हमें आपसे | Ghazal Hame Aapse

हमें आपसे 

( Hame Aapse )

हमें आपसे अब शिक़ायत नही है ।
मगर अब किसी से मुहब्बत नही है ।।१

झुके सिर हमारा किसी नाज़नी पे ।
अभी इस जहाँ में वो सूरत नहीं है ।।२

जिसे चाहने में भुलाया खुदी को ।
वही आज कहता हकीकत नही है ।।३

कसम आज अपनी उसे देकर देखो ।
जिसके लिए दिल में नफ़रत नही है ।।४

बहुत चोट खाए हुए हो प्रखर तुम ।
बता दो उसे भी कि उल्फ़त नहीं है ।।५

Mahendra Singh Prakhar

 

महेन्द्र सिंह प्रखर 

( बाराबंकी )

यह भी पढ़ें:-

यहाँ संहार राखी का | Ghazal Sanhar Rakhi ka

Similar Posts

  • यह हा़ल है हमारा | Ye Haal Hai Hamara

    यह हा़ल है हमारा ( Ye Haal Hai Hamara ) यह हा़ल है हमारा मुरव्वत के बाद भी।तन्हा खड़े हैं सबसे मुह़ब्बत के बाद भी। अल्लाह जाने किसकी लगी है नज़र हमें।अफ़सुर्दगी है रुख़ पे मुसर्रत के बाद भी। रह-रह के उनकी याद सताती है इस क़दर।आती नहीं है नींद मशक्कत के बाद भी। लाया…

  • तारीफ़ तेरे हुस्न की | Tarif Tere Husn ki

    तारीफ़ तेरे हुस्न की ( Tarif Tere Husn ki ) तारीफ़ तेरे हुस्न की हर शाम करेंगेमहबूब तेरे इश्क़ में हम नाम करेंगे डरते न ज़माने से हुकूमत हो किसी कीइज़हार ए मुहब्बत भी सरे-आम करेंगे जो मोम था पत्थर हुआ दिलदार भी लेकिनखुद क़त्ल भी हों उसको न बदनाम करेंगे ऊँचा हो भले दाम…

  • अस्मत | Asmat

    अस्मत ( Asmat ) हर तरफ एक कोहराम मचा है, लगता है हर दिल में आग लगा है। नरभक्षी जैसे झपट रहे एक दूसरे पर, मानो इंसान के अंदर का जानवर जगा है। सभी शामिल हो गए फरेबी भीड़ में, अब किसी का साफ नहीं गिरेबान बचा है। अपने ही अपनों का हक़ खाने लगा…

  • इंतज़ार किया | Emotional Intezaar Shayari

    इंतज़ार किया ( Intezaar kia ) पूरा तेरा हरिक क़रार किया हमने पतझड़ को भी बहार किया उसके आगे किसी की क्या चलती वक़्त ने जिसको ताजदार किया ज़ख़्मी होकर भी मैं रहूँ ज़िन्दा किस हुनर से मेरा शिकार किया दुखती रग पर ही तुम ने हाथ रखा हाय क्या मेरे ग़मगुसार किया बात उसकी…

  • इरादा आप का | Irada Aapka

    इरादा आप का ( Irada Aapka ) अब इरादा आप का सरकार क्या है इस कहानी में मिरा किरदार क्या है। चंद सिक्कों में अना बिकती यहां पर और तुम कहते हो की बाज़ार क्या है। दोस्त चारागर दवा जो दे रहा तू ज़हर की उसमें बता मिक़दार क्या है। पैरवी वो मुद्दई ही कर…

  • ये दुखदाई है | Ghazal Ye Dukhdai Hai

    ये दुखदाई है ( Ye Dukhdai Hai )   आसमां छूती मेरे मुल्क़ में मँहगाई है मुफ़लिसों के लिए अब दौर ये दुखदाई है सींचते ख़ून पसीने से वो खेती अपनी उन किसानों के भले पाँव में बेवाई है साँस लेना हुआ दुश्वार तेरी दुनिया में अब तो पैसों में यहाँ बिक रही पुरवाई है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *