कोरोना का रोना है ,हाँ हाँ कार मची है दुनियां मे

कोरोना का रोना | Corona ke upar kavita

कोरोना का रोना

( Corona ka rona )

–> कोरोना का रोना है , हाँ हाँ कार मची है दुनियां मे ||
1.कोरोना वायरस फैल रहा,जाने कैसी बीमारी है |
रोका नहीं गया इसको तो,आगे चल के महामारी है |
इसके बारे मे कुछ पता नहीं,अभी ये बन्द अलमारी है |
हमको ही मिलकर लडना है ,बीमारी पर चढी खुमारी है |

 

–> कोरोना का रोना है , हाँ हाँ कार मची है दुनियां मे ||
2.चीन जर्मनी दुबई अमेरिका मे,कोहराम मचाया जोरों से |
रफ्तार भयानक कोरोना कि,चला हो सबार जैसे घोडों से |
एक से चार,चार स चालिस,चालीस से चार सौ लोगों से |
कई को मौत के घाट उतारा,जीवन छीना है लोगों से |

 

–> कोरोना का रोना है , हाँ हाँ कार मची है दुनियां मे ||
3.सब देशों मे घूम रहा है , भारत में भी आया है |
हर भारत-बसी के मन,कोरोना के डर का साया है |
P.M.नारेंद्र मोदी जी ने,कल लोगों को समझाया है |
कोरोना चरण से बचने को,जनता कर्फ्यू लगवाया है |

 

-> कोरोना का रोना है , हाँ हाँ कार मची है दुनियां मे ||
4.सुबह सात से रात नौ तक,घर से नहीं निकलना है |
हांथ साफ कर मुंह धोकर,मास्क लगा कर रखना है |
हांथ मिलाना,गले लगाना,और बाहर वालों से बचना है |
भाई बहनों साथ मे मिलकर,जनता कर्फ्यू को रखना है

 

–> कोरोना का रोना है , हाँ हाँ कार मची है दुनियां मे ||
5.कोरोना से बचने का,जो उपाय सही वो कर डालो |
राम राम करना शुरू करो, हांथ मिलाना छोड़ डालो |
हमें भी कदम मिलाना है,हम सब भी जीत के धागे हैं |
शुक्र करो डॉक्टर नर्सों का,जो इस लडाई में आगे हैं |

 

–> कोरोना का रोना है , हाँ हाँ कार मची है दुनियां मे ||

 

लेखक–> सुदीश भारतवासी

यह भी पढ़ें : –

https://thesahitya.com/autograph/

Similar Posts

  • माटी के गणेश | Mati Ke Ganesh

    माटी के गणेश ( Mati Ke Ganesh ) मत फैलाना प्रदूषण तुम पी ओ पी के विचारों का लेकर आना अपने घर पर सिर्फ माटी के ही गणेश ।। माटी ही जग में सुंदर हैं, माटी की ही जब ये काया माटी में निर्मित होता अन्न , माटी से बना संसार सारा ।। माटी से…

  • शब्दों का सफर | Poem shabdon ka safar

    शब्दों का सफर ( Shabdon ka safar )   शिकस्त शिकस्त कर देंगे मंसूबे हम अपने प्यार से। कह देंगे राज सारे आज अपने दिलदार से। दुश्मनों से कह दो आंखें खोलकर देखें जरा। तूफानों में पलने वाले डरते नहीं तलवार से।   चौबारा घर का आंगन दीवारें वो चौबारा भी गाता है बिटिया आंगन…

  • परिवार सब टूट रहे हैं

    परिवार सब टूट रहे हैं संस्कार छूट रहे हैं कुटुंब परिवार सब टूट रहे हैं। संदेह के घेरे फूट रहे हैं अपने हमसे रूठ रहे हैं। घर-घर दांव पेंच चालों का दंगल दिखाई देता है। कलही कारखाना घर में अमंगल दिखाई देता है। संस्कारों की पतवार जब भी हाथों से छूट जाती है। परिवार की…

  • उसका मुकद्दर यू रूठ गया

    उसका मुकद्दर यू रूठ गया 1. उसका मुकद्दर यू रूठ गया , बकरा कसाई हाथ लग गया। 2. वो दिल में आ बत्तियां बुझा नभाक कर गया, कोई जुगनू पकड़ दामन फिर उजाला कर गया। 3. तुम अच्छे हो अच्छे रहो, हम बुरे हैं बुरे ही सही, देख लेते जो अच्छी नजर से बुरे हम…

  • परिन्दे | Parinde par Kavita

    परिन्दे! ( Parinde )    परिन्दे ये तारों पे बैठने लगे हैं, बेचारे ये जड़ से कटने लगे हैं। काटा है जंगल इंसानों ने जब से, बिना घोंसले के ये रहने लगे हैं। तपने लगी है ये धरती हमारी, कुएँ, तालाब भी सूखने लगे हैं। उड़ते हैं दिन भर नभ में बेचारे, अपने मुकद्दर पे…

  • आना किसी दिन | Aana kisi din | love poetry in Hindi

    आना किसी दिन ( Aana kisi din )   किसी दिन आना और पास आकर दिल से पूछना… कि दोस्त……. क्या रंज है तुम्हें…..? नाराज़ हो क्या….? किस बात से ख़फ़ा हो…..? मुझसे रुसवा क्यूँ हो…….? अब तुम दूर से पूछोगे तो सब ख़रीयत ही बताएँगे न……. सब सकुशल ही कहेंगे न……… अब दूर से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *