आजमाया करें

आजमाया करें | Kavita

आजमाया करें

( Aajmaya Karen )

 

बेवजह बात को ना बढाया करे,
मुझसे जब भी मिले मुस्कुराया करे।
सारी दुनिया के रंजो व गम भूल कर,
दो घडी आँख मुझसे मिलाया करे।

 

आरजू जो दबी सी सनम दिल में है,
आप मुझसे कभी ना छुपाया करे।
आइने सा ये चेहरा मेरा है सनम,
देख कर राज दिल का बताया करे।

 

गम गलत है सदा जो जलन दिल में दे,
नींद रातों की ले करके बेचैनी दे।
एक नुस्का है ये आजमाया करे,
याद करके मुझे मुस्कुराया करे।

 

उम्र लम्बी कहाँ अब बहुत कम रही,
उसपे दुनिया का ग़म जीना दूभर हुआ।
अपने अधरों पे मुस्कान लाया करे,
दांत से होठ को भी चबाया .करे।

 

बचपना है अगर तो करे शौक सें,
हाथ में हाथ लेकर दबाया करे।
शर्म को त्याग करके जरा चीख कर,
हाल ए दिल की खनक को सुनाया करे।

 

मन्नतों का शहर ये नही रह गया,
हसरतें छिन करके मनाया करे।
भांड में जाए दुनिया की रस्में सभी,
दिल जो चाहें वो करके दिखाया करे।

 

जिन्दा रहना है जिन्दादिली से अगर,
दूध दारू के संग आजमाँया करे।
कौन कहता है क्या शेर सा छोड कर,
होली में भी दिवाली मनाया करे।

 

✍?

कवि :  शेर सिंह हुंकार

देवरिया ( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें : –

भटकता मन | Kavita

Similar Posts

  • स्त्री | Stree Kavita

    स्त्री ( Stree kavita )   स्त्री होकर स्त्री पर उपहास करती हो, हैरानी होती है कि तुम तुच्छ विचारों में वास करती हो। तुम भी उस तरुवर की शाखा हो, जिस डाल कि मैं। तुम भी अपने कार्य में निपुण, मैं भी अपने कार्य में संपूर्ण। स्त्री होकर स्त्री पर उपहास करती हो, हैरानी…

  • दुख के राह हजार हैं

    दुख के राह हजार हैं दुख के राह हजार हैं सुख की कोई राह नहीं क्यों अन्तर में पलता है विकट वेदना चाह नहीं। कुमुद निशा में लेटी है चंचलता बस खेती है सारे द्रुम विश्वास टिके हैं मन में क्यों वैराग्य नहीं। दूर दृष्टि में छोड़ गये हैं बन्धन सारे तोड़ गये हैं कितना…

  • साल के बारह माह | Kavita Saal ke Barah Maah

    साल के बारह माह ( Saal ke Barah Maah ) चमके सूरज चैत मे, ताप बढ़े वैशाख जेठ तपन धरती जरे, बरे पेड़ सब राख। गरमी से राहत मिले, बरसे जब आषाढ़ सावन रिमझिम मेघ से,भादो लागे बाढ़ । क्वार द्वार सूखन लगे,मौसम की नव आस गर्मी में नरमी आए, शीतल कार्तिक मास । अगहन…

  • नवरात्रि | Navratri

    नवरात्रि ( Navratri )  उन्होंने नवरात्रि व्रत, बहुत नियम धर्म से निभाया, देवी का पूजन किया, सिंगार किया, आरती किया, आज अष्टमी को, कुंवारी कन्याओं के, पांव भी पखारे, तभी उनको पता लगा कि, बहूं के पेट में, फिर बेटी होने वाली है, फिर उन्होंने अखंड व्रत ले लिया, जब तक बच्ची का गर्भपात करवा…

  • sad shayari in hindi || तुम इतनी कठोर

    तुम इतनी कठोर ( Tum Itni Kathor )   तुम इतनी कठोर कैसे हो सकती हो..? क्या भूले से भी मेरे नाम से तुम्हारा दिल नहीं धड़कता…..   तुम्हारे दिल में मेरे लिए थोड़ा सा भी प्रेम नहीं है क्या जो इतनी बे-मुरोव्वत बन गई हो….   एक हमारी हालात है कि एक पल का…

  • अंधकार पीनेवाले | Kavita andhakar peene wale

    अंधकार पीनेवाले! ( Andhakar peene wale )    किसी के जख्मों पर कोई नमक छिड़कता है, तो यहाँ मरहम लगाने वाले भी हैं। कोई हवा को रोने के लिए करता है विवश, तो फिजा को हँसानेवाले भी हैं। मत बहा बेकार में तू इन आंसुओं को, मौत का भी इलाज करनेवाले हैं। जिन्दगी में उतार-चढ़ाव…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *