Kavita Uski Aukat

उसकी औकात | Kavita Uski Aukat

उसकी औकात

( Uski Aukat )

करते हैं काम जब आप औरों के हित में
यह आपकी मानवता है
करते हैं आपके लिए लोग जब काम
तो यह आपकी महानता है

बड़े खुशनसीब होते हैं वो लोग
जिन्हे फ़िक्र और की होती है
बदनसीब तो बेचारे
खुद के लिए भी कुछ कर नही पाते

इच्छाएं तो बढ़ती हैं बेल की तरह
जरूरतें अधिक नही होतीं
परेशानी तो होती है तुलना में
संतुष्टि मे तो समाधान हि होता है

चढ़ाई मे थके हैं कदम उसके
बहुत कुछ त्याग दिया है उसने
होगा, उसकी कहानी से हमे क्या
लेकिन इतना बढ़ कैसे गया !

बगल में हि उसका दो मंजिला
हमें हि नीचा दिखाने की चाल होगी
अब और अधिक बर्दास्त नहीँ होगा
उसकी उसे औकात दिखानी हि होगी

मोहन तिवारी

( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

पहचान | Kavita Pahchan

Similar Posts

  • टूटता तारा | Tootata Tara

    टूटता तारा ( Tootata tara )    एक रात बातों के मध्य तुम एकाएक खामोश हो गए थे मेरे पूछने पर मुझसे कहा मांग लो तुम्हें जो दुआ में माँगना है आज तुम्हारी मुराद पूरी हो जायेगी मैंने कहा – कैसे ? तुमने इशारा किया टूटते तारे का जिससे मैं थी अनभिज्ञ देख लो मेरी…

  • तूफान | Kavita toofan

    तूफान ( Toofan )   सर पे आसमां रखता दिल में समाए तूफां रखता। शमशीरो का आगार हूं हृदय में हिंदुस्तान रखता।   तूफान उठे उठने दो चाहे बिजलिया गिरे अविरत। बुलंद हौसला रखे दिल में रहती माँ भारती मूरत।   हम आंधी तूफानों को भी मोड़ नया दिखा देंगे। काली अंधियारी रातों में हम…

  • श्याम सलोने | Kavita

    श्याम सलोने ( Shyam Salone )   राधा को मिल गए श्याम राधा प्यारी गाती फिरे राधा जाने लगी संग गईया चली श्याम माखन में डुबकी लगाने लगे संग राधा के झूम झूम गाने लगे राधा बैठन लगी संग पायल बजी श्याम पांव में मेहंदी लगाने लगे संग राधा की झूम-झूम गाने लगे राधा खेलन…

  • मधुर-मधुर मेरे दीपक जल

    मधुर-मधुर मेरे दीपक जल नभ,जल और धरित्री का, अंधियारा छट जाएसदैव ऐसे मधुर-मधुर मेरे दीपक जल । पुनि स्नेहिल गंगा पर्वत शिलाओं से निकल जाए,सदैव ऐसे मधुर-मधुर मेरे दीपक जल । कभी भटकाव ना किसी की जिन्दगी में आए,सदैव ऐसे मधुर-मधुर मेरे दीपक जल । सत्य-न्याय की हवा, जल,थल,नभ में फैल जाए,सदैव ऐसे मधुर-मधुर मेरे…

  • यातायात के नियम | Yatayat ke niyam par kavita

    यातायात के नियम  ( Yatayat ke niyam )   यातायात के नियमों का पालन सबको है करना, टू व्हीलर चाहें फोर व्हीलर तेज़ न कोई चलाना। है अनमोल यह मानव जीवन ध्यान सभी रखना, ख़ुद बचकर दूजे को बचाकर साधन यें चलाना।।   सिगनल एवं रास्ता देखकर सदा साधन चलाना, ना दौड़ना ना भागना बायीं…

  • मैं अकेला | Kavita Main Akela

    मैं अकेला ( Main Akela ) अकेला हूँ पर अकेला नहीं मेरे साथ है तारो भरी रात चाँद की चाँदनी मुहँ पर आई झुर्रियां माथे पर पड़ी सकीन एक सुनसान रात में जब बिस्तर पर होता हूँ। घड़ी की सुईयों की आवाज भयभीत कर देती है मुझे झाड़ि‌यों की झुण्ड की छाँव आवारा पशुओं की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *