एमिली डिकिन्सन

उम्मीद एक परिंदा है | एमिली डिकिन्सन

उम्मीद एक परिंदा है

उम्मीद एक परिंदा है
जिसका रूह में बसेरा है
बिन शब्दों के एक धुन गाता है
और जो कभी थमता नहीं, बिल्कुल भी

और तूफ़ानों में भी सबसे मधुर सुनाई देती है
और भयंकर होना चाहिए तूफ़ान
जो इस नन्हे परिंदे को हतोत्साहित कर सके
जिसने बहुतों को रखा ऊर्जावान

मैंने इसे सुना सर्द जमीं पर
और अजनबी सागर पर भी
फिर भी, हर कठिन परिस्थिति में
इसने मुझसे कभी न मांगा कुछ भी

अनुवादक: दीपक वोहरा

(जनवादी लेखक संघ हरियाणा)

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • मन की बात | Kavita Man ki Baat

    मन की बात  ( Man ki baat )    मेरा मन बोला मुझ को जाना देश सेवा अब मुझ को करना भारत सेना का बनूंगा हिस्सा रचना है मुझको कोई किस्सा सारा सच बात बता रहें है हम मन की बात सुनकर आ गऐ हम। देश ने जब भी हमको पुकारा बन कर के निर्बल…

  • लगन | Hindi chhand kavita

    लगन ( Lagan )  मनहरण घनाक्षरी   मीरा सी लगन लगे, मन में उमंग जगे। प्रेम की तपन कोई, उर मे जगाइए।   मौसम सुहाना छाए, काली घटा घिर आए। मन में लगन जगे, जतन बढ़ाइए।   काम कोई छोटा नहीं, कर्मठ को टोटा नहीं। मेहनत लगन से, शुभ फल पाइए।   आमद अच्छी कमाओ,…

  • संवेदनाएं | Sanvedanaen

    संवेदनाएं ( Sanvedanaen )    जिम्मेदारियों के बोझ से जब दब जाती है जिंदगी सपने रह जाते हैं सपने ही तब न रात होती है न दिन निकलता है सुबहोशाम मे फर्क ही नहीं होता दुनियावी भीड़ के माहौल मे किसी अपने को तलाशती नजर भटकती ही रह जाती है पर ,कोई अपना नहीं मिलता…

  • नवरात्रि पर्व ( चैत्र ) नवम दिवस

    नवरात्रि पर्व ( चैत्र ) नवम दिवस भुवाल माता सबकी आँखों के तारे ।जन – जन की प्यारी भुवाल माता ।आस्था की आधार भुवाल माता ।सबके ह्रदय में करती वास माता ।सचमुच माता का दर्शन क्रान्त हैं ।चिन्तन माता का निभ्रान्त हैं ।सबके सपनों की आकार माता ।आस्था पर ज्योति उभारती माता।सत्य – शोध में…

  • नव वर्ष अभिनंदन | Nav varsh abhinandan kavita

    नव वर्ष अभिनंदन ( Nav varsh abhinandan )     नई प्रेरणा नए तराने वर्ष नई उमंगे लेकर आ नया साल जीवन में सदभावों की ज्योत जगा   नई नई आशाएं भावन होठों पर मधुर मुस्कानें हो प्यार के मोती बरसे नैनो से जुबां पे गीत सुहाने हो   नई सोच से नववर्ष हमको अभिनंदन…

  • होली में हो गया खेला

    होली में हो गया खेला होली में हो गया खेला झरेलाहोली में हो गया खेला, ज़ेलेंस्की देखत रहें हिरो बने के सपनारूस अमेरिका ने धड़के धकेला झरेलाहोली में हो गया खेला। होली में हो गया खेला झरेलाहोली में हो गया खेला। ज़ेलेंस्की पकावत रहें मन में पुवामुंह झुलस के भईल गुलगुला झरेलाहोली में हो गया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *