Kavita Laawaris Deh

लावारिस देह | Kavita Laawaris Deh

उसकी बिंदिया

( Uski Bindiya )

 

उसकी बिंदिया
दरवाजे पर झांकती अबोध किरण थी
जो तुलसी को सांझ –ढ़ले हर्षा सकती थी
कि
वह दीपशिखा की तरह झिलमिला रही है .

उसकी चूड़ियां
दरवाजे पर उठती मासूम आहट थी
जो रसोई में से भी साफ सुनी जा सकती थी
कि
वह चबूतरे पर खिलखिला रही है .

उसकी पायल
दरवाजे पर गूंजती कोमल ध्वनि थी
जो बैठक के कमरे को चहका सकती थी
कि
वह मिसरी का रस घुलामिला रही है .

उसका आंचल
दरवाजे पर फैलता इंद्रधनुषी साया था
जो घर-भर यक़ीनन ठंडक ला सकता था
कि
वह मयूर- नृत्य करके किलबिला रही है .

परंतु
यह पावन सौंदर्य
दोस्तों ! किसी की नज़र चढ़ गया .

कि आज बड़े दुःख के साथ
बताना पड़ रहा है —

न बिंदिया न चूड़ियां न पायल न आंचल
उसकी लावारिस देह के ऊपर
ये सब सिंगार नहीं, जख्मों और ब्लेड से काटने के निशान थे
कल रात
पुल के नीचे
उसका गैंगरेप हुआ था !

सुरेश बंजारा
(कवि व्यंग्य गज़लकार)
गोंदिया. महाराष्ट्र

यह भी पढ़ें :-

वह आदमी | Kavita Wah Aadmi

Similar Posts

  • कृष्ण अवतारी | Krishna Avtari

    कृष्ण अवतारी ( Krishna avtari )    कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि प्यारी विष्णु बने कृष्ण रूप अवतारी वासुदेव देवकी सुत वो कहलाए बाबा नंद यशोदा घर बचपन पाए नटखट श्याम हुए गोवर्धन गिरिधारी दधी माखन की किए लीला प्यारी आगे आगे भाग रहे देखो कृष्ण मुरारी पीछे पीछे भागे मात यशोदा बेचारी ग्वाल बाल संग…

  • आखिर तुम हो मेरे कौन?

    आखिर तुम हो मेरे कौन? खिलते हो मुरझाते हो,आकर रोज सताते हो।सुन्दर गीत एक सुनाकर,मन बेचैन दर्पण बनाकर ।सुधि आते हो बारम्बार,करते हो मुझपर ऐतबार।बात नहीं कर पाती तेरी,रोकूँ याद न रूकती तेरी।आखिर तुम हो मेरे कौन?? प्रति रोम-रोम स्पन्दित होती,सुधियों में आनन्दित होती।आच्छादित प्रियवर बन कर,आह्लादित उर करते मन भर।अनमोल भाव तेरा ठाकुर,तुमसे मिलन…

  • तजुर्बा | Tajurba

    तजुर्बा ( Tajurba )   अदना सी बात भी चुभ जाए अगर दिल मे तो बन जाती है आंख की किरकिरी प्रयासों के बाद भी वह निर्मलता नही आती… शब्द मे भी होती है कठोरता पत्थर सी शब्द से पिघल जाते हैं पत्थर दिल भी शब्द जोड़ देते हैं टूटते संबंधों को शब्द बढ़ा देते…

  • उगता सूरज | Kavita Ugta Suraj

    उगता सूरज ( Ugta Suraj )   उगता सूरज हम सबको बस यही बताता है! हार न मानें ढलके भी फिर से उग आना है!! विमुख नहों कर्मों से अपने कभी न हिम्मत हारें! एक दिन हम इतिहास रचेंगे जब दृढ़ प्रतिज्ञ हों सारे!! मोती पाता वही है जग में जिसको जोखिम भाता! कर्मों से…

  • मैं और वो आशा | Kavita main aur woh aasha

    मैं और वो आशा ( Main aur woh aasha )   मैं जूझ रहा तूफानों में आंधी और वीरानो में रेतीले धोरों में उंची घाटियों और चट्टानों में   एक आशा की किरण मुझे साहस संबल दे रही राह की बाधाएं मेरी पग पग पे परीक्षा ले रही     मन में आस जगाए मैं…

  • एक प्रेम कविता | Prem ki poem

    एक प्रेम कविता ( Ek prem kavita )    जब जब साथ तुम्हारा मिले यह ह्रदय मेरा प्रेम से खिले, फूलों से महक जाए हर खुशी भावनाओं में जैसे ये मन वहे ।। मैं एक प्रेम कविता बन जाऊं तू लिखे मुझे अपनी चाहत से , खाली समय में बस सोचे मुझे, तेरी ही एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *