Karwa Chauth Ka

करवाचौथ का | Karwa Chauth Ka

करवाचौथ का

दिख रहा दीवाना जन-जन तुमको करवा चौथ का
भरना होगा आज दामन तुमको. करवा चौथ का

हाथ खाली आ गये लाये नहीं उपहार कुछ
ध्यान तो रखना था साजन तुमको करवा चौथ का

कर दिया क्या क्या निछावर मैंने तुम पर प्यार से
याद दिलवायेगा दर्पन तुमको करवा चौथ का

प्यार से पानी पिलाना खोलूँगी उपवास तब
दे ही देगा कुछ दुआ मन तुमको करवा चौथ का

सज सँवरने में लगेगी और थोड़ी देर कुछ
फिर घुमाऊँगी मैं गुलशन तुमको करवा चौथ का

घिर गया है चाँद बादल में नज़र आता नहीं
अब्र लगता होगा दुश्मन तुमको करवा चौथ का

इस जुदाई में यही बस सोचती साग़र हूँ मैं
याद क्या आता नशेमन तुमको करवा चौथ का

Vinay

कवि व शायर: विनय साग़र जायसवाल बरेली
846, शाहबाद, गोंदनी चौक
बरेली 243003

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • कोई अपना यार नहीं | Koi Apna Yaar Nahin

    कोई अपना यार नहीं ( Koi apna yaar nahin )   कोई अपना यार नहीं तन्हा हूँ दिलदार नहीं हूँ सच्चा में भरा वफ़ा कोई मैं अय्यार नहीं देखें है वो रोज़ मुझे उल्फ़त की इज़हार नहीं फ़ैले कैसे उल्फ़त फ़िर फ़ूल भरा गुलज़ार नहीं जानें वो गुम कहाँ हुआ उसका हो दीदार नहीं देता…

  • ज़िन्दगी यूँ थमी नहीं होती

    ज़िन्दगी यूँ थमी नहीं होती ग़ुम हमारी ख़ुशी नहीं होतीज़िन्दगी यूँ थमी नहीं होती अपनी मंज़िल अगर हमें मिलतीआँख में फिर नमी नहीं होती साथ देते अगर जहां वालेदूर वो भी खडी नहीं होती मेरे रब का करम हुआ ये तोहाथ मंहदी लगी नहीं होती। तुमको मालूम ही नहीं शायदज़िन्दगी सुख भरी नहीं होती जबसे…

  • फिर कोई तस्वीर | Phir Koi Tasveer

    फिर कोई तस्वीर ( Phir Koi Tasveer ) आज सतह -ए- आब पर इक अक्स लहराने लगाफिर कोई तस्वीर बन कर सामने आने लगा जब से हम को देखकर इक शख़्स शर्माने लगादिल न जाने क्या हमें मफ़्हूम समझाने लगा खिल उठे हैं जब से मेरे घर के गमलों में गुलाबमेरे घर के रास्तों पर…

  • यहाँ चंचल नयन वाली कहाँ है

    यहाँ चंचल नयन वाली कहाँ है दिखाओ वह घटा काली कहाँ हैयहाँ चंचल नयन वाली कहाँ है जुबाँ उसकी सुनों काली कहाँ हैदरख्तों की झुकी डाली कहाँ है गुजारा किस तरह हो आदमी काजमीं पर अब जगह खाली कहाँ है जिसे हम चाहते दिल जान से अबहमारी वो हँसी साली कहाँ है मिलन अब हो…

  • मेरे साथ साथ | Mere Sath Sath

    मेरे साथ साथ ( Mere Sath Sath ) पहाड़ बन के मेरे साथ साथ चलता रहा वो एक टुकड़ा था बादल को जो बदलता रहा लिपट गई तो कलेजे को पड़ गई ठंडक और इतनी ठंड की फिर रोम रोम जलता रहा जो लोग पहले ग़लत कर चुके दुआ उनको उन्हीं को देख के हर…

  • कौन देता सहारा किसी को

    कौन देता सहारा किसी को कौन देता सहारा किसी कोलोग जीते हैं अपनी ख़ुशी को रश्क करने लगे तुझ से दुनियाइतना रंगीन कर ज़िन्दगी को इक मुसाफ़िर ने दिल में उतर करदिल से बाहर किया है सभी को मिन्नतें कर के तौबा भी कर लीछोड़िए आप अब बरहमी को झुक गये वक़्त के फ़ैसले पररोते…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *