Tumhare Baad

तुम्हारे बाद | Tumhare Baad

तुम्हारे बाद

( Tumhare Baad )

साँसें थमी हैं ख़त्म भी किस्सा तुम्हारे बाद
बिखरा है मेरा जिस्म सरापा तुम्हारे बाद

कतरे से हो गए हैं समुंदर तवील से
ख़ुद पे रहा न हमको भरोसा तुम्हारे बाद

कैसे सुनाएं बज़्म में क़िस्सा-ए-इश्क़ हम
शाइर बना है दिल ये हमारा तुम्हारे बाद

मझधार में खड़े हैं मनाज़िर अजीब हैं
कैसे मिले बताओ किनारा तुम्हारे बाद

ख़्वाबों की किरचियाँ हैं, मेरी चश्मे-नम में कुछ,
तौबा, है महवे-यास, तमन्ना तुम्हारे बाद।

हर सम्त तीरग़ी है अकेला है एक शख़्स
सूना -सा लग रहा ये दरीचा तुम्हारे बाद

तश्ते-मुराद भी तो है, मीना तही मेरा,
हर्गिज़ न बन सका कोई मेरा तुम्हारे बाद।

Meena Bhatta

कवियत्री: मीना भट्ट सि‌द्धार्थ

( जबलपुर )

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • बस हमें ख़बर नहीं | khabar Shayari

    बस हमें ख़बर नहीं ( Bas hamen khabar nahin )    देख पाये जो उसे ,ऐसी हर नज़र नहीं हर जगह है वो ख़ुदा ,बस हमें ख़बर नहीं सब मरेंगे एक दिन ,बात है ये लाज़मी कोई इस जहान में, दोस्तो अमर नहीं दिल मिला है गर तुझे ,तो मिलेगा दर्द भी दर्द से तो…

  • कैसी बहार पर है वतन | Watan ke Halat par Ghazal

    कैसी बहार पर है वतन ( Kaisi bahar par hai watan )    किस तरह के निखार पर है वतन भुखमरी की कगार पर है वतन जिनके लहज़े भरे हैं नफ़रत से वो ये कहते हैं, प्यार पर है वतन इतनी महंगाई बढ़ गई हर सू हर घड़ी बस उतार पर है वतन मुल्क के…

  • इंसान | Insaan

    इंसान ( Insaan )    हर सू हैं झूठे इंसान अब कम हैं सच्चे इंसान मेरी मुट्ठी में भगवान करता है दावे इंसान अपनी ख़ुदग़र्ज़ी में अब भूल गया रिश्ते इंसान सोच समझ के कर विश्वास अब कम हैं अच्छे इंसान लोगों को जो चुभ जाये शौक़ न वो पाले इंसान जिस रस्ते पर दाग़…

  • मुझे अपना बना लो | Mujhe Apna Bana Lo

    मुझे अपना बना लो ( Mujhe Apna Bana Lo )   मुझे अपना बना लो सनम दिल में बसा लो //1 नहीं रक्खो ख़फ़ा दिल गले से तुम लगा लो //2 हसद दिल से मिटेगा मुहब्बत की दवा लो //3 सनम रिश्ता न तोड़ो मुहब्बत से निभा लो //4 बचोगे नफ़रतों से मुहब्बत की दुआ…

  • क्या कहने | Kya Kahne

    क्या कहने इक तो जुल्फें दराज़, क्या कहनेउसपे बाहें ग़ुदाज़, क्या कहने मुँह को तेड़ा किये यूँ बैठे हैंहुस्न और उसपे नाज़, क्या कहने अहले-दुनिया को ताक पर रख करएक उसका लिहाज़, क्या कहने जब भी गाऐ तो अंदलीब लगेउस पे परवाज़-ए-बाज़, क्या कहने गुफ़्तुगू भी पहेलियों जैसीऔर आँखों में राज़, क्या कहने कल तलक…

  • तो और क्या करते | To Aur Kya Karte

    तो और क्या करते ( To Aur Kya Karte ) वो अपना ग़म न छिपाते तो और क्या करतेनज़र न अपनी झुकाते तो और क्या करते अज़ल से दुश्मनी पाले थे यार हमसे वोहमारा दिल न जलाते तो और क्या करते रवानी चाहती है ज़िंदगी हमारी भीक़दम अगर न बढ़ाते तो और क्या करते क़ज़ा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *