गिरदावरी

गिरदावरी | Girdawari

शहर के नए पटवारी सोहनलाल जी हाल ही में ज्वाइन होकर अपने आफ़िस में काम पर आए थे । अगले महीने राज्य के मुख्यमंत्री जी स्वयं उनके शहर आने वाले थे, क्योंकि मुख्यमंत्री जी को पिछले साल मौसम के कारण ख़राब हुई फ़सल के लिए वहाँ के चुनिंदा किसानों को मुआवजा राशि वाले चेक प्रदान करने थे ।

फाइलों की जांच के दौरान पटवारी साहब को पता चला कि किसी रामलाल नामक किसान के पास लगभग 14 एकड़ ज़मीन है और हर बार मौसम की वजह से या फिर अन्य किसी आपदा के कारण उसकी फ़सल लगातार ख़राब हो रही है । पटवारी साहब ने सोचा इस व्यक्ति के साथ लगातार बहुत दुःखदायी घटना घट रही है।

इससे एक बार ज़रूर मिलना चाहिए । पटवारी साहब अपनी सरकारी गाड़ी में बैठकर उस गाँव की ओर चल दिए, उन्होंने रास्ते में बहुत से लोगों से पूछा कि रामलाल का खेत कहाँ पड़ेगा परंतु किसी को रामलाल के बारे में कुछ नहीं पता था ।

रास्ते में उन्होंने एक बुजुर्ग से पूछा-
“अरे, वही रामलाल ! जिसकी फ़सल ख़राब हुई है । ”
उसने उत्तर दिया-” मैं 70 साल का हो लिया, पर म्हारे यहाँ कोई रामलाल नी है- जिसकी फ़सल खराब होई हो …”
और अधिकतर ग्रामीणों का भी आश्चर्य से यही उत्तर होता-‘साहब हम किसी रामलाल को नहीं जानते…आपके मुँह में छाले‌ं पड़े ! हमारे यहाँ तो राज्य में सबसे अच्छी फ़सल होती है…’

उन्होंने फाइल को दोबारा चेक किया और उसमें खेत की लोकेशन के लिए दिए गए लोंगिट्यूड और लैटीट्यूट को मोबाइल पर सर्च किया तो वह एक निश्चित स्थान पर पहुँचे । परन्तु उस जगह पर तो एक फार्महाऊस और बड़ा-सा गोदाम बना हुआ था ।

जैसे ही फार्म हाउस के मालिक अर्थात गाँव के प्रधान जी को पता चला कि हमारे शहर का पटवारी उनके फार्म हाऊस के पास आ पहुँचा है तो उन्होंने तुरंत उसे चाय-पानी के लिए आमंत्रित किया ।

दोपहर का समय हो गया था और पटवारी जी को भूख भी लगी थी इसलिए पटवारी जी प्रधान जी ने उनके निमंत्रण को स्वीकार कर लिया । पटवारी साहब की खातिरदारी के बाद प्रधान जी ने उन्हें अपना फार्महाउस, गोदाम और नई बनने वाली फैक्ट्री दिखाई ।

जैसे ही पटवारी साहब विदा लेने लगे तभी उन्हें ध्यान आया कि जिस मुख्य काम के लिए वह यहाँ आए थे वह तो भूल ही गए । तभी उन्होंने जाते-जाते प्रधान जी से पूछ ही लिया,” प्रधान जी मैं तो असल में यहाँ पर गिरदावरी के लिए आया था,आपके गाँव में कोई रामलाल नाम का अभागा किसान है जिसकी लगभग 14 एकड़ की फ़सल इस बार भी ख़राब हो गई है। मुख्यमंत्री जी स्वयं उस गरीब किसान से मिलकर उसे विशेष सहायता राशि देना चाहते हैं ।”

प्रधान जी ने झेंपते हुए, हल्की मुस्कुराहट के साथ कहा,”हुज़ुर…इस दास को ही किसान रामलाल कहते हैं !”

कवि : संदीप कटारिया

(करनाल ,हरियाणा)

Similar Posts

  • पूर्वाग्रह

    मैं सलमान, एक 25 वर्षीय बॉलर हूँ। मेरे परिवार में मेरे माता-पिता और एक छोटा भाई है। मेरे पिता एक व्यवसायी हैं और मेरी माता एक घरेलू महिला है। मैंने अपनी शिक्षा एक स्थानीय कॉलेज से पूरी की और उसके बाद मैंने क्रिकेट में अपना करियर बनाने का फैसला किया। मैंने अपने करियर की शुरुआत…

  • जोकर | Laghu Katha Joker

    भीड़ खचाखच थी। रंगमंच आधुनिक रंगों से सज़ा था। गांधी पर ‘ शो’ चल रहा था लेकिन बहुत अधिक मनभावन दृश्य न होने से घंटे भर में ही लोग झपबकाने लगे। उसने इसलिए नहीं कि श्रोताओं को मानसिक संतुष्टि नहीं मिल रही थी बल्कि कुछ के सोने का समय हो रहा था और कुछ टकटकी…

  • जहर पीना सीखो

    एक शहर में एक रोहन नाम का नवयुवक रहता था, जो एक आईटी कंपनी में काम करता था। उसका जीवन बहुत ही व्यस्त था, लेकिन उसके सहकर्मी और पड़ोसी रोहित के साथ उसके संबंध अच्छे नहीं थे। रोहित हमेशा रोहन को परेशान करता था और उसके काम में बाधा डालता था। एक दिन रोहन के…

  • कलयुग के राम | Kalyug ke Ram

    सभी उन्हें कलयुग के राम कहते हैं। वैसे उनका नाम उनके माता-पिता ने रामचंद्र रखा भी था। भगवान राम जैसे उनका स्वभाव भी है । भाइयों को एक सूत्र में बांधने की कला उन्होंने आजीवन की है। वैसे उनकी शादी हो चुकी थी कि पिता का साया सिर से उठ गया। परिवार की सारी जिम्मेदारी…

  • लघुकथा: “चार बजे की माँ”

    सुबह के चार बजे थे।बाहर अभी भी अंधेरा पसरा था, मगर प्रियंका की नींद खुल चुकी थी।अलार्म बजने से पहले ही उसकी आँखें खुल गई थीं — जैसे उसकी जिम्मेदारियाँ अलार्म से भी पहले जाग जाती हों। बिस्तर छोड़ते ही ठंडी ज़मीन पर पैर रखते हुए एक ही ख्याल —“आज कुछ भी छूटे नहीं…” रसोई…

  • भूतही | Bhoothi

    आकांक्षा अक्सर बीमार रहा करती थी। लेकिन उसे जब किसी डॉक्टर को दिखाया जाता था वह कोई रोग नहीं बताता था। बस दर्द की गोली दे दिया करता। वह भी नहीं समझ पा रही थी कि आखिर उसे हो क्या गया है। उसके परिवार में झांड फूंक अकसर होता रहता था। एक बार उसे उसकी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *