Kavita Samay ke Sath

समय के साथ | Kavita Samay ke Sath

समय के साथ

( Samay ke Sath )

 

रहता है वक्त जब मुट्ठी में
तब बढ़ जाता है अभिमान
कुंजी ताली हाथ में अपने
दुनिया लगती धूल समान

बदल जाती सब बोली भाषा
जुड़ती जाती नित नव आशा
चल पड़ते हैं तब पाने को गगन
बढ़ती रहती मन की अभिलाषा

नज़रों से हो जाता कल ओझल
रहता याद नहीं वक्त सदा है चंचल
बहती धारा का भीतर वेग तीव्र
बाहर नदिया बहती कलकल

वक्त की भाषा है होती मौन बड़ी
जुड़ जाती उसकी कड़ियों से कड़ी
आता हरदम वह रूप बदलकर
देता है दर्द बहुत, बिन मारे छड़ी

रहना है आदि साथ वक्त के
तब चलना होगा साथ समय के
नही आज ही सब हाथ तुम्हारे
कल भी होगा चलना साथ समय के

मोहन तिवारी

 ( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

https://thesahitya.com/mohan-tiwari-poetry/

Similar Posts

  • गंगा जमुनी संस्कृति | Ganga Jamuni Sanskriti

    गंगा – जमुनी संस्कृति! ( Ganga jamuni sanskriti )    लहू न जम जाए, मिलना चाहता हूँ, बुलंदियों से नीचे उतरना चाहता हूँ। घुट रही है दम आजकल के माहौल से, बिना जंग विश्व देखना चाहता हूँ। रावणों की आज भी कोई कमी नहीं, इस तरह की लंका जलाना चाहता हूँ। भले न जला सको…

  • ठहराव |Thaharaav

    ठहराव ( Thaharaav )   मुझे तो चलना ही होगा आप चले या ना चलें आपके खातिर मैं रुक नहीं सकता हालांकि आपको छोड़ना भी नहीं चाहता सफर दूर का है फासला बहुत है भरोसा नहीं कल के फजर का मगरिब से पहले पहुंचना है मुकाम तक चलना है मुझे इसी जिद्दी से भरम पालकर…

  • एहतियात | Ehtiyat

    एहतियात ( Ehtiyat )   जिंदगी सफर ही नही एक विद्यालय भी है जहां हर लम्हे देने होते हैं इम्तिहान कर्म के अलावा भी भरने होते होते हैं सहायक पन्ने कभी वक्त साथ नही देता कभी हम पहचान नहीं पाते बगल से होकर निकल जाती हैं राहें और हम भटक कर ,आ जाते हैं फिर वहीं…

  • तुम ही तो माँ | Kavita Tum Hi to Maa

    तुम ही तो माँ ( Tum Hi to Maa ) सुबह सवेरे जब तुम मुझे उठाती थी, एक रौशनी सी मेरे आंखों को छू कर जाती थीं। उठ कर, हाथों से जब मैं आंखें मलती थी, ” सुबह हो गई बेटा ” कह कर तुम सीने से मुझे लगाती थी। देख कर तुम्हारी प्यारी सी…

  • क़लम की ताकत: एक लेखिका की जुबानी

    क़लम की ताकत मेरी क़लम है मेरी जुबां,जिससे कहती हूँ हर दास्तां।हर दर्द, हर खुशी के रंग,इसी से रचती हूँ मैं जीवन के ढंग। यह स्याही नहीं, यह भावना है,जो दिल से निकल, कागज पर थामना है।हर अक्षर में बसती है एक सदी,यह कलम तो मेरे सपनों की नदी। कभी चुप रहकर चीखती है,अन्याय पर…

  • वासंतिक नवरात्र द्वितीय | Kavita Vasantik Navratri

    वासंतिक नवरात्र द्वितीय   जीवन पथ ज्योतिर्मय, मां ब्रह्मचारिणी उपासना से नवरात्र द्वितीय परम बेला, रज रज आध्यात्म सराबोर । भक्तजन शीर्ष स्तुति भाव, भक्ति आह्लाद चारों ओर । मां ब्रह्मचारिणी वंदन अभिनंदन, मंगल पावन हिय भावना से । जीवन पथ ज्योतिर्मय, मां ब्रह्मचारिणी उपासना से ।। अमोध फलदायिनी आभा, अद्भुत अनुपम व विशेष ।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *