Sarsi Chhand

सरसी छंद : गीत

सरसी छंद

( Sarsi Chhand )

करते हो किन बातों पर तुम , अब इतना अभिमान ।
आज धरा को बना रहा है , मानव ही शमशान ।।
करते हो किन बातों पर तुम …

भूल गये सब धर्म कर्म को , भूले सेवा भाव ।
नगर सभी आगे हैं दिखते , दिखते पीछे गाँव ।।
मानवता रोती है बैठी , सुन्न पड गये कान ।
पत्थर के महलों में रहकर , पत्थर है इंसान ।।
आज धरा को बना रहा है ….

माया के पथ पर चलकर ही , खोई है पहचान ।
असली दौलत से मानव अब , रहता है अन्जान ।।
किसको देवे दोष आज हम , सूना पड़ा विहान ।
सुख की खातिर भटक रहा है , मानव बन शैतान ।।
आज धरा को बना रहा है…

क्यों मुर्गे की बाँग सुने यह , क्यों कागा के बोल ।
व्यर्थ ही शोर मचाते हैं यह , पास घड़ी अनमोल ।।
मिटा फूस के घर को देखो , बनता आज महान ।
जंगल-जंगल उजड़ गये है , राहें हैं वीरान ।।
आज धरा को बना रहा है ….

रही नही देखो अब छाया , राही हैं हैरान
तरस रहे पानी को सब ही , कोई नही निदान ।।
काले-काले मेघ दिखे जो , लाये अब तूफान ।
दिखा रही है प्रकृति सभी को , सबकी ऊँची शान ।।
आज धरा को बना रहा है ….

अभी समझ लो भाई मेरे , कुदरत का फरमान ।
ढ़ह जायेगी दुनिया सारी , होंगे नहीं मकान ।।
दौलत के दम पर कितने दिन , पाओगे सम्मान ।
पानी वाले बादल अब तो , दिखते न आसमान ।।
आज धरा को बना रहा है …..

करते हो किन बातों पर तुम , अब इतना अभिमान ।
आज धरा को बना रहे क्यों , तुम ही अब शमशान ।।

Mahendra Singh Prakhar
Mahendra Singh Prakhar

महेन्द्र सिंह प्रखर 

( बाराबंकी )

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • छंद घूंघट | मनहरण घनाक्षरी

    छंद घूंघट मान मर्यादा रक्षक, लाज शर्म धर ध्यान। चार चांद सौंदर्य में, घूंघट सजाइए। प्रीत की फुहार प्यारी, सुंदर सुशील नारी। पिया मन को लुभाती, घूंघट लगाइए। गौरी का श्रृंगार सौम्य, प्रियतम मन भाए। गोरा मुखड़ा चमके, घूंघट दिखाइए। पहने परिधान वो, घर की पहचान वो। भारत की शान नारी, घूंघट हटाइए। कवि : रमाकांत…

  • तुलसीदास जी | Chhand Tulsidas Ji

    तुलसीदास जी ( Tulsidas Ji ) मनहरण घनाक्षरी   तुलसी प्यारे रामजी, राम की कथा प्यारी थी। प्यारा राम रूप अति, रामलीला न्यारी थी।   राम काव्य राम छवि, नैनों में तुलसीदास। रामचरितमानस, राम कृपा भारी थी।   चित्रकूट चले संत, दर्शन को रघुनाथ। रामघाट तुलसी ने, छवि यूं निहारी थी।   राम नाम रत…

  • क्षमा | Poem in Hindi on Kshama

    क्षमा ( Kshama )  रूपहरण घनाक्षरी   दया क्षमा हो संस्कार, सदाचार और प्यार। परोपकार गुण को, घट नर ले उतार। व्यक्तित्व को चार चांद, यश कीर्ति हो अपार। क्षमा बड़ों का गहना, भव सागर दे तार। बड़े वही जगत में, छोटों को करते माफ। तारीफ में ताकत है, परचम ले विस्तार। क्षमा वीरों को…

  • संगत | Sangat par chhand

    संगत ( Sangat )    अधरों पर मुस्कान हो, सुर सुरीली तान हो, वीणा की झंकार बजे, गीत जरा गाइए। नेह की बरसात हो, सुहानी सी प्रभात हो, अपनों का साथ मिले, जरा मुस्कुराइए। जीवन में बहार हो, मधुर सा संसार हो, मित्रों की संगत मिले, खुशियां मनाइए। पल-पल खुशी मिले, बने ऐसे सिलसिले, यश…

  • स्कंदमाता | माहिया छंद

    स्कंदमाता ( Skandmata )   स्कंदमाता कल्याणी पर्वत निवासिनी रक्षा करें दुर्गा मां   गूंजता दरबार मां जयकार हो रही जले अखंड ज्योत मां   यश वैभवदात्री दो वरदान भवानी सुनो महागौरी मां   जय माता जगदंबे मां शेरावाली आओ दानव दलनी   दुर्गा माता रानी कमल नयन वाली मां जगत की करतार   तुम…

  • शीश शिव गंगा धरे

    शीश शिव गंगा धरे ( छन्द : मनहरण घनाक्षरी ) शीश शिव गंगा धरे ,सब ताप कष्ट हरे,जप नाम शिव प्यारे ,तब होगे काम रे!!!शिव पूजा सब करे ,आज होगे काज पूरे,गुंज रहा सारी सृष्टी,सदाशिव नाम रे !!!शिव प्रिय बिल्व फल ,भक्त लिये गंगाजल,प्रभुल्लित सब चले ,शिवाप्रिया धाम रे !!!शिव पर्व जब आया ,साथ सब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *