Insaniyat ki Raah Par

इंसानियत की राह पर | Insaniyat ki Raah Par

इंसानियत की राह पर

( Insaniyat ki Raah Par )

 

इंसानियत की राह पर इंसान
जब चलने लगेगा !
हृदय में तम से घिरा जो नूर है
स्वयं ही दिखने लगेगा!!

मंदिर मस्जिद गुरुद्वारे चर्च में
तुमको नहीं दिख पाएगा!
दीन दुखी निबलों विकलों की
सेवा में वो मिल जाएगा !!

मंत्र, जप- तप, ध्यान, अजान से
कुछ नहीं हो पाएगा !
जब तलक निर्मल न हो उर कुछ
हासिल नहीं कर पाएगा!

मोह माया छोड़ कर सम दृष्टि
जब आ जाएगी !
स्वकर्म सारे पूर्ण कर संतुष्टि
जब मिल जाएगी !!

‘जिज्ञासु’ जन मोक्ष का ध्रुव सत्य
यह सब जानलो !
जीवन मृत्यु के दुष्चक्र से मुक्ति
तब मिलेगी मानलो !!

kamlesh

कमलेश विष्णु सिंह “जिज्ञासु”

यह भी पढ़ें :-

हे राम तुम्हारे भारत में

Similar Posts

  • होलिका दहन | Poem Holika Dahan

    होलिका दहन ( Holika Dahan ) ( 2 )  करना है काम एक आज होलिका दहन में जलानी है कमी एक जो भि है निज के मन में अधर्म पर धर्म की जीत का प्रमाण समक्ष होगा करें दूर कल क्यों, आज के दिन हि प्रत्यक्ष होगा तब हि इन शुभ कामनाओं का कोई अर्थ…

  • हार्ट अटैक | Heart attack par kavita

    हार्ट अटैक ( Heart attack )      बेहद ज़रूरी है सभी को आज यें एक बात बताना, स्वस्थ शरीर के लिए ज़रूरी स्वस्थ दिल का होना। पैसे भले यें कम कमाना पर स्वास्थ्य ध्यान रखना, बढ़ रहा है दिल का दौरा यें हार्ट अटैक का होना।।   कोई बातों ही बातों में सभी से…

  • श्री रामवतार जी | Shri Ramvatar Ji

    श्री रामवतार जी ( Shri Ramvatar Ji )   श्री रामवतार जी,प्रेरणा पुंज आदर्श शिक्षक पर्याय ************* स्नेहिल व्यक्तित्व प्रेरक कृतित्व , शोभना शिक्षा विभाग राजस्थान । परम शिक्षक पद सेवा स्तुति, सरित प्रवाह स्काउटिंग प्रज्ञान । कर्तव्य निष्ठ अनूप नैतिक छवि, शिक्षण अधिगम नव अध्याय । श्री रामवतार जी,प्रेरणा पुंज आदर्श शिक्षक पर्याय ।।…

  • तर बतर. | Tar Batar

    तर बतर. ( Tar batar )    घुल जाने दो सांसों मे सांसे अपनी यूं ही ये जिंदगी तर बतर हो जाए तेरी बाहों के आलिंगन मे रहूं सदा तेरे साए मे जिंदगी बसर हो जाए न खौफ जमाने का सताए मुझे न कभी दूर तू जाए मुझसे धड़कते रहें यूं ही दिल हरदम शिकवा…

  • इतने शून्य उफ इतने शून्य

    इतने शून्य उफ इतने शून्य इतने शून्य उफ इतने शून्यये शून्य जीवनये जीवन का शून्यये आसमान शून्यये आसमानों में शून्यये रिश्ते शून्यये लहू में बहता शून्यइतने शून्य.. उफ इतने शून्यशून्य ही शून्यदुनिया का नही पता मगर मैं तो रह गया दंग.इतने शून्य उफ इतने शून्य.लड़ने को कहते सब मगर शून्य से कैसे करे कोई जंगदुनिया…

  • मैं मरूँगा | Kavita main Marunga

    मैं मरूँगा ( Main Marunga )   मैं नहीं मरूँगा किसी सड़क दुर्घटना में नदी या तालाब में डूब कर !   मैं नहीं मरूँगा किसी ज़हर के सेवन से या नशे का आदि होने से !   मैं नहीं मरूँगा पँखे से लटक कर या किसी पेड़ पर झूल कर !   मैं नहीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *