और क्रंदन

और क्रंदन

और क्रंदन

 

 

थकित पग में अथक थिरकन  और क्रंदन।

आंसुओं का बरसा सावन और क्रंदन।।

 

हृदय से उस चुभन की आभास अब तक न गयी।

सिंधु में गोते लगाये प्यास अब तक न गयी ।।

 

बढ़ रही जाने क्यूं धड़कन और क्रंदन ।

थकित बालक समझ मुझको धूल ने धूलित किया ।।

 

जो जहां जैसे भी चाहा मुझको अनुकूलित किया ।

उष्णता में इतनी ठिठुरन और क्रंदन।।

 

जड़वत सा दिखता है चेतन के बाद भी ।

वह भीख मांगता है वेतन के बाद भी ।।

 

अनपढ़ था पाया रतन धन और क्रंदन ।

चीत्कार असहाय की अब सुन रहा है कौन ।।

 

सामने लज्जा लुटे पर सब खड़े हैं मौन  ।

शेष रस्सी जल गयी न गयी ऐंठन और क्रंदन।।

 

?

कवि व शायर: शेष मणि शर्मा “इलाहाबादी”
प्रा०वि०-बहेरा वि खं-महोली,
जनपद सीतापुर ( उत्तर प्रदेश।)

यह भी पढ़ें :

निद्रा

Similar Posts

  • मिट्टी के बर्तन | Mitti ke bartan par kavita

    मिट्टी के बर्तन ( Mitti ke bartan )   अपनें परिवार का एक हौंसला हूँ में, कैसे कह दूँ दोस्त थकने लग गया में। मेरी पूरी उम्र निकल गई इस मिट्टी में, नई आकृति देने और बर्तन बनाने में।। हम भी पुतले है इस धरा पर मिट्टी के, आखिर में मिलना ही है इसी मिट्टी…

  • दिमागी खेल | Dimagi Khel

    दिमागी खेल ( Dimagi khel )    हम चाहते हैं पाना सब बस मेहनत नही चाहते चाहते हैं ऊंचाई नभ की बस ,चढ़ाई नही चाहते… मंजिल दूर हो भले कितनी तलाशते हैं शॉर्टकट रास्ते झुंके क्यों किसी के सामने रखें क्यों किसी से वास्ते… कोई कमी ही क्या है हममें कुछ खास भी क्या उसमे…

  • Romantic Ghazal -आँखें उनकी है मयखाने

    आँखें उनकी है मयखाने ( Aankhen Unki Hai Mainkhane )     आँखें उनकी है मयखाने। ओठ लगे जैसे पैमाने।।   गालों की रंगत है ऐसी। लाल -गुलाबी रँग मस्ताने।।   थाम दिलों को रह जाते है। जब लगते जुल्फ़े बिखराने।।   ढांप कभी आंचल से सर को। लगते मन ही मन शर्माने।।   घायल…

  • दुआँ है ऊपरवाले

    दुआँ है ऊपरवाले दुआँ है ऊपरवाले तुमसे,आने वाले साल में -2सुखमय जीवन सबका बीते,फँसे न अब जंजाल में -2 धारा बहे विकास की हरदम, खुशियाँ ऐसे बरसे हो, खुशियाँ ऐसे बरसे. हरमन प्यार से झूमें, गाये ,गम पाने को तरसे हो, गम पाने को तरसे. हटे समस्या और गरीबी -2मरे न कोई काल में, हो…

  • पंचम नवरात्र | Pancham Navratra

    पंचम नवरात्र ( Pancham Navratra )    मां दुर्गे पंचम रूप, ममत्व अनूप महासागर पंचम नवरात्र अद्भुत विशेष, मां स्कंद माता परम दर्शन । पूजा अर्चना स्तुति शीर्षस्थ, ममतामयी स्नेहिल स्पर्शन । योग परिक्षेत्र निर्वहन भवानी, पुनीत सानिध्य सम अभिजागर । मां दुर्गे पंचम रूप, ममत्व अनूप महासागर ।। उर स्थिति विशुद्ध चैतन्य, साधना मार्ग…

  • बहाना | Kavita Bahana

    बहाना ( Bahana ) पूजा बिन नहाए के, स्वीकार करो नाथ, पानी नहीं आए है, हम धोए पाॅव हाॅथ, पूजा खाए पिए की, स्वीकार करो नाथ, लो वीपी के मरीज हम, चकराए हमरा माथ, पूजा कीर्तन भजन की, स्वीकार करो नाथ, हम अकेले रहते हैं, कोई न हमरे साथ, पूजा मेरे भंडारे की, स्वीकार करो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *