Sarsi Chhand

सरसी छंद : गीत

सरसी छंद

( Sarsi Chhand )

करते हो किन बातों पर तुम , अब इतना अभिमान ।
आज धरा को बना रहा है , मानव ही शमशान ।।
करते हो किन बातों पर तुम …

भूल गये सब धर्म कर्म को , भूले सेवा भाव ।
नगर सभी आगे हैं दिखते , दिखते पीछे गाँव ।।
मानवता रोती है बैठी , सुन्न पड गये कान ।
पत्थर के महलों में रहकर , पत्थर है इंसान ।।
आज धरा को बना रहा है ….

माया के पथ पर चलकर ही , खोई है पहचान ।
असली दौलत से मानव अब , रहता है अन्जान ।।
किसको देवे दोष आज हम , सूना पड़ा विहान ।
सुख की खातिर भटक रहा है , मानव बन शैतान ।।
आज धरा को बना रहा है…

क्यों मुर्गे की बाँग सुने यह , क्यों कागा के बोल ।
व्यर्थ ही शोर मचाते हैं यह , पास घड़ी अनमोल ।।
मिटा फूस के घर को देखो , बनता आज महान ।
जंगल-जंगल उजड़ गये है , राहें हैं वीरान ।।
आज धरा को बना रहा है ….

रही नही देखो अब छाया , राही हैं हैरान
तरस रहे पानी को सब ही , कोई नही निदान ।।
काले-काले मेघ दिखे जो , लाये अब तूफान ।
दिखा रही है प्रकृति सभी को , सबकी ऊँची शान ।।
आज धरा को बना रहा है ….

अभी समझ लो भाई मेरे , कुदरत का फरमान ।
ढ़ह जायेगी दुनिया सारी , होंगे नहीं मकान ।।
दौलत के दम पर कितने दिन , पाओगे सम्मान ।
पानी वाले बादल अब तो , दिखते न आसमान ।।
आज धरा को बना रहा है …..

करते हो किन बातों पर तुम , अब इतना अभिमान ।
आज धरा को बना रहे क्यों , तुम ही अब शमशान ।।

Mahendra Singh Prakhar
Mahendra Singh Prakhar

महेन्द्र सिंह प्रखर 

( बाराबंकी )

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • नसीहतें | Nasihaten Chhand

    नसीहतें ( Nasihaten )     नसीहतें मां-बाप की सुन लेना एक बार जिंदगी सुधर जाए एतबार कीजिए   भला चाहते आपका अपने ही देते सीख बड़ों की नसीहतों को सम्मान दीजिए   नसीहतें ना दीजिए कर्म भी जग में करे हुनर दिखला कर खूब यश लीजिए   जिंदगी की जंग में भी हौसला रखना…

  • शिव | Shiva | Chhand

    शिव ( Shiva ) मनहरण घनाक्षरी   नाग वासुकी लपेटे, गले सर्प की माला है। त्रिनेत्र त्रिशूलधारी, शंकर मनाइए।   डमरु कर में लिए, नटराज नृत्य करें। चंद्रमा शीश पे सोहे, हर हर गाइये।   जटा गंगधारा बहे, कैलाश पे वासा प्रभु। गोरी संग गणेश को, बारंबार ध्याइये।   त्रिपुरारी शिव भोले, शंकर दया निधान।…

  • गाँव | Gaon par chhand

    गाँव ( Gaon ) मनहरण घनाक्षरी   टेडी मेडी पगडंडी, खलिहानों की वो क्यारी। ठंडी-ठंडी बहारों में, गांव चले आइए।   मीठे मीठे बोल मिले, सद्भाव प्रेम गांव में। हरे भरे पेड़ पौधे, ठंडी छांव पाइए।   खुली हवा में सांस लो, हरियाली का आनंद। चौपाल में चर्चा चले, प्रेम बरसाइये।   सुख-दुख बांटे सब,…

  • पुलकित | Chhand pulkit

    पुलकित ( Pulkit )  जलहरण घनाक्षरी   कोना कोना पुलकित, सौंधी चली पुरवाई, नव पल्लव बगिया छाई उमंगे भावन। घट घट उल्लास हो, महकती फुलवारी, नजारे मनभावन, चहक उठा सावन। खुशहाली आनंद से, सबकी झोली भरता, गीत बने अधरों पे, ईश्वर नाम पावन। लहर लहर नदी, सागर उमड़ा आता, मनमोहक मुस्कान, पुलकित रहे मन।  …

  • Chhand Shailputri | शैलपुत्री

    शैलपुत्री   मनहरण घनाक्षरी   शैलपुत्री वृषारूढ़ा, गिरिराज प्रिय सुता। त्रिशूलधारी भवानी, दुख हर लीजिए।   मंगलकारणी माता, दुखहर्ता सुखदाता। कमल नयनी देवी, वरदान दीजिए।   पार्वती मां हेमवती, शिव गौरी जगदंबे। यश कीर्ति वैभव दो, माता कृपा कीजिए।   सजा दरबार तेरा, अखंड ज्योति जलती। शक्ति स्वरूपा अंबे, शरण में लीजिए।   रचनाकार : रमाकांत…

  • वरदान | Vardan Chhand

    वरदान ( Vardan ) मनहरण घनाक्षरी     जिंदगी वरदान से, कम ना समझ लेना। हंसी खुशी आनंद से, जीवन बिताइये। मात पिता आशीष दे, करो सेवा भरपूर। चरण छूकर प्यारे, वरदान लीजिए। साधु संत ऋषि मुनि, करे जप तप योग। वरदान से सिद्धियां, शुभ कार्य कीजिए। बड़े-बड़े महारथी, योद्धा वीर बलवान। कठोर तपस्या करें,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *