Kavita Behtar

बेहतर | Hindi Poem Behtar

बेहतर

( Behtar )

धन की मदद नही कर सकते किसी की
उसकी वैचारिक मदद तो कर ही सकते हो

ज्ञात है कि कोई मार्ग से भटक रहा है तो
उसे सही राह का ज्ञान दे हि सकते हो

आपने भी तो किसी से सीखा ही है कुछ न कुछ
तो आप भी किसी को सिखा हि सकते हैं कुछ

उम्मीदें रहती हैं यदि आपकी भी किसी से कुछ
तो आपसे भी लगा सकते हैं लोग उम्मीद कुछ

जहाँ होता है महसूस दर्द या अपमान तुम्हें
वहीं वही सब कुछ तो और को भी होगा आपसे

जरूरी नहीं कि आपको हि प्यार है स्वाभिमान से
वह तो सभी के लिए है कीमती, आपकी तरह

चाहते हैं कि बना रहे संबंध सभी से बेहतर
तो बनना होगा बेहतर आपको भी सभी के लिए

मोहन तिवारी

( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

हवाई महल | Kavita Hawai Mahal

Similar Posts

  • रंगमयी झाॅंकी में रंग-पंचमी मनातें | Rang Panchami par Kavita

    रंगमयी झाॅंकी में रंग-पंचमी मनातें ( Rangmyi jhanki mein rang-panchami manate)    आओं मिलकर हम-सब खेलें रंगों से ये होली, फाल्गुन के महिनें में ‌करें आओं हम ठिठोली। भर भरकर‌ मुट्ठी गुलाल फेंक रही देखो टोली, मौसम भी लगता मन मोहक जैसे हम जोली।। देश के कोनों-कोनों में अलग अनूठी पहचान, इस महिनें से झड़…

  • यह नवल वर्ष

    यह नवल वर्ष यह नवल वर्षमन में भर देउत्साह और हर्षघटे निराशाओं का तमहों कामयाब हम स्वार्थ का दैत्यकभी छल न सकेअब मंथराकोई चाल चल न सके आशाओं के कँवल खिल जायेंनिर्धारित लक्ष्य मिल जायें हर स्वप्न संपूर्ण होकामना परिपूर्ण हो सुदृढ़ और विश्वास होसार्थक हर प्रयास हो उदय ज्ञान का आदित्य होप्रफुल्लित निरन्तर साहित्य…

  • अब चली आओ

    अब चली आओ तेरी राहों में हर दिन गुजरता है,तेरी यादों में हर पल सिसकता है,दिल को समझाऊँ कैसे,अब तुम ही बताओ,अब नहीं सहा जाता, बस जल्दी से चली आओ। सपनों में आकर फिर दूर चली जाती हो,दिल की पुकार को अनसुना कर जाती हो,बेकरार दिल को अब और ना तड़पाओ,अब नहीं सहा जाता, बस…

  • यह दुनिया है जनाब | Yeh Duniya hai Janab

    यह दुनिया है जनाब ( Yeh Duniya Hai Janab )   सब पर उंगली उठाती, सब की हकीकत बताती है खुद- कमियां छुपाकर सबकी कमियां गिनती है !  यह दुनिया है जनाब ‘सफेद कपडे़ होते हुये दाग दिखाती है, ये दुनिया है जनाब काँच सा चमकने के लिये, बिखेर कर  रख देती है  खुद के…

  • बदल गया है | Hindi mein kavita

     बदल गया है  ( Badal gaya hai )   बदल गया है लोगों के रहने का,चलने का खाने का, पीने का उठने का,बैठने का एक-दूसरे मिलने का साथ-साथ चलने का ढंग………….।   बदल गया है लोगों के सड़क पर निकलने का सफ़र में जाने का दुकान से खरीददारी का किसी वस्तु को छूने का बाज़ार…

  • धारण योग्य जो,धर्म वही है | Dharam Wahi hai

    धारण योग्य जो,धर्म वही है  ( Dharan yogya jo, dharam wahi hai )    सत्य मार्ग पर आगे बढ़कर मानवता के पथ पर चलकर शान्ति और सहयोग बनाकर जाति पाति का रोग मिटाकर छूआ छूत और ऊंच नीच का अंतर्मन से भेद हटाकर करने योग्य जो कर्म सही है धारण योग्य जो धर्म वही है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *