Awadh Pahunche Ram

राम तेरा गुण गाउं | Ram Tera Gun Gaun

राम तेरा गुण गाउं

( Ram Tera Gun Gaun )

 

निरखी प्रभु जब
मूरत तेरी
हलचल सी मची
जिया में मेरे
हुई प्रफुल्लित
मन की बगिया
रोम रोम में समाये
राजा राम रसिया

नशीली आंखों के
गहरे समंदर में
डूबूं,उतरूं,तैरूं,
और कभी मैं ठहरूं l
देख मनोहारी छवि
बलिहारी मैं जाऊं l

रसीले अधरों से
प्रेम रस टपकता है l
ऐसा लगता
तू खड़े-खड़े
मुझसे बातें करता है l

भर अधरन मुस्कान
अधमुंदे नैनों से
ना जाने तू
क्या-क्या कहता है l
जो अपने मन की बातें
तुझसे कहता है
तू सब की बातें सुनता है l

है दयालू ~ कृपालू
सब पर तेरा
प्रेम बरसता है l
तू ही जाने प्रभु
तू क्या-क्या कहता
क्या-क्या करता है l

कभी जरा हटके बोले
प्रभु तू सबकी सुनता है l
प्रभु तू ही सबके
कराज पूर्ण करता है l

राजेंद्र कुमार रुंगटा
बिलासपुर (छत्तीसगढ़)

यह भी पढ़ें:-

भारतीय संस्कृति और सभ्यता

Similar Posts

  • अगर तू जो एक किताब है

    अगर तू जो एक किताब है तुम्हें पढ़ना चाहता हूं तेरे हर एक पन्ने को अगर तू जिंदगी है जीना चाहता हूं आहिस्ता-आहिस्ता पूरी उम्र अगर तू फूल है तो मैं तेरा रंग बनना चाहता हूं अगर तू जो एक किताब है तुम्हें पढ़ना चाहता हूं तेरी तस्वीर में बिखरे रंगों का एक एहसास बनना…

  • भारत के आम | Aam par Kavita

    भारत के आम ( Bharat ke aam )   फलों का राजा होता है आम, गर्मियों में आता है हर साल। खाते जिसे बच्चें, बुड्ढे जवान, सभी जगह मिलता हर हाल।। इससे जूस बनाके कोई पीते, कोई इसको ऐसे में चूस लेते। रस भरें आम सेहत खज़ाना, अमीर ग़रीब सभी इसे खाते।। भारत में जिसके…

  • बुरा ना मानो होली है | Kavita Bura na Mano Holi Hai

    बुरा ना मानो होली है ( Bura na Mano Holi Hai ) बुरा न मानो होली है हुड़दंगियों की बोली है बुरा न मानो होली है सबसे पहले बच्चे निकले पिचकारी से रंग निकले एक दूजे पर रंग मल दे हंसते हंसते जंग कर दे बाँहे सबने खोली है । बुरा न मानो होली है…

  • होते सिक्के हैं खास | Sikkey

    होते सिक्के हैं खास! ( Hote sikkey hain khash )   होते सिक्के हैं खास! ये जो सिक्के हैं इनके कई किस्से हैं ढ़लाई ,पंचिंग , मार्क, स्मारक और कामन होते हैं प्रकार भिन्न भिन्न होते इनके आकार! इतिहास भूगोल से भी इनका नाता प्रबुद्ध जनों / विशिष्टों को यह बहुत ही भाता लगाते हैं…

  • नफरत नही | Nafrat Nahi

    नफरत नही ( Nafrat nahi )    नफरत नही हमे किसी धर्म,पंथ या मजहब से हमे नफरत है तो बस अमानवीय कृत्यों से उनके विचारों से सोच से दरिंदगी भरे कामों से…. आतंकी उनकी विचारधारा से हमे नफरत है बहन बेटियों की इज्जत से करते खिलवाड़ से गला घोटने से टुकड़ों तक मे बांटने से…

  • इच्छा | Ichcha par kavita

    इच्छा ( Ichcha )  छोटी बड़ी पवित्र दूषित अधूरी पूरी मृत जीवित दबी तीव्र अल्पकालिक दीर्घकालिक व नाना प्रकार की होती है, सबको होती है। किसी की कम या ज्यादा होती है, किसी की पूरी तो किसी की अधूरी रह जाती है। यह कहां से आती है? जीवन से आती है, जीवनोपरांत समाप्त हो जाती…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *