रिमझिम बूंदों की बहार | Rimjhim Boondon ki Bahar

रिमझिम बूंदों की बहार

( Rimjhim boondon ki bahar )

रिमझिम बूँदों की बहार आई,
हरियाली चहुॅओर देखो छाई।
श्रृंगार करने को आतुर धरित्री,
रीति नवल अभ्यास देखो लाई।

मिट्टी से सोंधी महक उठ रही,
मलय सौरभ से मस्त हो रही।
न भास्कर न रजनी आते गगन में,
बस सावन की रिमझिम बरस रही।

तन तपन राह निहारती प्रिय का,
जंजाल कमोबेश हो रहा जिय का।
अनमनी सारा वक्त समय देखती,
पूजा करती ग्राम देवता डीह का।

धरा समान कर रही नायिका श्रृंगार,
काजल, बिंदी, लाली, इत्र बार-बार।
कपोल शर्म से और लाल हो रहे हैं,
साजन से सावन कर देना इजहार।

पंचमी, तीज, कजली सखियों संग,
मनाएंगे, झूलेगें हम सब भर उमंग।
शिव आराधना करती गोधूलि पहर,
हर गेह बूंद बन बरसे खुशी भर रंग।

प्रतिभा पाण्डेय “प्रति”
चेन्नई

यह भी पढ़ें :-

भारत के | सजल

Similar Posts

  • विरासत | Virasat

    विरासत ( Virasat )    युद्ध और जंग से गुजरते इस दौर में – सड़कों पर चलते एंटी माइनिंग टैंकों और बख्तरबंद गाड़ियों की आवाज़ों के बीच- स्कूलों पर गिरती मिसाइलों से धराशायी होती इमारतों में मासूमों की चीख पुकार के बीच- आसमान में उड़ते अचूक फाइटर जहाजों की कर्णभेदी ध्वनि के बीच – ढहे…

  • यहाँ वहाँ बिखरे पन्नों पर | Hunkar poetry

    यहाँ वहाँ बिखरे पन्नों पर ( Yahan wahan bikhre pannon per )   1. यहाँ वहाँ बिखरे पन्नों पर, नाम लिखा हैं मेरा। धुधंली सी यादों में शायद, नाम लिखा हैं तेरा। शब्द शब्द को जोड़ रहा हूँ, मन मंथन बाकी है, याद नही कि कौन था दिल पे,नाम लिख दिया तेरा।   2. उड़ा…

  • मुझे संभालो | Mujhe Sambhalo

    मुझे संभालो  ( Mujhe Sambhalo )   मुझे संभालो न मेरे दोस्त अमानत की तरह पडा़ रहने दो मुझे यहाँ आफत की तरह इस कदर सबके सीने में उतर जाउंगा मैं की छोड़ न पाओगे मुझे आदत की तरह|| याद रखो मुझे तुम एक कहावत की तरह छोड़ना नहीं कभी मुझे बगावत की तरह यूँ मुसाफ़िर…

  • लम्हे | Lamhe

    लम्हे ( Lamhe )    एक लम्हे में ही कहानी बन जाती है एक लम्हे में ही जीवन बदल जाता है लम्हे के पल को समझना न कम कभी कभी लम्हे में ही जीती बाजी पलट जाती है लम्हे लम्हे ही सांसों का दौर चलता है लम्हे लम्हे ही गगन से बूंद बरसती है लम्हे…

  • हर हाल में मुस्कुराया करें | Har Haal Mein

    हर हाल में मुस्कुराया करें हर हाल में,मुस्कुराया करें ।दुखों को, भूल जाया करें।व्यर्थ के, तनावों में ।जीवन को ना बिताया करें ।जीवन मिलता है, बस एक बार ।इसको ऐसे ना गंवाया करें ।खुशीयों का, लें आनन्द ।रंजों को , भूल जाया करें ।ईश्वर से, जो मिला है ।उस सुख को ही चलो भोगें ।अपनी…

  • दीप जले या दिल | Deep Jale ya Dil

    दीप जले या दिल ( Deep jale ya dil )   जल रहे है दिल ये कैसी दिवाली है कही गरीबी है , कही बदहाली हैं फट रहें हैं बम लोगों की आंख हैं नम इंसानित मरने लगी हैं सभी के मुंह पर गाली हैं जो कहते थे काफिर मारा जाएगा उसका मुल्क चेन अमन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *