बरखा बहार आई

बरखा बहार आई | Kavita Barkha Bahar Aayi

बरखा बहार आई

( Barkha Bahar Aayi )

1. बरखा बहार आई,मौसम मे खुशबू छाई |
मिट्टी की खुशबू सोंधी,पैरों के साथ आई |
बारिस मे अमृत बरसा,चौतरफा हरियाली छाई |
बारिस की बूँन्दे जैसे,कलियों-पत्तों मे मोती आईं |

2.बादल मे इन्द्र-धनुष,रंगों की टोली लेकर |
आई है बरखा रानी,चिडियों की बोली लेकर |
कोयल भी कूहू-कूहू,आमा की डाली मे कूके |
फूलों से बगियां महकीं,पत्ते भी गिर गए सूखे |

3.बागों मे तितलीं उडतीं,रंगीन पंखों वाली |
भंबरों की टोली आईं,लाखों उमंगो वाली |
मधुमक्खी की रानी आई,सखियों को साथ लेकर |
फूल-फूल से चुनकर अमृत ,उडतीं पराग लेकर |

4.हरे-भरे जंगल से होकर,झर-झर बहते झरने |
खुश होकर के मोर नाचता,पंख घुमा कर अपने |
कुदरत की है बड़ी कृपा,जो मोहक दृश्य दिखाये |
बनता है कर्तव्य हमारा,हम प्रकृति धर्म अपनायें |

लेखक: सुदीश भारतवासी

यह भी पढ़ें :-

मन का मैल | Geet Man ka Mail

Similar Posts

  • उड़ता युवा

    उड़ता युवा आज के युग का उड़ता युवा ।खेल रहा वह जीवन से जुआ ।। युवाओं की आज बिगड़ी संगत ।संगत से ही मिलती सदा रंगत ।। गफलत में होते आज के युवा ।नहीं देखते आगे खाई है या कुआं ।। सब युवा करते अपनी मनमानी ।नशें में बर्बाद कर रहे जिंदगानी ।। घर-घर में…

  • मन के भाव | Kavita Man ke Bhav

    मन के भाव ( Man ke Bhav ) करूँ मैं कैसे व्यक्त भाव मन के ठहरते नहीं जब भाव मन के भावों ने ही तोड़ दिया रिश्ते सारे बिखर गए भाव के मनके मनके मर सी गई हैं भावनाएं मन की सूख सी गई हैं शाखे जीवन की अपनापन तो कहीं दिखता नहीं दिल से…

  • काली जुल्फे | Poem Kali Julfe

    काली जुल्फे ( Kali julfe )    काली जुल्फे काली लटाएं उमड़ आ रही हो घटाएं काले केश मेघ से छाये बादलों में चांद छुप जाए गोरा बदन गाल गुलाबी काली जुल्फे लगे शराबी मदहोशी देख छा जाए गौर वर्ण जादू कर जाए नैना ज्यो लगे तीर कटार जुल्फें करे फिर भी वार दीवाने डूब…

  • बुरा ना मानो होली है | Kavita Bura na Mano Holi Hai

    बुरा ना मानो होली है ( Bura na Mano Holi Hai ) बुरा न मानो होली है हुड़दंगियों की बोली है बुरा न मानो होली है सबसे पहले बच्चे निकले पिचकारी से रंग निकले एक दूजे पर रंग मल दे हंसते हंसते जंग कर दे बाँहे सबने खोली है । बुरा न मानो होली है…

  • वात्सल्य की प्रतिमूर्ति-हिन्दी

    वात्सल्य की प्रतिमूर्ति-हिन्दी मेरी हिन्दी, प्यारी हिन्दी।सब की है दुलारी हिन्दी। सब भाषायें दुनिया भर की,हुई समाहित हिन्दी में।पर संस्कृत है रही प्रमुख ही,अपनी प्यारी हिन्दी में। महावीर हरिश्चन्द्र आदि ने,समय समय पर अपने ढंग से,खूब संवारी अपनी हिन्दी।हर भाषा से प्यारी हिन्दी। बोलें हिन्दी में जब भी हम,मन मिश्री घुल जाती।मां सम लोकाचार सिखाती,अनुपम…

  • जीवन साथी

    जीवन साथी “जीवन साथीजीवन का साथी हैसम्मान करो।” “नजरंदाजकभी नहीं करनासाथ ही देना।” “भरोसा करोएक दूसरे परसंदेह नहीं।” “घमंड छोड़ोमधुरता से बोलोसफल होगे।” “क्रोधित नहींतुम्हें कभी होना हैशांत ही रहो।” “व्यस्त रहनाइधर-उधर कीबात न करो।” “पति पत्नी तोदो पहिए होते हैंचलती गाड़ी।” “एक नहीं होफिसलती है गाड़ीगिरती झाडी।” “खुश किस्मतसभी नहीं होते हैंनसीब वाले।” “बद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *