Shardha Ram Phillauri

पंडित श्रद्धाराम फिल्लौरी | Shardha Ram Phillauri

पंडित श्रद्धाराम फिल्लौरी

( Shardha Ram Phillauri )

हे! संत साहित्य सरोवर के, मैं तुझ पे अभिमान करूँ
अर्पण करके क़लम मैं तुझको, हृदय से सम्मान करूँ॥

सहज सरल व्यक्तित्व तुम्हारा, साहित्य अद्भुत रचा न्यारा
बहायी प्रेम की रस-धारा, शत-शत मैं प्रणाम करूँ॥

विश्व-विख़्यात लिखी आरती, सभी के हृदय को जो ठारती
नत-मस्तक हैं सभी भारती, मैं भी उसका गुण गान करूँ॥

ज्ञान के तुम तो हो चैतन्य, अदभुत तुम ने रचा है साहित्य
चमके जैसे हो आदित्य, ख़ुद को मैं कुरबान करूँ

शब्दों में बहते भाव सुनहरे, कुछ सहज हैं,
कुछ हैं गहरे जो काग़ज़ पर आ कर ठहरे, मैं उनका रस-पान करूँ ॥

ज्ञान की गहरी पैठ बनाई, साहित्य की सेवा खूब निभाई
शब्दों की वो ज्योति जलाई, निस दिन उसे बयान करूँ॥

मन व्याकुल है तु‌झ‌ को खोकर, रचनाओं के हार पिरो कर
हर्ष-विषादों से मुक्त हो कर, पल-पल तेरा ध्यान करूँ॥

डॉ जसप्रीत कौर फ़लक
( लुधियाना )

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • अवशेषी पुस्तिका | Avsheshi Pustika

    अवशेषी पुस्तिका ( Avsheshi Pustika )   ना सारांश ना ही उद्धरण; ना प्रतिमान ना ही प्रतिच्छाया छोटी सी स्मृति भरी अशुद्ध संवेदी अवधारणा हूँ… अप्रचलित परिच्छेदों; त्रुटियों से पूर्ण परित्यक्ता कही जाने वाली अधुरी सी गूढ़ कहानी हूँ… मेरे घटिया शब्दों के प्रत्युत्तर में तुम्हारी सभ्य खामोशी के अर्थ ढूँढने की कोशिश करती सस्ती…

  • दिल की बातें | Dil ki baatein

    दिल की बातें ( Dil ki baatein )   सुनो , बरसों पहले जो नहीं किया वो अब कर दो तो सही जो तब नहीं कहा , वो अब कह दो तो सही…   मौसम तब भी थे, मगर दस्तूर न थे अब दस्तूर है ,तो लौटा लो वो गया मौसम तो सही….   दिल…

  • अलौकिक प्रतिष्ठा

    अलौकिक प्रतिष्ठा तुम शब्दों से परे हो,तुम्हें बयाँ करना मेरे लिए आसान नहीं।तुम्हारी सरलता में छिपा है गहराई का सागर,तुम्हारी मुस्कान में है दुनिया का उजाला। तुम वो हो, जो खुद को भूलकर,हर पल दूसरों के लिए जीता है।तुम्हारी सोच, सकारात्मकता का एक दर्पण है,जो हर अंधकार में रोशनी लाती है। तुम्हारे कंधों पर समाज…

  • जनकवि अदम गोंडवी

    जनकवि अदम गोंडवी मैं प्रणाम, वंदन,नमन का चंदन आपको बार-बार हर बार करता हूं,स्मृति में रहो आप हमारे और जग के,यही प्रयत्न मैं हर बार करता हूं।मन को झकझोरती आपकी कविता, जग को दिखाई राह सच्चाई लेखनी से,जन कवि अदम गोंडवी जी को मैं साष्टांग दंडवत प्रणाम करता हूं।। गरीबी को बताई सच्चाई लाज तेरी,…

  • इंसानियत की राह पर | Insaniyat ki Raah Par

    इंसानियत की राह पर ( Insaniyat ki Raah Par )   इंसानियत की राह पर इंसान जब चलने लगेगा ! हृदय में तम से घिरा जो नूर है स्वयं ही दिखने लगेगा!! मंदिर मस्जिद गुरुद्वारे चर्च में तुमको नहीं दिख पाएगा! दीन दुखी निबलों विकलों की सेवा में वो मिल जाएगा !! मंत्र, जप- तप,…

  • महामारी | Kavita

    महामारी ( Mahamari )   विकट समय में आज परीक्षा मानवता के नाम की चंद  सांसों  का  खेल  सारा संपदा किस काम की भूखे को भोजन मिल जाए क्या करना भंडार का अच्छे कर्मों की चर्चा चलती कहना है संसार का रोगी को दवा और सेवा मिल जाए अच्छी बात मानवता  अब गर्त में सोई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *