प्रवेशोत्सव कार्यक्रम सत्र 2024-25

“प्रवेशोत्सव कार्यक्रम” सत्र 2024-25

 

अब कदम बढ़ने लगें,राजकीय विद्यालयों की ओर

सहज सरस शिक्षण अधिगम,
भौतिक सुविधा युक्त परिवेश ।
शिक्षा संग सुसंस्कार अनुपमा,
नवाचार प्रविधि कक्षा समावेश ।
मोहक सोहक शैक्षिक गतिविधियां,
हर प्रयास सकारात्मकता सराबोर ।
अब कदम बढ़ने लगें,राजकीय विद्यालयों की ओर ।।

सुयोग्य कर्तव्यनिष्ठ शिक्षकवृंद,
विद्यार्थी गण जिज्ञासु संस्कारी ।
प्रेरक कुशल शाला प्रबंधन,
समुदाय नित्य सहभागिता धारी ।
खेलकूद योग दैनिक चर्या अंग,
निखिल विकास प्रयास पुरजोर ।
अब कदम बढ़ने लगें, राजकीय विद्यालयों की ओर ।।

नि: शुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा,
दुग्ध,गणवेश पौष्टिक भोजन ।
पुस्तकें, परिवहन भत्ता, छात्रवृति ,
अनूप कार्यक्रम प्रेरणा योजन ।
प्रतिभा प्रोत्साहन अनंत अवसर,
बालिका प्रबोधन अप्रतिम कोर ।
अब कदम बढ़ने लगें,राजकीय विद्यालयों की ओर ।।

सुविज्ञ दक्ष सबंलन अधिकारी,
अनवरत अभिप्रेरणा भव्य सेतु।
प्रबंध समिति नियमित बैठक,
नित तत्पर विद्यार्थी विकास हेतु ।
ओजस्वी उज्ज्वल भविष्य निर्माण,
शीर्ष ध्येय राष्ट्र सेवा छोर।
अब कदम बढ़ने लगें,राजकीय विद्यालयों की ओर ।।

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

Similar Posts

  • पारा हुआ पचास | Para Hua Pachas

    पारा हुआ पचास ( Para Hua Pachas )   वृक्ष बड़े अनमोल हैं, ये धरती- श्रृंगार। जीव जन्तु का आसरा, जीवन का आधार।। वृक्ष,फूल,पौधे सभी, जीवन का आधार। इनसे धरा सजाइये, करिये प्यार दुलार।। नदिया, झरने, ताल सब, रोज रहे हैं सूख। पर मानव की है कहाँ, मिटी अभी तक भूख।। है गुण का भंडार…

  • हत्यारी ठण्ड | Hatyari Thand

    हत्यारी ठण्ड ( Hatyari thand )   दिसम्बर की वो सबसे अधिक, सर्द ओर कोहरे भरी रात थी हर चेहरे के मध्य , सन्नाटा था स्टेशन पर, कोहरे ओर सन्नाटे के मध्य, उस काली मोटी भिखारन ने, खाली चाय के खोखे में, चिथड़े को बिछाया, गठरी बने बच्चे को लिटाया, कुछ ही घण्टो में, शीतलहर…

  • नशे से हुआ इंसान बर्बाद

    नशे से हुआ इंसान बर्बाद उड़ता युवा नशा मुक्त समाज की ओर बढ़ते कदम,एक सपना है जो सच होने की उम्मीद है।।नशे की जंजीरों से मुक्त होकर,हम एक नए युग की ओर बढ़ सकते हैं। नशा मुक्त समाज में हर कोई होगा स्वस्थ,हर कोई होगा खुशहाल, हर कोई होगा समृद्ध।नशे की लत से मुक्त होकर,हम…

  • क्या कहें क्या राज है | Kya Kahe kya Raaz hai

    क्या कहें, क्या राज है ( Kya kahe, kya raaz hai )    क्या बताएं वजह कोई,क्या कहें क्या राज है ! मुद्दतों से मुल्क की क्यों, तबीयत नासाज है !! आ चुके दानां हकीमो, डाक्टर कितने यहाॅं हो नहीं पाया अभी तक,क्यों मगर इलाज है !! वतन के हमदर्द क्यों, बाकी नहीं कोई कहीं…

  • निर्झर | Kavita Nirjhar

    निर्झर ( Nirjhar )   काश……..तेरी तरह ही मैं भी बन जाऊँ माँ, निर्झर की मानिंद कल-कल बहती जाऊँ माँ, तेरी ही तरह दामन में समेट लूँ ये दुनिया माँ, अपनी शीतलता से जहां नहलाती जाऊँ माँ, इतनी वसअतें खुद में मैं पैदा कर जाऊँ माँ, समन्दर से भी ज़्यादा गहरी मैं बन जाऊँ माँ,…

  • कविता में डूबा रहता हूं | Kavita mein

    कविता में डूबा रहता हूं ( Kavita mein dooba rahta hoon )    कविता में डूबा रहता हूं। छंदों की भाषा कहता हूं। भावों का सागर यूं उमड़े। सरिता बनकर बहता हूं। नव सृजन स्वप्न बुनता हूं शब्दों के मोती चुनता हूं। मनमंदिर में दीप जलता। वीणा की झंकार सुनता हूं। सौम्य शब्द सुधारस घोले।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *