Indian

लोकतंत्र | Kavita Loktantra

लोकतंत्र

( Loktantra )

 

हम घुट घुट कर जियें मरें,
क्या यही हमारा लोकतंत्र है!
बहती जहां सियासी गंगा,
चेहरा जिसका राजतंत्र है!!

जनसेवा का भाव लिये जो,
चरते हैं मानवता को !
लगा मुखौटा राष्ट्रप्रेम का,
दिखलाते दानवता को !!

सुविधा शुल्क के चक्कर में,
दिख रहा चतुर्दिक लूटतंत्र है!
हम घुट घुट कर जियें मरे,
क्या यही हमारा लोकतंत्र है!!

दीन दुखी असहाय जनों की,
पग पग पर लाचारी है!
नोच रहे रोटी बोटी जो,
उनकी ये खुद्दारी है!!

कानूनी सरताज वही है,
जिनके हाथों छूट तंत्र है!
हम घुट घुट कर जियें मरें,
क्या यही हमारा लोकतंत्र है!!

समय चक्र के चक्रव्यूह में,
अभिमन्यु मर जाते हैं!
उजड़ी कोख जुन्हाई फिर भी
अमर शहीद कहाते हैं!!

जिज्ञासु धनवान अमर है,
दौलत जिनका फूट तंत्र है!
हम घुट घुट कर जियें मरें,
क्या यही हमारा लोकतंत्र है!!

kamlesh

कमलेश विष्णु सिंह “जिज्ञासु”

यह भी पढ़ें :-

https://thesahitya.com/ganga-ki-pawan-dharti/

Similar Posts

  • दस्तूर | Dastoor

    दस्तूर ( Dastoor ) दस्तूर दुनिया का ,निभाना पड़ता है ।अनचाहे ही सही ,सब सह जाना पड़ता है ।सच को ही हमेशा ,हमें छुपाना पड़ता है ।वक्त तो चलता जाता ,हमें रूक जाना पड़ता है ।बिना प्रेम के भी कभी ,रिश्ता निभाना पड़ता है ।आते हैं दुनिया में तो ,जीकर जाना पड़ता है ।जज्बातों को…

  • आजमाया करें | Kavita

    आजमाया करें ( Aajmaya Karen )   बेवजह बात को ना बढाया करे, मुझसे जब भी मिले मुस्कुराया करे। सारी दुनिया के रंजो व गम भूल कर, दो घडी आँख मुझसे मिलाया करे।   आरजू जो दबी सी सनम दिल में है, आप मुझसे कभी ना छुपाया करे। आइने सा ये चेहरा मेरा है सनम,…

  • शराबी की दुनिया | Sharabi

    शराबी की दुनिया ( Sharabi ki duniya )    शराबी की दुनिया अब बोतल में बंद है। मधुशाला डेरा बना बस दारू आनंद है। नदी नाले कीचड़ में कचरे में वो जाता है। झूम झूम शराबी राहों में शोर मचाता है। जमीं बिकती ईमान बिके बीवी तज जाती है। भाई बंधु कुटुंब कबीला प्रीत कहां…

  • श्री राम जी आयेंगे | Shri Ram ji Aayenge

    श्री राम जी आयेंगे  ( Shri Ram ji Aayenge ) राम आएंगे तो पत्थर बनी अहिल्या पूछेंगी भ्रष्ट बलात्कारी इंद्र जैसे देवराज का क्या करेंगे? क्या ऐसे भ्रष्ट लोग पद पर बने रहेंगे, आखिर स्त्री कब तक, पत्थर बनकर जीवन गुजारती रहेगी, गौतम ऋषि को भी कटघड़े में खड़ा होना पड़ेगा, क्यों जीवन भर पत्थर…

  • अंतर्राष्ट्रीय ‌मातृभाषा दिवस | Matribhasha Diwas par Kavita

    अंतर्राष्ट्रीय ‌मातृभाषा दिवस ( Antarrashtriya matribhasha diwas )    मानव जीवन में भाषा का है बड़ा ही महत्व, २१ फरवरी को मनाते जिसका हम उत्सव। अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस होता इस रोज़, ज़िन्दगी में इसके बिना कुछ नही अस्तित्व।। अनेंक प्रकार की भाषा कई तरह की बोली, कोस कोस पर बदलती भाषा और कहानी। सारे विश्व…

  • पूर्ण विराम अंत नहीं | Kavita Purn Viram

    पूर्ण विराम अंत नहीं ( Purn Viram Ant Nahi )   पूर्ण विराम अंत नहीं, नए वाक्य की शुरुआत है सकारात्मक सोच प्रशस्त, नवल धवल अनुपम पथ । असफलता अधिगम बिंदु, आरूढ़ उत्साह उमंग रथ । आलोचनाएं नित प्रेरणास्पद, श्रम साधना उत्तर धात है । पूर्ण विराम अंत नहीं, नए वाक्य की शुरुआत है ।।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *