दोस्त हैं। दवा हैं, मार्गदर्शक हैं। समय समय पर उन्हें निहारो, समझो परखो विचारो। गूढ़ बात अपना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *