Chhand Mahatma Buddha

गौतम बुद्ध पर कविता

गौतम बुद्ध पर कविता

 

बुद्ध पूर्णिमा के दिन जन्मे बुद्ध

पूर्णिमा के दिन पाया ज्ञान ‘ ।

बुद्धपूर्णिमा के दिन ही हुआ

जिनका महापरिनिर्वाण ‘ ।

उसे ही हम गौतम बुद्ध कहते है ।

अक्रोध से क्रोध को भलाई से दुष्ट को

दान से कंजूस को सच से झूठ को

जीतना सिखाता जो उसे ही

हम गौतम बुद्ध कहते है ‘ ।

मुक्ति का कारण न करना इच्छाये ।

दुख का कारण इच्छाये बताये ।

अनुभव को साक्षात प्रमाण माने ।

आत्मजयी को जग में विजेता माने ।

उसे ही हम गौतम बुद्ध कहते है ।

इच्छा मोह राग द्वेष सबसे बडे दोष ।

सुखमय होता संतोष का आगोश ।

बताता हमे जो उसे ही हम

गौतम बुद्ध कहते है ।

मनुष्य को जीना चाहिये

होकर समाधिमान व शीलवान ।

मनुष्य को जीना चाहिये

होकर उद्यमी व प्रज्ञावान ।

निष्ठा से करना सिखाता जो धर्म

उसे ही हम गौतम बुद्ध कहते है ।

सिर्फ अपने लिये जी कर कुछ नही

रखा नीरस मोक्ष प्रात करने में ।

आनंद का अनुभव करो

दूसरो को दुख से छुड़ाने में।

जिनके विचार शक्ति और उर्जा देते है

उसे ही हम गौतम बुद्ध कहते है ।

आशा झा
दुर्ग ( छत्तीसगढ़ )

यह भी पढ़ें :-

पाती पढ़ी जो प्रेम की

Similar Posts

  • बस्ता | Kavita Basta

    बस्ता ( Basta )   पीठ पर लादे गोवर्धन-सा बड़ा बस्ता दीखे गिरिधर आ रहे हैं श्यामसुंदर चढ़ रहे वे सोपान शिक्षा के डगमगाते पांव पतले कांपते-हांफते तीसरी में ही ग्ए बन गए हैं फायियान ढ़ो रहे – संसार भर का ज्ञान पूरी पढाई कर निकले जब स्कूल से बन गए हैं बोनसाई शेखर कुमार…

  • मन में बसे मेरे राम | Mere Ram

    मन में बसे मेरे राम ( Man me Base mere Ram )   मन में बसे मेरे राम…श्रीराम, मन में बसे मेरे राम…। प्रेम से बोलो जय श्रीराम…श्रीराम, मन में बसे मेरे राम…।। श्रृद्धा भाव से मैं आया हूं, यह पावन अयोध्या धाम, अहो भाग्य से ही आया हूं, जन्मभूमि है बानूर ग्राम। ज्ञान अज्ञान…

  • समझ नहीं आता | Kavita Samajh Nahi Aata

    समझ नहीं आता ( Samajh Nahi Aata ) कैसी ये उहापोह है समझ नहीं आता क्यों सबकुछ पा जाने का मोह है समझ नहीं आता लक्ष्य निर्धारित किए हुए हैं फिर भी कैसी ये टोह है समझ नहीं आता खुशियों के संग की चाहत है रिश्तों से फिर क्यों विछोह है समझ नहीं आता शिखा…

  • जो जग का करतार प्रभु | Jo Jag ka Kartar Prabhu

    जो जग का करतार प्रभु ( Jo jag ka kartar prabhu )   आस्था विश्वास श्रद्धा से, मनमंदिर में दीप जलाओ। उजियारा हो हृदय में, हरि भजन में मन लगाओ। नीली छतरी वाला ईश्वर, वो जगदीश्वर अंतर्यामी है। सारी दुनिया का रखवाला, सकल चराचर स्वामी है। नानी बाई को भात भरने, सांवरियो खुद आयो हो।…

  • लगाम नहीं है | Lagam Nahin hai

    लगाम नहीं है! ( Lagam nahin hai )    है वो वनवास में लेकिन राम नहीं है, बांसुरी बजाता है लेकिन श्याम नहीं है। किराये के मकान में हम रहते हैं सभी, पर आज की हवाओं में पैगाम नहीं है। इंसानों के जंगल में बसंत नहीं आता, क्योंकि वन की कटाई पे लगाम नहीं है।…

  • यह नवल वर्ष

    यह नवल वर्ष यह नवल वर्षमन में भर देउत्साह और हर्षघटे निराशाओं का तमहों कामयाब हम स्वार्थ का दैत्यकभी छल न सकेअब मंथराकोई चाल चल न सके आशाओं के कँवल खिल जायेंनिर्धारित लक्ष्य मिल जायें हर स्वप्न संपूर्ण होकामना परिपूर्ण हो सुदृढ़ और विश्वास होसार्थक हर प्रयास हो उदय ज्ञान का आदित्य होप्रफुल्लित निरन्तर साहित्य…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *