देखिए प्रभाव हिन्दी का | Prabhav Hindi Ka

देखिए प्रभाव हिन्दी का

( Prabhav Hindi Ka )

सोते हिन्दी जागते हिन्दी
उठते हिन्दी बैठते हिन्दी
लिखते हिन्दी पढ़ते हिन्दी
देखिए प्रभाव हिन्दी का।

हिंदुस्तान में हिन्दी
पाकिस्तान में हिन्दी
अफगानिस्तान में हिन्दी
देखिए प्रभाव हिन्दी का।

फ्रांस, जर्मनी में हिन्दी
इटली, ईरान में हिन्दी
अमेरिका,जापान में हिंदी
देखिए प्रभाव हिन्दी का।

मॉरीशस, नार्वे में हिंदी
त्रिनिदाद-टोबैगो में हिंदी
बगदाद, फीजी में हिंदी
देखिए प्रभाव हिन्दी का।

वाजपेयी- कविता हिन्दी
मोदी जी का प्रेम हिन्दी
जी-20 में भी देखा हिंदी
देखिए प्रभाव हिन्दी का।

‘भारत ‘ प्रेम है हिन्दी
भारतीय शहर नाम हिंदी
योगी का उत्तरप्रदेश हिंदी
देखिए प्रभाव हिन्दी का।

भारत का अभिमान हिंदी
भारतीय चन्द्रयान-३ हिंदी
आदित्य अभियान है हिंदी
देखिए प्रभाव हिन्दी का।

हर जन्मदिन पर हिंदी
हर त्यौहार पर हिंदी
बात व्यवहार में हिन्दी
देखिए प्रभाव हिन्दी का।

डॉ. आलोक रंजन कुमार

डॉ. आलोक रंजन कुमार

जपला, पलामू, झारखंड।

यह भी पढ़ें:-

वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. आलोक रंजन कुमार से साक्षात्कार


Posted

in

by

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *