Kavita Yah Mujhko

यह मुझको स्वीकार नहीं | Kavita Yah Mujhko

यह मुझको स्वीकार नहीं

( Yah mujhko swikar nahin )

 

निज पथ से विचलित हो जाऊं

यह   मुझको   स्वीकार    नहीं

पहन   बेड़ियां   पग  में  अपने

झुकने     को     तैयार    नहीं।

देख   नीर  बहती  आंखों  में

क्रोध   शीर्ष   चढ़  जाता   है

आंख  मूंद   कैसे  सह  जाऊं

सहन   नहीं    हो   पाता  है।

लुटे   अस्मिता   ठीक   सामने

क्या   मुझपे   धिक्कार   नहीं?

निज पथ से विचलित हो जाऊं

यह   मुझको    स्वीकार   नहीं।

लाखों  पीड़ित   वंचित  शोषित

रोते      हों      चिल्लाते     हों,

भूखे  प्यासे  दिनों – दिनों  तक

जीते    हों     मर    जाते    हों।

देख- देख सुन सुन कर ये सब

भर   दूं   कैसे   फुफकार नहीं?

निज पथ से विचलित हो जाऊं

यह    मुझको   स्वीकार   नहीं।

पथ   पर  बांधा  हो जितने भी

मुश्किल   या    आसान   भले

मैं   सह   लूंगा   हंसते  उसको

या     रौंदूगा       पांव      तले,

संघर्षों    से    लड़   ना   पाऊं

मैं     इतना     लाचार     नहीं,

निज पथ से विचलित हो जाऊं

यह    मुझको   स्वीकार   नहीं।

तपा  स्वर्ण  ही  खरा उतरता

तपित   सुर्य   को   ही  देखो

मोती  सहज  कहां मिलता है

खुद   के   जीवन  से  सीखो,

बांधाओं से लड़ने को क्या?

अब भी हम तैयार नहीं?

अगर नहीं तो क्या तुझ पर है

थू थू और धिक्कार नहीं?

निज पथ से विचलित हो जाऊं

मुझको  तो स्वीकार   नहीं।

रचनाकार रामबृक्ष बहादुरपुरी

( अम्बेडकरनगर )

यह भी पढ़ें :-

https://thesahitya.com/kavita-karm/

Similar Posts

  • एक्स रे और फोटो | X-Rays aur Photos

    एक्स रे और फोटो ( X-rays aur photos )   सुंदर छवि आकर्षक मोहक मन को लगती प्यारी। एक एक्स रे बतला देता देह भीतर की हो बीमारी। अंतर्मन में छुपे राज को अब जान नहीं कोई पाया। क्या फोटो क्या करें एक्स-रे प्रभु कैसी तेरी माया। छल कपट मद लोभ भर गया घट घट…

  • वैसाखी का पर्व सुहाना | Kavita Baisakhi ka Parv

    वैसाखी का पर्व सुहाना ( Baisakhi ka Parv Suhana )   खेतों में खड़ी फ़सलें पक गई हैं, सबके घरों में ख़ुशियाँ चहक रही हैं; आओ, मिलकर छेड़े कोई मधुर तराना देखो,आ गया वैसाखी का यह पर्व सुहाना । मेला घुमने जा रहे हैं सब सज-सँवरकर, सुंदर बालाएँ चलती ज़रा-सी इठलाकर; बच्चों की मुस्कान-सा, प्रकृति…

  • कृपा करो माँ पार्वती

    कृपा करो माँ पार्वती   (दुर्गा-अष्टमी पर विशेष)   कृपा करो माँ पार्वती। संहार , पालन, रचने वाली, तुम्ही तो हो आदिशक्ति।।   लाल चुनरिया ओढ सिंह पर, चढी भक्तों का मन हरती। खङग, चक्र , त्रिशूल, गदा ले, दुष्टों का मर्दन करती।।   सिद्धि मोक्ष-सुख देने वाली, भक्त-वत्सल ममता की मूर्ति। बिना तुम्हारे शिव…

  • मिंतर चौक | Minter Chowk

    मिंतर चौक ( Minter Chowk )   आओ थानै आज घुमाल्यू, चालो मित्र चौक। जगदंबा दरबार सज्यो देओ माई शीतला धोक। सब्जी मंडी सारै लागै, विघ्नहर्ता गणपति राज। गोपीनाथ जी मंदिर साजै, सुधारै सगळा काज। नैणसुखा मोदी पंसारी, चिराणियां सर्राफ व्यापारी। सटोरिया को अड्डो ठाडो, चालै राजनीति बड़ी भारी। मंच सजा भाषण बाजी हो फेर…

  • क्षणिक दुःख सुख | Kavita

    क्षणिक दुःख सुख ( Kshanik duhkh sukh )   दुःख कहें या सुख जिन्दगी का एक सिलसिला है, कहीं टपकता बूंद है,तो कहीं कहीं सुखा गिला है।   अगर दुख न होता तो सुख को कहां से लाते हम, सब सुखी ही रहते तो भला देवालय क्यों जाते हम।   कुछ उधार नहीं मिलता यहां…

  • बचपन की बातें : कुछ सुनहरी यादें

    बचपन की बातें ( Bachpan ki baatein )   काग़ज़ की नाव बना फिर से तैराए, बारिश के पानी में छबकियां लगाए। दरवाजे के पीछे छुपकर सबको डराए, चलो फिर से एक बार बच्चे बन जाए। पापा की कमीज पहन कर हाथ छुपाए, इस कला को हम लोगों को जादू बताएं। खुद भी हँसे सभी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *