Laghu Katha Ladke ka bhavishya

लड़के का भविष्य | Laghu Katha Ladke ka bhavishya

एक बार की बात है । एक ग्रामीण औरत अपने 13 साल के लड़के को शहर के प्रसिद्ध ज्योतिष के पास लेकर गई ।
औरत : पंडित जी ! यह मेरा इकलौता लड़का है मुझे हर समय इसके भविष्य की बड़ी चिंता रहती है।
(पंडित जी लड़के का हाथ देखते हैं।)
पंडित जी : वाह बहनजी ! आपके बच्चे का तो बड़ा उज्जवल भविष्य है ।
औरत : अच्छा पंडित जी !(ख़ुशी से)
पंडित जी : क्या आपका लड़का बात-बात पर झूठ बोलता है ?..
औरत : हाँ पंडित जी !…बड़ी-बड़ी फेंकता भी है !
पंडित जी : क्या ज़रूरत के समय ये खाने-पीने का  सामान व अन्य चीज़े छिपा देता है।
औरत : जी बिल्कुल… और उनको ढूँढकर लाने के अलग से पैसे माँगता है या फिर खुद की तारीफ़ करने के लिए बोलता है !
पंडित जी : जब आप इसे ₹100 का सामान लाने भेजती है तो यह ₹70 का सामान लाकर ₹30 खु़द रख लेता है या अपने दोस्तों को खिला देता है ।
औरत : 30 नहीं कभी-कभी तो 40-50 भी…(वह हाथ जोड़ लेती है) क्या आपके भी कभी गबन करे हैं-इसने
पंडित जी : इसे नए-नए कपड़े पहनने और बार-बार फोटो खिंचवाने का शौक है ।
औरत : सत् वचन पंडित जी ! आप तो साक्षात भगवान हो !…( उसके आगे हाथ जोड़ पुनः प्रणाम करती है)
वो सब तो ठीक है महाराज परंतु यह बड़ा होकर क्या बनेगा ?…

पंडित जी : (थोड़ा सोचकर) यह बालक बड़ा होकर ज़रूर दुनियाँ के किसी महान् लोकतांत्रिक देश में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या मंत्री बनेगा ।

(इतना सुनते ही वह औरत पंडित जी के चरणों में नतमस्तक हो गई।)

कवि : संदीप कटारिया

(करनाल ,हरियाणा)

Similar Posts

  • प्रेम के प्यासे पेड़ पौधे

    एक बाग में चारों तरफ लोग बड़े आश्चर्यचकित नजरों से देख रहे थे। लोगों को यह समझ नहीं आ रहा था कि यह कैसे संभव हो गया। आश्चर्यजनक विषय यह था कि उस बाग में लोगों ने पहली बार बिना कांटों का गुलाब का पौधा देखा था। लोगों को यह विश्वास ही नहीं हो रहा…

  • झांसा

    दुकान पर सामान खरीदने आए 9 वर्षीय बच्चे ने किराना स्टोर पर पान मसाले की लड़ी लटकी हुई देखकर दुकानदार चंदू से पूछा:- “अंकल जी, यह क्या है? क्या कोई खाने की चीज है?” “बेटा यह सुपारी है। इसको मीठी सुपारी भी कहते हैं। खाने में बहुत टेस्टी होती है। इसमें शौंप, मिश्री, छुआरा, गोला…

  • हिस्से की शय | Laghu Katha Hisse ki Shay

    वे तीन भाई थे। मझले पक्के शराबी और जिद्दी। छोटे वाले स्नातक और अपने कर्मों के भरोसेमंद । सबसे बड़े अध्यापक , पक्के कर्मकांडी, मगर बेहद चालाक। बड़े ने विधवा माँ को बहला – फुसला कर बचे – खुचे बाप के धन पर हाथ साफ कर लिया। माँ के तेरहवें में सम्मिलित न होते हुए…

  • पहला प्यार (तीसरा भाग ) | Pahla pyar Hindi Kahani

    पहला प्यार (तीसरा भाग ) #FIRST LOVE              (An one sided love story)          #पार्ट-3                    #फेयरवेल पार्टी                   ★★★★★★★ हम सब कोचिंग से लौटकर मेरे रूम पर आए। मेरे अलावा…

  • संगति का असर

    मेरा बेटा वंश कक्षा पांच में पढ़ता है। उसकी उम्र लगभग 10 वर्ष होगी। उसका हाल फिलहाल में एक दोस्त बना है। उसका नाम मनीष है। उसकी उम्र लगभग 11 वर्ष होगी। वह तीन-चार बार वंश के साथ घर आ चुका था। हर बार मुझे उसका व्यवहार बड़ा अजीब लगा। वह मात्र 11 वर्ष का…

  • शक | Shak

    और दिनों से थोड़ा अलग आज कृति काॅलेज से आती हुई थोड़ा ज़्यादा की ख़ुश नज़र आ रही थी । घर आकर उसने अपना बैग रखा ही था कि तभी उसकी माँ अमिता की नज़र उसके मुस्कुराते हुए चेहरे और कलाई पर बंधी घड़ी पर पड़ी । अमिता ने अचानक से उसका हाथ पकड़ लिया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *