Tamarind Tree

इमली का पेड़ | Imali ka Ped

इमली का पेड़

वो चुपचाप खड़ा
बूढ़ा इमली का पेड़
पाठशाला प्रांगण में
दो मंजिला इमारत के सामने
ध्यानमग्न
बुद्ध की तरह
मानो सत्य का ज्ञान पाकर
दे रहा संदेश मानवता को
जड़ता छोड़ो
या ऋषि की भांति तपस्या में लीन
जिसने सीख लिया सम रहना
इस सावन में
नहीं आई नवीन पत्तियां
फिर भी बाँटता रहता
खड़खड़ाती इमली के फल
अब उसे नहीं लगता डर
आंधी -तूफान से
जैसे उसने समझ लिया
जीवन मरण के मर्म को
विद्यालय के प्रांगण में
देखकर खेलते बच्चों को
मन होता है उसका
साथ खेलने को
छुपाछुपी
सांताक्रूज की तरह
झोले भरकर इमली बाँटने का
वह कह रहा हो
नहीं बांध सकते बच्चों को
वक्त की तरह
कभी खेलते थे उसके सामने
बच्चों के साथ
गोरैया मोर तोते तितलियां
तेल की गंध लिए सरसों के खेत
स्वच्छ गगन
बहती मलय पवन
तारों भरी चांदनी रातों की छाया
जूगनुओं की रोशनी माया
स्वर्णिम सवेरे की लाल किरण
बारिश की पहली बूंद में छिपी मिट्टी की खुशबू
किशतियाँ बना कर
बारिश के पानी में
तैराते नहाते बच्चे
इसकी छाया में बनते
ताउम्र दोस्ती के निश्छल रिश्ते
उसने देखा है
वक्त की सिक्ता पर
नए सवेरे मिटते बनते
इसके गिरते सूखे पत्ते
टूटती गिरती टहनियां
जैसे कह रही हो
जीवन ठहराव नहीं है
आज उस एक से हैं
कितने इमली के पेड़
क्या हुआ
सावन में पत्तियां नहीं आई
वसंत आने वाला है
फिर नवपल्ल्व आएंगे
उन बच्चों की तरह जो लेकर आते हैं
अपने नवस्वपन
और पँख लेकर
उड़ जाते हैं गगन में
जैसे यही कह रहा
इमली का पेड़

बलवान सिंह कुंडू ‘सावी’

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • नरक चतुर्दशी | Narak chaturdashi kavita

    नरक चतुर्दशी ( Narak chaturdashi )     नरक चतुर्दशी नाम है सुख समृद्धि का त्यौहार रूप चौदस कहते इसे सुहागने करती श्रंगार   यम का दीप जलाया जाता सद्भाव प्रेम जगाया जाता बड़े बुजुर्गों के चरण छू कर खूब आशीष पाया जाता   छोटी दिवाली का रुप होती रोशनी अनूप होती सजावट से रौनक…

  • कवि और कुत्ता

    कवि और कुत्ता मैं कवि हूॅं,आधुनिक कवि हूॅं।शब्दों का सरदार हूॅं,बेइमानों में ईमानदार हूॅं । नेताओं का बखान करता हूॅं,सरकार का गुणगान करता हूॅं,योजनाओं की प्रशंसा करता हूॅं,फायदे का धंधा करता हूॅं,डर महराज का हैपीले यमराज का है। मैं संयोजक हूॅंसपा, बसपा, भाजपा, कांग्रेस का,मुझे महारत है रंग बदलने का,किसी मौसम, किसी परिवेश का,उधार में…

  • बदरा अब तो बरसो रे | Poem in Hindi on Badal

    बदरा अब तो बरसो रे ( Badra ab to barso re )    प्यारे बदरा अब तो बरसो रे, काले बदरा यू नही तरसा रे। तरस रही हमारी अंखियां रे, झमा झम करते बरस जा रे।। तुझे पूजे सारी यह दुनियां रे, अब बरसों मेघों के राजा रे। नही करो अब कल परसो रे, तुमसे…

  • भावना | Bhavna

    भावना ( Bhavna )    भावनाएं ही मूल हैं जीवन की सार्थकता मे आपसी संबंधों का जुड़ाव लगाव,प्रेम,द्वेष ,ईर्ष्या,नफरत सभिक्रियाओं का उधमस्थल भावनाएं ही तो हैं …. भावना की मधुरता मे जहां रिश्ते फलते फूलते और पल्लवित होते हैं, वहीं मारी हुई भावनाएं इंसान को दानावपन की और अग्रसित करती हैं….. भावनाएं बंधन भी हैं…

  • सनातन की राह चलो

    शुभ दशहरा, शुभ विजयादशमी अधर्म से धर्म की ओर कदम बढ़े।असत्य से सत्य की ओर हम बढ़ें।ईमानदारी का सदैव पाठ पढ़ें ।नित्य नूतन रचना कर्म हम गढ़ें।। आपको एवं सम्पूर्ण सगे संबंधियों को,हार्दिक बधाइयां एवं शुभकामनाएं!खुशियों के इस वातावरण में हम,मिलजुल कर एक दूजे को गले लगाएं! सनातन की राह चलो विजयादशमी शुभ हो!नि:स्वार्थ प्रेम…

  • आओ अस्पताल बनवाएं | Hospital par Kavita

    आओ अस्पताल बनवाएं ( Aao aspatal banaye )    आओ मिलकर नेक कार्य ऐसा हम ये कर जाएं, सबके लिए सार्वजनिक यह अस्पताल बनवाएं। जहां होगा हर रोगी की बीमारियों का ये ईलाज, हर एक व्यक्ति दिन रात देगा सबको वो दुआएं।। कदम-उठाकर कदम-मिलाकर बीड़ा ये उठाओ, अपनें हो चाहें पराये सभी का जीवन ये…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *