प्यारा भारत देश | Geet Pyara Bharat Desh

प्यारा भारत देश

( Pyara Bharat Desh )

हमारा है प्यारा बहुत देश
जिसमें रहते हर धर्म के लोग
ये हमारा हिंदुस्तान है..।
जिसमें बसते सबके प्राण
तभी तो करते सब प्यार
ये हमारा हिंदुस्तान है..।।

जहाँ अनेकता में एकता
नजर आती है सदा
ये हमारा हिंदुस्तान है..।
मनाये मिलकर हर त्यौहार
चाहे हो वो होली दीपाली
ईद या हो किस्मस।
ये हमारा हिंदुस्तान है..।
तभी पूरा विश्व आज
मानता है भारत को आज।
ये हमारा हिंदुस्तान है..।

मुसीबत जब भी इस पर आई
किया मुकाबला सबने मिलकर।
चटा दी धूल दुश्मनो को
हमारी एकजुटता ने ही।
नहीं होने दिया उन्हें कामयाब।
हरा दिया उन सबको
ये हमारा हिंदुस्तान है..।

नहीं बांटो इस देश को
धर्म जाती के आधार पर
ये हमारा हिंदुस्तान है..।
जहाँ पर जन्म लिए हो
चौरासी हजार देवी- देवताओं ने।
और दिखाई अपनी अपनी
लीलाएं यहाँ पर।
तभी तो पवित्र देश इसे
कहते है विश्व के सारे लोग।
ये हमारा हिंदुस्तान है..।।

Sanjay Jain Bina

जय जिनेंद्र
संजय जैन “बीना” मुंबई

यह भी पढ़ें :-

रावण का अनुसरण | Geet Ravan ka Anusaran

Similar Posts

  • चिंता की रेखाएं | Chinta par kavita

    चिंता की रेखाएं ( Chinta ki rekhayen )   जीवन पथ है सरल,सरस कोमल किसलय सा फिर मधुर जीवन क्यों ,हो जाता है विषमय सा   खिच जाती है आर ,पार जीवन के पथ पर दिख जाती है खिंची, तनी उभरी मस्तक पर   कहती करुण असहन, वेदना मनुष्यता का जीवन-सुख बिनु तड़प, तड़प मन…

  • अपने अपने राम | Kavita Apne Apne Ram

    अपने अपने राम ( Apne Apne Ram )    अपने अपने राम भजे सब मन में मोतीराम हुए। मार कुंडली रावण बैठा खुद ही राजा राम हुए। मर्यादा का हनन हो रहा संस्कार सारे लुप्त हुए। कुंभकरण सी नींद सोए आचरण विलुप्त हुए। लाज शर्म आंखे खोई शिष्टाचार सब भूल गए। स्वार्थ में अंधे होकर…

  • गौतम बुद्ध पर कविता

    गौतम बुद्ध पर कविता   बुद्ध पूर्णिमा के दिन जन्मे बुद्ध पूर्णिमा के दिन पाया ज्ञान ‘ । बुद्धपूर्णिमा के दिन ही हुआ जिनका महापरिनिर्वाण ‘ । उसे ही हम गौतम बुद्ध कहते है । अक्रोध से क्रोध को भलाई से दुष्ट को दान से कंजूस को सच से झूठ को जीतना सिखाता जो उसे…

  • मुस्कान | Muskaan

    मुस्कान ( Muskaan )    ढा गई गजब मुस्कान तेरे होंठों की देखते ही रह गए झील सी आंखों मे गालों पर उतर आई केसों को लड़ी फेर गई मुस्कान हौले से मुझमें भी… जाने किस घड़ी मे रचा मालिक ने तुझे तुझ सी कोई और नजर आई ही नही समाई तू मुझमें या खुद…

  • साथ | Saath

    साथ ( Saath )    मिलनेवाले तो मिल हि लेते हैं न मिलने वाले तो साथ रहकर भी मिल नही पाते खेल है सारा भावनाओं का बिन चाहत के हम जुड़ नही पाते साथ साथ चलना जरूरी नही होता दूर रहकर भी करीब रह लेते हैं लोग तन और धन का आखिर बजूद हि क्या…

  • तुम्हारा जवाब नहीं | Tumhara Jawab Nahi

    तुम्हारा जवाब नहीं ( Tumhara jawab nahi ) तुम देखते गए,सम्मान से, प्यार से,इकरार से,जॉ निसार से।अनिमेष आंखों से,कुछ ढूँढ रहे थे, या…!डूबना चाह रहे थे?लालटेन की धीमी,लौ में तुमने देखा,एक हसीन प्यारकी अलौकिक रेखा,तुम देखते जा रहे थे,अनमने होते जा रहे थे,चुपके-चुपके छुपकर,देख लेते रुककर ।तुम्हारा जवाब नहीं,तेरे सिवा कोई ख्याल नहीं।प्रभात पहली किरण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *