हमदम मेरे | Humdum Shayari

हमदम मेरे

( Humdum Mere )

हमदम मेरे कब आओगे
या ऐसे ही तड़पाओगे

वक़्त है अब भी आ जाओ तुम
वक़्त गया तो पछताओगे

उतना ही उलझेंगी काकुल
जितना इनको सुलझाओगे

आ भी जाओ बाहों में अब
कब तक यूं ही तरसाओगे

फोन पे ही फ़रमा दो दिलबर
हम पे करम कब फ़रमाओगे

खोल भी दो घू़ंघट के पट अब
कब तक ऐसे शर्माओगे

जब – जब हमको ढूंढोगे तुम
अपने ही दिल में पाओगे

भूल पे अपनी सुन लो इक दिन
ख़ुद – बा – ख़ुद तुम लज्जाओगे

फ़िरकी सा नाचोगे कब तक
इक दिन तुम भी थक जाओगे

साथ फ़राज़ अब ले लो उन को
वरना तन्हा घबराओगे

सरफ़राज़ हुसैन फ़राज़

पीपलसानवी

यह भी पढ़ें:-

ख़ुद को शीशे में ढाल के रखना | दिल को छूने वाली ग़ज़ल

Similar Posts

  • जख़्म के हर निशान से निकला

    जख़्म के हर निशान से निकला जख़्म के हर निशान से निकलादर्द था वो अज़ान से निकला लोग जो भी छिपा रहे मुझसेबेजुबां की जुबान से निकला इश्क़ के हो गये करम मुझ परतीर जब वो कमान से निकला आँख भर ही गई सुनो मेरीआज जब वो दुकान से निकला आज सब कुछ लिवास से…

  • मुहब्बत से भर गई | Muhabbat Shayari in Hindi

    मुहब्बत से भर गई ( Muhabbat se bhar gayi )    रंगीनिये -हयात के मंज़र से भर गई बस इक नज़र मिली थी कि दिल में उतर गई प्यासों की प्यास और बढ़ा कर गुज़र गई लेकर सरापा-हुस्न के साग़र जिधर गई उसकी निगाहे-नाज़ बड़ा काम कर गई खाली था दिल का जाम मुहब्बत से…

  • जब इश्क का फूल खिलता है

    जब इश्क का फूल खिलता है   दिल के गुलशन जब इश्क का फूल खिलता है, बदन का अंग-अंग, रोम-रोम हिलने लगता है ! भटकता जब मन बैचेन होकर इधर उधर तब, महबूब की बांहो में जन्नत का सुकून मिलता है ! मुहब्बत की दुनिया के जलवे ही होते है निराले, इसकी आग में दिन…

  • कहानी प्यार की | Kahani Pyar Ki

    कहानी प्यार की ( Kahani Pyar Ki ) कहानी प्यार की हर एक ही नमकीन होती है मगर जब ख़त्म होती है बहुत ग़मगीन होती है ज़माने से यही हमने सुना है आजतक लोगो किसी के प्यार से ही ज़िन्दगी रंगीन होती है बदल लेती है कपड़ों की तरह यह दिल की चाहत को जवानी…

  • इरादा डिगा नहीं सकता

    इरादा डिगा नहीं सकता हवा का ज़ोर इरादा डिगा नहीं सकताचराग़े-ज़ीस्त हूँ कोई बुझा नहीं सकताहुस्ने-मतला– किसी के सामने सर को झुका नहीं सकतावजूद अपना यक़ीनन मिटा नहीं सकता फ़कत तुम्हारी ही मूरत समाई है दिल मेंइसे मैं चीर के सीना दिखा नहीं सकता किसी के प्यार से जान-ओ-जिगर महकते हैंयक़ीन उसको ही लेकिन दिला…

  • कौन देता सहारा किसी को

    कौन देता सहारा किसी को कौन देता सहारा किसी कोलोग जीते हैं अपनी ख़ुशी को रश्क करने लगे तुझ से दुनियाइतना रंगीन कर ज़िन्दगी को इक मुसाफ़िर ने दिल में उतर करदिल से बाहर किया है सभी को मिन्नतें कर के तौबा भी कर लीछोड़िए आप अब बरहमी को झुक गये वक़्त के फ़ैसले पररोते…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *