Shahar se e yaar lauta gaon mein

वो गांव बहुत याद आता है

वो गांव बहुत याद आत है

बीता बचपन गांव में
वह गांव बहुत
याद आता है l
टेढ़ी ~मेढ़ी गलियां
चुभ गये कांटे
छाले पड़ गए पांव में
वो गांव बहुत
याद आता है l

हम खेले खेल
नदिया तीरे
भरी दुपहरिया
आम की बगिया l
कुहके कोयलिया
खाएं कच्ची अमिया
लेकर नमक मिर्च की
छोटी पुड़िया
वो गांव बहुत
याद आता है l

भोर में उठते ही
जाएं पोखरिया l
स्नान कर खाएं
मटर की फलियां l
चूरा खाए जामुन
मांग के खाए बिहिया l
वो गांव बहुत
याद आता है l

जाएं रसोईघर में
कुछ न मिले खाने को
गुड़~शक्कर खा जाएं l
वो स्वाद निराला
याद आता है l
लौटा दो मेरा
वो बचपन
मेरा वो गांव
बहुत याद आता है

खेल चंदा पौआ,
सत~ खपड़िया
छुपा~छुपी वाला
खेल याद आता है l
मस्ती भरा
बीता बचपन
मेरा वो गांव
बहुत याद आता है l

कहां आ गए
क्रंक्रीट के जंगल में
शुद्ध प्राण वायु को
हम तरसे l
मिले ना खालिस
दूध ~ दही
शुद्ध पानी को भी
व्याकुल मन तरसे l
सबसे अच्छा
मेरा गांव जहां
पीपल की ठंडी छांव
कौवा करते कांव ~कावं
वो गांव बहुत
याद आता है l

राजेंद्र कुमार रुंगटा
बिलासपुर (छत्तीसगढ़)

यह भी पढ़ें:-

https://thesahitya.com/ram-tera-gun-gaun/

Similar Posts

  • कागा काव्य किरन | Kaga Kavya Kiran

    मज़दूर दिस एक मई मज़दूर दिवस मोज मस्ती से मनायें,अपना भविष्य मज़दूर दिवस शानो शोक्त से मनाये। करते ख़ून पसीने की कमाई हाढ़ तोड़ ह़लाल,तपती धूप दुपहरी में अपनी अच्छी बस्ती बनायें। सर्दी में ठिठुर अलाव पर हाथ पैर तपाते,तन बदन पर पहने फट्टे चीत्थड़े हस्ती बनायें। धूल भरी चलती आंधियां सरपट लू के थपेड़े,बरसे…

  • गुरु नानक देव | Guru Nanak dev ji poem in Hindi

    गुरु नानक देव ( Guru Nanak Dev )   सिख धर्म के संस्थापक प्यारे गुरु नानक देव हमारे। प्रकाश पर्व जयंती मनाये गुरु ज्ञान आलोकित तारे।   धर्म सुधारक समाज सुधारक योगी धर्मगुरु कहलाए। दार्शनिक गुण धर मन मानस देशभक्ति राह अपनाए।   वाहे गुरुजी का दरबार सजता गुरुद्वारे गूंजे कीर्तन कर। धर्म की रक्षा…

  • बादल आषाढ़ के | Baadal Ashad ke

    बादल आषाढ़ के ( Baadal Ashad ke ) घिर आए फिर बादल आषाढ़ के, हे जलज मेघ तो अब बरसाओ, तपते जेठ से अब त्रस्त हुए सब तुम कुछ राहत तो अब पहुचाओं।। तुम्हारे बिना सुनी थी हरियाली मन में ना कोई भी थी खुशहाली ! प्यासी धारा तप रही चहूं ओर से, तुम बिन…

  • जिंदगी | Hindi Kavita Zindagi par

    जिंदगी ( Zindagi )    जिंदगी एक शोरूम की तरह है जहां खरीदते हैं लोग वस्त्र  अपने मनोभाव की तरह जिसमें झलकता है उनका अंतर्मन जो पता चलते हैं उसके कपड़ों को देखकर। कोई छोटी सोच के साथ छोटे कपड़ों में किसी का सादगी भरा लिबास कोई चेहरे पर चेहरा लिए किसी का जीवन एक…

  • और क्रंदन

    और क्रंदन     थकित पग में अथक थिरकन  और क्रंदन। आंसुओं का बरसा सावन और क्रंदन।।   हृदय से उस चुभन की आभास अब तक न गयी। सिंधु में गोते लगाये प्यास अब तक न गयी ।।   बढ़ रही जाने क्यूं धड़कन और क्रंदन । थकित बालक समझ मुझको धूल ने धूलित किया…

  • आज की नारी | Aaj ki Nari Poem

    आज की नारी (  Aaj ki nari par kavita )   मंजिलों  को  पा  रही मेहनत के दम पर नारी संस्कार संजोकर घर में महकाती केसर क्यारी   शिक्षा खेल राजनीति में नारी परचम लहराती कंधे से कंधा मिलाकर रथ गृहस्ती का चलाती   जोश  जज्बा  हौसलों बुलंदियों की पहचान नारी शिक्षा समीकरण देखो रचती…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *