तुम्हारा नाम

तुम्हारा नाम | Tumhara Naam

तुम्हारा नाम

( Tumhara Naam )

न याद-ए-आब-जू आए न याद-ए-आबशार आए।
तुम्हारा नाम ही लब पर हमारे बार-बार आए।

रहें होश-ओ-हवास़ अपने सलामत उस घड़ी या रब।
हमारे सामने जिस दम जमाल-ए-ह़ुस्ने-यार आए।

अभी दौर-ए-ख़िजां है तुम अभी से क्यों परेशां हो।
सजा लेना नशेमन को गुलों पर जब निखार आए।

सजा रक्खी है जिसके वास्ते यह अन्जुमन दिल की।
कभी तो इस तरफ़ वो ऐ मिरे परवरदिगार आए।

हमारा नाम भी शामिल है तेरे ग़म गुसारों में।
हमें भी याद कर लेना ख़िजां में जब बहार आए।

इसी में है अगर उनकी ख़ुशी तो ऐ मिरे मौला।
मयस्सर जीत हो उनको मिरे ह़िस्से में हार आए।

नज़र अन्दाज़ियां उनकी हमारी जान लेतीं हैं।
हमारी ज़ीस्त बढ़ जाए उन्हें गर हम पे प्यार आए।

कभी शोअ़ले बरसते हैं कभी बिजली कड़कती है।
ख़ुदाया कोई तो मौसम इधर भी साज़गार आए।

हमारे कहने-सुनने का तभी हो फ़ायदा कोई।
फ़राज़ उनको हमारी बात पर गर ऐतेबार आए।

सरफ़राज़ हुसैन फ़राज़

पीपलसानवी

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • जाने क्यों इतराते हैं लोग…?

    जाने क्यों इतराते हैं लोग…? खुद को समझदार समझकर जाने क्यों इतराते हैं लोग,प्रश्नों के जाल में आकर खुद ब खुद फँस जाते हैं लोग। सच की परछाई से डरकर नज़रें क्यों चुराते हैं लोग,झूठ के सहारे दुनिया में मेले क्यों सजाते हैं लोग। रिश्तों की सौदागरी में दिल का वज़न भुला बैठे,फ़ायदे की ख़ातिर…

  • घर की इज़्ज़त | Ghar ki Izzat

    घर की इज़्ज़त ( Ghar ki Izzat ) यह हुनर दिल में ढाल कर रखनाघर की इज़्ज़त सँभाल कर रखना हर तरफ़ हैं तमाशबीन यहाँकोई परदा भी डाल कर रखना मैं भी दिल में तुम्हारे रहता हूँअपने दिल को सँभाल कर रखना हर ग़ज़ल अंजुमन में छा जायेदर्द दिल का निकाल कर रखना मैं हूँ…

  • सौगात सावन में | Saugaat Sawan Mein

    सौगात सावन में ( Saugaat Sawan Mein ) तुम्हारी चाहतें हमको मिली सौगात सावन में । जताकर प्यार को अब हम करें शुरुआत सावन में ।१ बढ़ाना है नहीं तुझसे मुझे अब राबता कोई सतायेगा मुझे फिर से तू हर इक रात सावन में ।। २ झुकाकर क्यों नयन बैठे हमें अब लूटने वाले। सुना…

  • हमदम मेरे | Humdum Shayari

    हमदम मेरे ( Humdum Mere ) हमदम मेरे कब आओगे या ऐसे ही तड़पाओगे वक़्त है अब भी आ जाओ तुम वक़्त गया तो पछताओगे उतना ही उलझेंगी काकुल जितना इनको सुलझाओगे आ भी जाओ बाहों में अब कब तक यूं ही तरसाओगे फोन पे ही फ़रमा दो दिलबर हम पे करम कब फ़रमाओगे खोल…

  • ज़िन्दगी यूँ थमी नहीं होती

    ज़िन्दगी यूँ थमी नहीं होती ग़ुम हमारी ख़ुशी नहीं होतीज़िन्दगी यूँ थमी नहीं होती अपनी मंज़िल अगर हमें मिलतीआँख में फिर नमी नहीं होती साथ देते अगर जहां वालेदूर वो भी खडी नहीं होती मेरे रब का करम हुआ ये तोहाथ मंहदी लगी नहीं होती। तुमको मालूम ही नहीं शायदज़िन्दगी सुख भरी नहीं होती जबसे…

  • तेरे सिवा | Tere Siva

    तेरे सिवा ( Tere Siva )   अभी तक फ़ूल वो फेंका नहीं हमने कोई तेरे सिवा देखा नहीं हमने किया है याद तुझको हर घड़ी दिल में कि कोई और सोचा नहीं हमने गयी क्यूँ छोड़कर तू फ़िर यहाँ तन्हा किया वादा ख़िलाफ़ तेरा नहीं हमने बता हमसे ख़फ़ा है क्यों भला फ़िर यूं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *